हाफिज सईद ने दी आतंकी हमलों की धमकी

हाफिज सईद ने दी आतंकी हमलों की धमकी

मुंबई ब्लास्ट के मास्टर माइंड आतंकी सरगना हाफिज सईद ने अब कश्मीर मसले पर आग उगलते हुए वहां आतंकी कार्रवाई तेज करने की धमकी दी है। उसने कहा है कि कश्मीर में युद्ध जैसे हालात हैं और वहां खून-खराबा हो सकता है। भारतीय खुफिया एजेंसियों के उस खुलासे को भी सईद ने नकार दिया है, जिसमें कहा गया था कि पुंछ घटनाक्रम से सप्ताहभर पहले सईद एलओसी पर आया था। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को फोन पर दिए एक इंटरव्यू में सईद ने ये बातें कहीं। भारत पर पाकिस्तान को अस्थिर…

Read More

महिलाओं के लिए महफूज नहीं दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट

महिलाओं के लिए महफूज नहीं दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली: राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित उच्चतम न्यायालय ने कानून-व्यवस्था की लचर स्थिति के लिए आज दिल्ली पुलिस को आड़े हाथों लिया। न्यायालय ने कहा कि राजधानी में कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने में दिल्ली पुलिस असफल रही है। न्यायालय ने मोटर वाहन कानून के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का परमिट निरस्त करने संबंधी एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की। न्यायालय ने साथ ही केन्द्र सरकार को नोटिस भी जारी किया।

Read More

प्रधानमंत्री ने की इलेक्ट्रिक वाहन बनाने की अपील

प्रधानमंत्री ने की इलेक्ट्रिक वाहन बनाने की अपील

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में हो रही वृद्धि पर चिंता जताते हुए तेल पर निर्भरता कम करने के लिए हाईब्रिड वाहन सहित इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी को तेजी से अपनाने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने राजधानी में राष्‍ट्रीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन प्लान- 2020 का शुभारंभ करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर ईंधन की खपत में परिवहन क्षेत्र की हिस्सेदारी करीब 30 प्रतिशत है और इसमें तीन चौथाई सड़क पर चलने वाले वाहन है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतरराष्‍ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आइईए) का कहना है कि…

Read More

भारत, जैतापुर परियोजना को लेकर प्रतिबद्ध

भारत, जैतापुर परियोजना को लेकर प्रतिबद्ध

पेरिस: भारत के विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है कि असैन्य परमाणु क्षेत्र में भारत सरकार जैतापुर परमाणु परियोजना को लेकर प्रतिबद्ध है तथा इसके सुरक्षा मानकों को उच्च स्तरीय रखा गया है। फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा पर आज पहुंचे खुर्शीद ने फ्रांसिसी विदेश मंत्री लारेंट फाबियस के साथ मुलाकात के बाद एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि असैन्य परमाणु क्षेत्र में जैतापुर परमाणु परियोजना को लेकर भारत कृत संकल्प है और दोनों पक्ष इसकी सुरक्षा को उच्च स्तरीय करने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने…

Read More

साथियों की मौत से गुस्सा, जवानों ने छोड़ा खाना

साथियों की मौत से गुस्सा, जवानों ने छोड़ा खाना

अपने दो साथियों की बर्बर हत्या से भारतीय जवानों में जबर्दस्त गुस्सा है। नाराज जवान हत्या से दुखी हैं और उन्होंने खाना छोड़ दिया है। 13 राजपूताना रायफल्स की मेस में तीन दिन से खाना नहीं बना है। वे बिना खाए-पीए ही ड्यूटी कर रहे हैं। खबर है कि सै‌निकों ने पाकिस्तान से बदला लेने के लिए उच्च अधिकारियों पर दबाव भी डाला है। पुंछ में तैनात एक जवान ने कहा, ‘पाकिस्तानी सेना ने हमारे दो साथियों की गर्दन काट डाली और हम कुछ नहीं कर सके। हमें एक बार…

