राष्ट्रीय लॉकडाउन जरूरी था, बाहर न निकलें, घर पहुंचाएंगे जरूरी सामान : कैप्टन अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़ कोविड-19 से निपटने के लिए मुकम्मल कर्फ्यू के एक दिन बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को लोगों को आ रही समस्याएं कम करने के लिए कई कदमों का एलान किया। उन्होंने स्थिति को और प्रभावी तरीके से संभालने के लिए पुलिस और सिविल प्रशासन के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्फ्यू जारी रखना जरूरी है और इसे अच्छा समर्थन भी मिला है। लेकिन इससे नागरिकों को आ रही दिक्कतों को कम करने की भी जरूरत है। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू संबंधी…

Read More

पंजाब में 232 केस दर्ज, 111 गिरफ्तार, पढ़ें- जिलों का हाल कैसा

लुधियाना ( पंजाब) पंजाब पुलिस ने मंगलवार को राज्य में कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 232 मुकदमे दर्ज किए और 111 लोगों को गिरफ़्तार किया। पुलिस ने कर्फ्यू के दौरान लोगों को प्राथमिक सहूलियतें देने के लिए एक व्यापक रणनीति भी तैयार की है। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि कर्फ्यू के उल्लंघन की कुल 38 एफआईआर एसएएस नगर (मोहाली) में दर्ज की गई जबकि अमृतसर (ग्रामीण) में 34, तरनतारन और संगरूर से 30-30 मामले दर्ज हुए हैं। तरन तारन से 43 व्यक्ति गिरफ्तार किये गए जबकि 23…

Read More

कोरोना की दहशत : अंबाला में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन गोदाम में 8 मजदूर झुलसे, दो की मौत

अंबाला सिटी (हरियाणा) सद्दोपुर रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन गोदाम में काम रहे 8 मजबूर करंट की चपेट में आ गए। इनमें से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 को आनन-फानन में शहर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से 4 को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसे में मारे जाने वालों के नाम सुनील और रामकरण हैं, यह दोनों भी यूपी के निवासी बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार सद्दोपुर में रेलवे फाटक के पास एक गोदाम का निर्माण कार्य…

Read More

घर के बाहर लगे पोस्टर कोरोना संदिग्धों ने फाड़े, पंचकूला के लोगों में भरी दहशत

 पंचकूला(हरियाणा) मंगलवार को भी इन घरों में रहने वाले लोग गलियों में खुलेआम घूम रहे थे। साथ ही मार्केट में भी खरीदारी करने गए। यह इसलिए घातक है क्योंकि कोरोना वायरस का पता एकदम नहीं लगता और कुछ दिनों बाद यह वायरस शरीर पर कब्जा कर लेता है। ऐसे में ये लोग भी अभी ठीक नजर आ रहे हैं, लेकिन दो-चार दिन बाद वायरस दूसरों में फैला चुके होंगे, जिसका खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ेगा। अगर इस तरह पोस्टर फाड़ने के मामले सामने आएंगे तो उनके खिलाफ सख्त…

Read More

सर्दी-बुखार से पीड़ित मरीजों की डॉक्टरों को देनी होगी रिपोर्ट, पढ़ें पूरा मामला

धर्मशाला सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़ित मरीजों की 28 दिन की रिपोर्ट डॉक्टरों को टोल फ्री नंबर 1077 पर फोन करके देनी होगी। ऐसा न करने वाले निजी व सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज किया जाएगा।  जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिला प्रशासन ने जिले भर में चल रहे निजी, सरकारी और आयुर्वेदिक अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने यहां सर्दी-बुखार से पीड़ित आने वाले मरीजों की पिछले 28 दिन की पूरी जानकारी हासिल करें।…

Read More

सुबह 8 बजे से 11 बजे तक दी जाएगी कर्फ्यू में ढील

 शिमला हिमाचल सरकार ने देश में कोरोना वायरस को देखते हुए और हिमाचल में पहली मौत के बाद पूरे प्रदेश में मंगलवार शाम पांच बजे से आगामी आदेशों तक कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद शिमला में कल यानि गुरुवार से सुबह 8 बजे से 11 बजे तक यानी 3 घंटे कर्फ्यू के बीच समान खरीदने के लिए छूट दी जाएगी। आज शिमला में कर्फ्यू में कोई ढील नहीं दी जाएगी। डीसी अमित कश्यप शिमला ने पुष्टि की है। सोमवार को पूरे प्रदेश को लॉकडाउन कर दिया…

Read More

दिल्ली में लॉकडाउन : शाहीन बाग पूरी तरह खाली, पुलिस ने उखाड़े टेंट, कई हिरासत में

नई दिल्ली दिल्ली में लॉकडाउन के दूसरे दिन शाहीन बाग के धरनास्थल को पुलिस ने पूरी तरह खाली करा दिया है। दक्षिण पूर्वी जिले के डीसीपी ने बताया कि मंगलवार सुबह वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों से धरनास्थल को खाली करने की अपील की गई, लेकिन वे नहीं माने। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि धरनास्थल को खाली करा दिया गया है और मौके से कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। पिछले तीन महीने से सड़क बंद कर चल रहे धरने के लिए लगे सभी टेंट को…

Read More

उत्तराखंड : जल्द सील होंगी प्रदेश की सभी सीमाएं : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए सरकार लेगी फैसला उत्तराखंड में लॉकडाउन को और प्रभावी बनाने के लिए सरकार जल्द प्रदेश की सीमाओं को सील कर देगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इसके बाद प्रदेश से बाहर का व्यक्ति उत्तराखंड नहीं आ सकेगा और न ही प्रदेश से बाहर कोई जा सकेगा। करोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार जल्द और सख्त कदम उठाएगी। मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश की सीमाएं सील करने और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने पर सरकार…

Read More

दिल्लीवालों की जिंदगी के लिए आज से सख्ती से लागू होगा लॉकडाउन : केजरीवाल

नई दिल्ली कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार मंगलवार से लॉकडाउन को सख्ती से लागू कराने जा रही है। इस दौरान सड़क पर निकले लोगों पर कार्रवाई की जा सकती है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार मंगलवार से लॉकडाउन को सख्ती से लागू कराने जा रही है। इस दौरान सड़क पर निकले लोगों पर कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, दूध, सब्जी, राशन सरीखी जरूरी सेवाओं में लगे लोगों की सहूलियत के लिए सरकार बसों की संख्या बढ़ाने जा रही है।…

Read More

पंजाब में अब तक 23,हरियाणा में कोरोना के 13 मामले, 7704 लोग निगरानी में

चंडीगढ़ हरियाणा में अभी तक कोरोना वायरस से ग्रस्त मरीजों की संख्या 13 हो गई है, सबसे ज्यादा गुड़गांव में 8 मामले सामने आए हैं। जबकि एक-एक मामला सोनीपत, पानीपत, फरीदाबाद, पंचकूला और पलवल का है। प्रदेश में बढ़ते मामलों को लेकर हरियाणा सरकार गंभीर है। प्रदेश में मौजूदा हालात अभी देखे तो 8321 लोग स्वास्थ्य महकमे की निगरानी में है। जिनमें से अधिकतर विदेशों से हरियाणा में पहुंचे हैं। इनमें 7704 लोगों को स्वास्थ्य महकमे ने मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा हुआ है। बहुत से लोग घरों में…

Read More