कुमार विश्वास ने दी मोदी को चुनौती

कुमार विश्वास ने दी मोदी को चुनौती

नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई है और अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली के सीएम का पद संभाल लिया है। वहीं आप के नेता कुमार विश्वास ने अमेठी से लड़ने की घोषणा की है। विश्‍वास ने कहा कि एक परिवार ने पूरे देश को बर्बाद करके रख दिया। अब इसको उखाड़ फेंकने का वक्‍त आ गया है। विश्वास ने बीजेपी के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी पर भी हमला करते हुए कहा कि मोदी अपने भाषण के दौरान घंटो शाहजादे (राहुल) का जिक्र करते हैं अगर उन्हें जनता की इतनी ही फिक्र है तो उन्हें अमेठी से चुनाव लड़ना चाहिए और शाहजादे और उनके परिवार को राजनीति चुनौती देनी चाहिए।

Related posts