Read More

पाकिस्तान ने भारत के 25 ट्रक लौटाए

पाकिस्तान ने भारत के 25 ट्रक लौटाए

पुंछ: युद्ध विराम के उल्लंघन के बीच द्विपक्षीय संबंधों में तनाव के मद्देनजर पाकिस्तानी सेना ने भारत से सामान लदे ट्रकों को व्यापार के लिए नियंत्रण रेखा पार करने की अनुमति देने से आज इंकार कर दिया। पुंछ में व्यापार सुविधा केंद्र (टी.एफ.सी.) के अधिकारियों ने कहा कि सब्जियों और अन्य सामानों से लदे 25 ट्रकों को चक्का-दा-बाग में नियंत्रण रेखा पार कर पाक अधिगृहीत कश्मीर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि जैसे ही ये ट्रक टी.एफ.सी. से मंजूरी लेने के बाद चक्का-दा-बाग पहुंचे, पाकिस्तानी…

Read More

‘दोस्ती का हाथ बढ़ाने के बदले मिली गर्दन काटने की सजा’

‘दोस्ती का हाथ बढ़ाने के बदले मिली गर्दन काटने की सजा’

पाकिस्तानी सैनिकों की बर्बरता के कारण अपने पति के अंतिम दर्शन नहीं कर पाईं शहीद हेमराज की पत्नी का रो- रो कर बुरा हाल था वह रोते समय एक ही बात बार-बार दोहरा रही थी कि कोई मेरे शहीद पति का सिर गांव लेकर आए, तभी मेरे दिल को तस्ल्ली मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार पाकिस्तान के सामने दोस्ती का हाथ बढा रही है और वो गर्दन काट रहे हैं। गुरुवार शहीद हेमराज की पत्नी सारा दिन रोती रही और पति के अंतिम दर्शन नहीं कर पाने…

Read More

पाक हमले के पीछे हाफिज सईद तो नहीं?

पाक हमले के पीछे हाफिज सईद तो नहीं?

पाकिस्तानी सेना के हमले के पीछे मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का हाथ होने के कयास लगाए जा रहे हैं। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक पाक सेना के हमले से ठीक एक हफ्ते पहले लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद ने पुंछ सीमा से लगी एलओसी का दौरा किया था। खबर के मुताबिक हाफिज सईद ने ही पाक सैनिकों को ऐसा करने के लिए उकसाया था। उसने लश्कर की बॉर्डर एक्‍शन टीम को फायरिंग के लिए उकसाया। लश्कर की बॉर्डर एक्शन टीम पाकिस्तानी सेना को नियमित रूप…

Read More

बेशर्म हुआ पाक, भारत पर लगाया सैनिक हत्या का आरोप

इस्लामाबाद: दो भारतीय सैनिकों का सिर काट लेने की घटना के बाद जिस तरह से इसकी निंदा दुनियाभर में हो रही है, ऐसे हालात में पाक ने अपनी सारी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ते हुए अब भारत पर आरोप लगाया है कि भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर में युद्धविराम का उल्लंघन कर फायरिंग की है जिसमें तथाकथित उसका एक सैनिक को मारा गया है। सेना ने आज यहां पत्रकारों को दी सूचना में कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने दिन में 2.40 बजे बटाल क्षेत्र में पाकिस्तानी सीमा में फायरिंग…

Read More

LOC पर युद्ध विराम उल्लंघन की जांच करेगा संयुक्त राष्ट्र

LOC पर युद्ध विराम उल्लंघन की जांच करेगा संयुक्त राष्ट्र

वाशिंगटन: जम्मू एवं कश्मीर में भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर युद्धविराम के उल्लंघन की जांच भारत व पाकिस्तान के लिए गठित संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह (यूएनएमओजीआईपी) करेगा। संयुक्त राष्ट्र को इसके लिए पाकिस्तान की ओर से आधिकारिक शिकायत मिली है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून के प्रवक्ता मार्टिन नेर्सिकी ने कहा, ‘छह जनवरी की कथित घटना के संबंध में यूएनएमओजीआईपी को पाकिस्तानी सेना की ओर से आधिकारिक शिकायत मिली है। हम जल्द से जल्द मामले की जांच शुरू करेंगे।’ पाकिस्तान ने भारतीय सेना…

Read More