
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा मीडिया को उन अन्य राज्यों में भी भ्रष्टाचार पर नजर रखनी चाहिए जहां विपक्षी दल सत्ता में हैं। हम पर हर तरह से नजर रखिए और हमारी गलतियां बताइये, लेकिन दूसरों को भी देखिए। सोनिया ने मीडिया से कहा कि हमारे सामने बड़ी चुनौतियां हैं, लेकिन हम एकजुट रहने और जीत के लिए लडऩे को कटिबद्ध हैं।
