झंडूता की दर्जनों सड़कें तहस-नहस

झंडूता (बिलासपुर)। इस बरसात की पहली बारिश ने लोक निर्माण विभाग को झकझोर कर रख दिया है। बारिश से झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली दर्जनों संपर्क सड़कें खस्ताहाल हो गई है। सड़कों पर जगह जगह गड्ढे पड़ गए हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा पानी की निकासी के लिए बनाई गई नालियां भी बंद हो गई हैं। नालियों में बारिश के कारण रेत, बजरी, पत्थर भर चुके हैं। इससे कई जगह पर तो नालियों का पानी दुकानों में भी घुस रहा है। बरसात की पहली ही बारिश के कारण…

Read More

गोबिंद सागर से बरामद हुए दोनों शव

शाहतलाई (बिलासपुर)। गोबिंद सागर में गत रविवार को नजर आए दोनों शव सोमवार को बरामद कर लिए गए। इसके लिए पुलिस को खासा पसीना बहाना पड़ा। संभावना के अनुरूप एक शव की पहचान उत्तराखंड की पर्यटक महिला के रूप में हुई। अलबत्ता पुरुष के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। गौरतलब है कि तलाई थाना अंतर्गत धनीपखर पंचायत के ससोटा घाट के समीप गत रविवार शाम गोबिंद सागर में दो शव बहते नजर आए थे। स्थानीय लोगों…

Read More

मजदूरी के पैसे हड़प गया प्रधान

बिलासपुर। सदर बिलासपुर के तहत एक प्रधान ने कथित तौर पर मजदूरों की मजदूरी ही हड़प ली है। पंचायत के तहत रास्ते का निर्माण करवाने के बाद प्रधान मिस्त्री और मजदूरों की दिहाड़ी देने से साफ मुकर गया है। आरोप है कि प्रधान ने मजदूरों और मिस्त्री से रास्ते के निर्माण का कार्य करवाया। छह महीने बीतने के बाद भी किसी तरह का भुगतान नहीं हुआ। मजदूर हर रोज प्रधान के पास चक्कर लगाकर थक गए हैं। अब थक हारकर मजदूरों और मिस्त्रियों ने जिला प्रशासन से मामले की शिकायत…

Read More

कोलडैम प्रोजेक्ट में काम ठप

बरमाणा (बिलासपुर)। सतलुज पर निर्माणाधीन कोलबांध परियोजना का काम जल्द पूरा होने की उम्मीद दोबारा धुंधलाती नजर आ रही है। परियोजना के कामगारों ने वेतन विसंगति के मुद्दे को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का बिगुल बजा दिया। स्पील-वे का निर्माण कार्य बाधित करते हुए उन्होंने एनटीपीसी तथा सहयोगी कंपनियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। आठ सौ मेगावाट के कोलडैम प्रोजेक्ट का कार्य विभिन्न कारणों से बार-बार बाधित होता रहा है। अब कामगारों ने इस पर ब्रेक लगा दी है। वेतन विसंगति का हवाला देते हुए उन्होंने सोमवार से…

Read More

लटकी सड़कों को गति देने की कवायद

बिलासपुर। वन विभाग की एनओसी नहीं मिलने के कारण लटकी सड़कों के निर्माण में तेजी लाने की कवायद तेज हो गई है। प्रदेश सरकार के आदेशों पर वन विभाग ने इसके खाका तैयार किया है। वन प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरी करने के लिए अब हर जिला में कंजरवेटर की अध्यक्षता में हर महीने की पांच तारीख को बैठक का आयोजन होगा। इसमें सड़क की प्रक्रिया के लिए की जारी औपचारिकताओं पर चरचा होगी। इस सिलसिले में सोमवार को अतिरिक्त मुख्य अरण्यपाल तेजेंद्र सिंह बिलासपुर पहुुंचे। उन्होंने वन विभाग…

Read More

पहले सूखे ने रोका, अब नमी बनी बाधा

शाहतलाई (बिलासपुर)। पहले सूखे ने कदम रोक रखे थे, अब अधिक नमी बाधा बन गई है। मौसम का मिजाज बार-बार बिगड़ने से मक्की की बिजाई को लेकर किसानाें के इंतजार की घड़ियां लंबी खिंचती जा रही हैं। बहरहाल, अब तक बारिश के लिए प्रार्थना हो रही थी, लेकिन अब मौसम साफ होने की दुआ की जा रही है। मक्की की बिजाई के लिए अब तक बारिश का इंतजार करते आ रहे किसानों के सामने नई मुसीबत खड़ी हो गई है। बारिश को लेकर उनकी मुराद तो पूरी हो गई, लेकिन…

Read More

बारिश से ढह गया दो मंजिला मकान

झंडूता (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता के तहत बलघाड़ पंचायत के अमरोआ गांव में बारिश के कारण एक ग्रामीण का मकान ढह गया है। स्लेटनुमा मकान के गिरने से पूरा परिवार सड़क पर आ गया है। उधर, प्रशासन की ओर से स्थानीय पटवारी ने मौके का मुआयना कर रिपोर्ट तैयार कर आला अधिकारियों को भेजी गई है। घटना के दौरान घर के भीतर कोई नहीं था। अन्यथा कोई अनहोनी घटना भी हो सकती थी। मौसम ने बिलासपुर में कहर बरपा दिया है। सड़कों को भारी नुकसान होने के साथ ही लोगों…

Read More

जीवन संगिनी निकली हत्या की सूत्रधार

शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई थाना अंतर्गत जेजवीं के दूरघाट में गत मार्च माह में हुए हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह मामला देवर-भाभी के बीच प्रेम प्रसंग का निकला। देवर ने भाभी के साथ षड्यंत्र रचकर अपने सगे भाई को मौत के घाट उतारा था। सोमवार को पुलिस ने महिला प्रोमिला को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि गत 28 मार्च को दूरघाट निवासी प्रेमलाल किसी काम से बाहर गया था। रात को घर वापस लौटते समय छोटे भाई संजीव ने उस पर हमला किया था। सिर…

Read More

बारिश में बह गए लोनिवि के पौने दो करोड़

बिलासपुर। जनपद बिलासपुर में हालिया बारिश ने कहर बरपा दिया है। जिलाभर में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। अकेले लोक निर्माण विभाग को ही लगभग पौने दो करोड़ रुपए की चपत लगी है। पहले से खस्ता हुई सड़कों पर सफर और खतरनाक हो गया है। एनएच पर सफर करने से भी अब लोग कतराने लगे हैं। लोनिवि ने फिल्ड से आई रिपोर्ट के आधार पर राज्य मुख्यालय को नुकसान की रिपोर्ट भेज दी है। बरसात का मौसम शुरू हो गया है। हल्की सी बारिश भी कई समस्याएं पैदा करती…

Read More

घुमारवीं शहर में पेयजल संकट बरकरार

भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में पानी का संकट अभी खत्म नहीं हुआ है। शहर के कई इलाकों में पानी के लिए अभी भी हाहाकार मच गया है। कई इलाकों में तो 15 दिन से पानी नहीं आ रहा। जनसंख्या के हिसाब से पानी की कम आपूर्ति होने से कहीं पानी आ रहा है तो कहीं नहीं। अब लोग आईपीएच विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरने के लिए विवश हो गए हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि आईपीएच ने अपनी पेयजल योजना को अपग्रेड नहीं किया तो वह आंदोलन का…

Read More