नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई है और अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली के सीएम का पद संभाल लिया है। वहीं आप के नेता कुमार विश्वास ने अमेठी से लड़ने की घोषणा की है। विश्वास ने कहा कि एक परिवार ने पूरे देश को बर्बाद करके रख दिया। अब इसको उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है। विश्वास ने बीजेपी के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी पर भी हमला करते हुए कहा कि मोदी अपने भाषण के दौरान घंटो शाहजादे (राहुल) का जिक्र करते हैं…
Read MoreCategory: Breaking News
केजरीवाल जनता दरबार: शिकायतें दूर करने के लिए मांगा समय
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने के बाद अरविंद केजरीवाल ने आज अपने पहले जनता दरबार में लोगों की दिक्कते सुनी और उनसे आग्रह किया कि व्यवस्था ठीक करने के लिए कुछ दिनों का समय दें जिससे की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। गाजियाबाद में कौशांबी स्थित निजी आवास पर वैसे तो केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री नियुक्त होने के बाद ही जनता दरबार लगा रहे हैं किन्तु कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद यह उनका पहला दरबार था। केजरीवाल के घर के बाहर मौजूद जनता ने उनका…
Read Moreअटल, आडवाणी को पीछे छोड़ मोदीमय हुई भाजपा
नई दिल्ली: अटल, आडवाणी रुपी वट वृक्ष की छत्रछाया में पली बढी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस वर्ष अलग छवि के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के इर्द गिर्द सिमट गई। मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने लोकसभा चुनाव का सफर शुरू किया लेकिन उनके कारण वर्षों पुराने सहयोगी जनता दल यू से नाता टूट गया। भाजपा के लिए यह साल बेहद उठापटक वाला रहा और अध्यक्ष से लेकर लोकसभा चुनाव में नेतृत्व के मुद्दे पर उहापोह की स्थिति बनी। लोकसभा चुनाव में नेतृत्व के मुद्दे पर पार्टी के फैसले का विरोध…
Read Moreमोदी के बाद अब केजरीवाल भी बने कांग्रेस के लिए सिर का दर्द!
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार भले ही कांग्रेस के दम पर बनी है पर आप की सरकार से सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को ही उठाना पड़ रहा है। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए सोनिया गांधी ने कहा हमारे सामने बड़ी चुनौतियां हैं लेकिन हमें यकीन है कि हम इनसे मिलकर लडेंग़े और विजयी होंगे। केजरीवाल यहां एक तरफ नरेंद्र मोदी पार्टी को महंगाई और भ्रष्टाचार पर निशाना बना रहे हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस नेताओं को जेल…
Read MoreAAP की फर्जी रसीदों पर सदस्यता देने वाला गिरफ्तार
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी में पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) की फर्जी रसीदों के जरिए सदस्यता देने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आप के रायपुर जिला संयोजक सूरज उपाध्याय ने कथित फर्जी रसीदों के जरिए पार्टी की सदस्यता दे रहे एक युवक निकेश सिंह को कल पकड़कर तेलीबांधा थाने की पुलिस को सौंपा। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने दिल्ली में आप की सदस्यता लेने तथा रसीदों के जरिए 25…
Read Moreस्टिंग ऑपरेशन: …तो सदन में जूते खाएगा केजरीवाल: कांग्रेसी विधायक
नई दिल्ली: भ्रष्टाचार के विरोध में अन्ना हजारे द्वारा शुरू किये गये आंदोलन से अलग होकर करीब एक साल पहले अपना राजनीतिक दल बनाने वाले अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। भारतीय राजस्व सेवा छोड़कर आरटीआई कार्यकर्ता और बाद में जन लोकपाल के लिए आंदोलन में जुड़कर खबरों में आने वाले मैग्सायसाय पुरस्कार विजेता 45 वर्षीय केजरीवाल अपने मंत्रिमंडल के छह सहयोगियों के साथ ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में दिल्ली के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ…
Read Moreआदर्श घोटाला: महाराष्ट्र सरकार के फैसले से राहुल ने जताई असहमति
नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आदर्श घोटाले पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट को खारिज करने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले से असहमति जताई और कहा कि इस पर पुनर्विचार होना चाहिए। राहुल गांधी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘व्यक्तिगत रूप से, मैं उस फैसले से सहमत नहीं हूं। महाराष्ट्र सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। संवाददाता सम्मेलन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी मौजूद थे। राहुल गांधी महाराष्ट्र सरकार द्वारा आदर्श घोटाले की न्यायिक जांच की रिपोर्ट को खारिज किये जाने के मुद्दे पर पूछे…
Read Moreमोदी के लिए वोट दें, मजबूत भारत के लिए वोट दें’
नर्इ दिल्ली: भाजपा 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले मतदाताओं को लामबंद करने और ‘मोदी के लिए वोट दें, मजबूत भारत के लिए वोट दें’ के संदेश को फैलाने के लिए समूचे दिल्ली में कई कार्यक्रम करेगी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा कि पार्टी ने अपनी स्थित मजबूत करने के लिए सभी सात लोकसभा सीटों पर कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाने की योजना बनाई है। इसके अलावा वार्ड स्तर पर युवक एवं महिला सम्मेलन किए जाएंगे। गोयल ने कहा कि गुजरात के विकास मॉडल और नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों का जिक्र…
Read Moreहमारी गलतियां बताए, लेकिन दूसरों को भी देखे: सोनिया गांधी
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा मीडिया को उन अन्य राज्यों में भी भ्रष्टाचार पर नजर रखनी चाहिए जहां विपक्षी दल सत्ता में हैं। हम पर हर तरह से नजर रखिए और हमारी गलतियां बताइये, लेकिन दूसरों को भी देखिए। सोनिया ने मीडिया से कहा कि हमारे सामने बड़ी चुनौतियां हैं, लेकिन हम एकजुट रहने और जीत के लिए लडऩे को कटिबद्ध हैं।
Read Moreशपथ ग्रहण समारोह LIVE: ‘मैं अरविंद केजरीवाल ईश्वर की शपथ लेता हूं’
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ले ली शपथ, बन गए मुख्यमंत्री। अरविंद केजरीवाल ने ली शपथ, मैं अरविंद केजरीवाल ईश्वर की शपथ लेता हूं। -मनीष सिसौदिया ने ली मंत्री पद की शपथ -सोमनाथ भारती ने ली मंत्री पद की शपथ -सतेंद्र जैन ने ली मंत्री पद की शपथ -राखी बिड़ला ने ली मंत्री पद की शपथ -गिरीश सोनी ने ली मंत्री पद की शपथ -सौरभ भारद्ववाज ने ली मंत्री पद की शपथ सुबह 11 बजे के करीब केजरीवाल व उनके मंत्री कौशांबी मेट्रो स्टेशन से…
Read More