भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में मजबूती का रुख देखने को मिल रहा है। सुबह 10 बजे बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 58.01 अंकों के उछाल के साथ 19,724.60 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इसी समय एनएसई के निफ्टी में 13.85 अंकों की बढ़त देखने को मिली। निफ्टी 5,985.35 पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बल पर शेयर बाजार अच्छी बढ़त लेकर खुले। बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 102.53 अंक चढ़कर 19,769.12 पर खुला। एनएसई का निफ्टी 29.75 अंकों की…
Read MoreCategory: Breaking News
शहादत पर बोली पत्नी, अब बेटा करेगा मुल्क की हिफाजत
सुबह शहादत का पैगाम आया। ग्रामीणों की आंखों से आंसुओं का समंदर उमड़ पड़ा। लबों पर लफ्ज नहीं थे, लेकिन शेरनगर के शेर हेमराज की शहादत पर हर किसी का सीना फख्र से चौड़ा था। सौ से अधिक महिलाओं से घिरी हेमराज की पत्नी धर्मवती की आंखें भी पथरा गईं थी, लेकिन जब उनसे पूछा कि बेटा क्या करेगा तो ठिठकीं फिर बोलीं, सीमा पर जाएगा और देश की रक्षा करेगा। हेमराज की पत्नी धर्मवती का सुहाग उजड़ चुका था और सुबह से बरसती आंखें अब सूख चुकी थीं। पथराई…
Read Moreपुलिस आयुक्त लें गैंगरेप घटना की जिम्मेदारी: HC
नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने 16 दिसम्बर को हुए गैंगरेप मामले में आज दिल्ली पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा कि पुलिस आयुक्त को शहर की बिगड़ी कानून और व्यवस्था की स्थिति की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। मुख्य न्यायाधीश डी. मुरगेशन और न्यायमूर्ति वी.के जैन की खण्डपीठ ने 16 दिसम्बर को हुई गैंगरेप की घटना के मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश रिपोर्ट पर सुनवाई के दौरान पुलिस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पुलिस को जो प्रशिक्षण दिया जाता है उसमें ऐसी कौन-सी कमी रह जाती…
Read Moreमलाला के पिता ने कहा लड़ाई हार गया है तालिबान
पेरिस: पाकिस्तानी कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई के पिता ने फ्रांस की ओर से बेटी को मिल रहे सम्मान को स्वीकार करते हुए कहा कि तालिबान को शांतिवार्ता स्वीकार कर लेना चाहिए क्योंकि वे हार गए हैं। महिलाओं की शिक्षा के लिए आवाज उठाने के कारण पिछले वर्ष तालिबान ने पाकिस्तानी की स्वात घाटी में मलाला पर गोलियां चलाई थीं। मलाला को सिर में गोली मारी थी। बेटी की ओर से ‘सिमोन द बुआर प्राइज’ स्वीकार करते हुए जियाउद्दीन यूसुफजई ने कहा कि पूरी दुनिया और अल्लाह ने उनकी बेटी का समर्थन…
Read Moreसूडान में लोग पेड़-पौधे खाकर कर रहे हैं गुजर-बसर
संयुक्त राष्ट्र: सूडान के हिंसाग्रस्त दक्षिणी इलाके में फैली भूखमरी और लोगों के पेड-पौधे खाकर गुजर बसर करने की रिपोर्टों के बीच संयुक्त राष्ट्र ने वहां मानवीय हालात और बिगडने की चेतावनी दी है। संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारी जान जिंग ने कहा, ‘वर्ष 2013 चल रहा है और इस वक्त हजारों लोग इतनी बुरी और खेदजनक परिस्थितियों में रह रहे हैं। मानवीय सहायता उपलब्ध कराने वाली संस्था के तौर पर हम कुछ भी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे हालात हमें मंजूर नहीं हैं।’ गौरतलब है कि सूडान और…
Read Moreपाकिस्तान ने कब-कब किया युद्ध विराम का उल्लंघन
जालंधर: भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर वर्ष 2003 से युद्ध विराम लागू है, लेकिन एलओसी पर गोलीबारी की घटनाएं पाकिस्तान के लिए आम बात हो गई हैं। घुसपैठियों को भारतीय सीमा में प्रवेश करवाने के लिए पाक की तरफ से पहले भी कई बार गोलबारी होती रही है। खासकर मौसम के बदलाव के साथ ही पाक घुसपैठियों को सीमा पार करवाने की कोशिशें शुरू हो जाती हैं और इसके लिए पाक सेना सीजफायर का उल्लंघन करने से भी बाज नहीं आती। नवम्बर में ही पाक सेना ने कम से कम दर्जन…
Read Moreपाक की नौटंकी, सैनिकों की हत्या नहीं की, जांच के लिए तैयार
इस्लामाबाद: पाकिस्तान एक बार फिर अपने अड़ियल रुख पर अड़ा हुआ है। पाक के वजीरे आलम के सुपुत्र के साथ इश्क लड़ाने को लेकर दुनियाभर में चर्चित हुई विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने भारत के इस दावे को खारिज कर दिया है कि उसकी सेना ने जम्मू एवं कश्मीर में दो भारतीय सैनिकों की हत्या की है। हालांकि उसने भारतीय दावे की जांच कराने के लिए तैयार रहने की बात कही है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘पाकिस्तान नियंत्रण रेखा…
Read MorePak troops cross LoC, kill two jawans brutally
Jammu/New Delhi, In a “grave provocation by the Pakistan Army”, its troops on Tuesday morning sneaked 500 metre into Indian territory in Poonch district and ambushed an Army patrol, killing two soldiers, whose bodies were reportedly mutilated. Sources said the Border Action Team (BAT) of the Pakistani Army crossed the Line of Control (LoC) in Krishna Ghati area and carried out the strikes. Army sources said the intruding Pakistani troops opened heavy machine gun fire on a patrolling party near Chapti and Atma posts at the LoC around 9 am…
Read Moreझारखंडः मुंडा ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा
झारखंड में राजनीतिक संकट गहरा गया है। अर्जुन मुंडा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और राज्य विधान सभा भंग करने की सिफारिश की है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू ने कहा है कि अगर झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार बनाने का प्रस्ताव देता है तो वे उन्हें समर्थन दे सकते हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दावा किया है कि उसके पास 44 विधायकों का समर्थन है। मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने आज राज्यपाल सैयद अहमद से मुलाकात कर उन्हें इस्तीफा सौंपा। मुंडा सरकार ने आज सुबह राज्य विधानसभा…
Read Moreखुलासा: बिल क्लिंटन सरकार को भी ISI पर नहीं था भरोसा
वाशिंगटन: ओसामा बिन लादेन को मारने के लिए पाकिस्तान को बिना बताए की गई सैन्य कार्रवाई से पहले भी बिल क्लिंटन सरकार के समय में अमेरिका को खुफिया सूचना साझा करने के मामले में आईएसआई पर भरोसा नहीं था। एक शीर्ष पूर्व अमेरिकी सैन्य अधिकारी जनरल (अवकाशप्राप्त) स्टेनली मैकक्रिस्टल ने अपनी किताब ‘माई शेयर आफ द टास्क: ए मेमोयर’ में लिखा है कि पाकिस्तानी नेतृत्व के साथ भरोसे में कमी के चलते जब क्लिंटन सरकार ने अगस्त 1998 में पाकिस्तानी वायुसीमा में प्रवेश कर मिसाइलें दागी तो पाकिस्तान को सिफ…
Read More