
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ले ली शपथ, बन गए मुख्यमंत्री।
अरविंद केजरीवाल ने ली शपथ, मैं अरविंद केजरीवाल ईश्वर की शपथ लेता हूं।
-मनीष सिसौदिया ने ली मंत्री पद की शपथ
-सोमनाथ भारती ने ली मंत्री पद की शपथ
-सतेंद्र जैन ने ली मंत्री पद की शपथ
-राखी बिड़ला ने ली मंत्री पद की शपथ
-गिरीश सोनी ने ली मंत्री पद की शपथ
-सौरभ भारद्ववाज ने ली मंत्री पद की शपथ
सुबह 11 बजे के करीब केजरीवाल व उनके मंत्री कौशांबी मेट्रो स्टेशन से रवाना हुए। कौशांबी स्टेशन पर लोगो का भारी उत्साह देखने को मिला। बतां दें कि रामलीला मैदान में लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। केजरीवाल बाराखंभा स्टेशन पहुंच गए है। केजरीवाल रामलीला मैदान यहां से खुली जीप से रवाना होंगे ।
दिल्ली के सबसे युवा मुख्यमंत्री बनने जा रहे केजरीवाल ने कहा कि वह व उनके मंत्रिमंडल सहयोगी मनीष सिसौदिया, सोमनाथ भारत, राखी बिड़ला, सत्येन्द्र जैन, सौरभ भारद्वाज और गिरीश सोनी शपथ ग्रहण समारोह के लिए मैट्रो रेल से रामलीला मैदान जाएंगे। वर्ष 1993 में दिल्ली में दोबारा विधानसभा गठित होने के बाद यह पहला मौका होगा कि शपथ ग्रहण समारोह खुले में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली की जनता को खुला न्यौता दिया है। उन्होंने कहा कि मैं नहीं, दिल्ली की जनता सी.एम. बनने जा रही है।
उन्होंने कहा कि कई लोग मुझसे कल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पास मांग रहे हैं। किसी पास की जरूरत नहीं है। सभी का स्वागत है। यह आपका कार्यक्रम है। मेरा परिवार खुद जनता के बीच बैठेगा। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने अपने गुरू अन्ना हजारे से भी बात की और शपथग्रहण समारोह में शरीक होने के लिए उन्हें न्योता दिया लेकिन तबीयत खराबहोने के कारण उन्होंने समारोह में शामिल होने से इंकार कर दिया। वहींकेजरीवाल के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल की पहली बैठक कल दोपहर 2 बजे होगी।
हम बहुमत साबित नहीं कर पाएंगे (सिसौदिया) की सरकार बनने से पहले ही पार्टी के नेता मनीष सिसौदिया ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार को गिरा देगी और हम बहुमत साबित नहीं कर पाएंगे।
