अस्पताल में लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया,अज्ञात बताकर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर दी

लुधियाना ( पंजाब) लुधियाना के सिविल अस्पताल में लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने बुजुर्ग पिता को बीमार होने पर बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया। कोरोना का संदिग्ध मानते हुए उसे आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर लिया गया। अगले दिन बुजुर्ग की मौत हो गई। अस्पताल की ओर से उसे अज्ञात बताकर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर दी गई। मृतक की कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। पिपल चौक के पास रहने वाले मोहम्मद यूनुस ने बताया कि उसके दोस्त अताउल रहमान…

Read More

बैंक प्रबंधक को कोरोना कर्फ्यू में लिफ्ट देना पड़ा महंगा, केस दर्ज

धर्मशाला कोरोना कर्फ्यू में किसी को गाड़ी में लिफ्ट देना भी महंगा साबित हो सकता है। पुलिस थाना धर्मशाला में शुक्रवार देर शाम को पुलिस ने लिफ्ट देने वाले बैंक प्रबंधक और उसके साथ आए व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। धर्मशाला के एक बैंक में कार्यरत प्रबंधक कर्फ्यू पास के माध्यम से नूरपुर से हर रोज आता-जाता था। शुक्रवार को प्रबंधक धर्मशाला के एक व्यक्ति को नूरपुर से अपने साथ लाया। पुलिस ने भनक लगते ही धर्मशाला के व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने बैंक प्रबंधक…

Read More

एक से दूसरे जिले में जाने के लिए करना पड़ेगा इंतजार

शिमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन-2 की घोषणा और 20 अप्रैल से राहत की उम्मीद में बैठे लोगों को अभी एक से दूसरे जिले में जाने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर लॉकडाउन एग्जिट प्लान तैयार कर रही टास्क फोर्स ने भी तीन मई तक इसमें छूट न देने की सिफारिश की है। प्रदेश के अंदर भी बिना पूरी सरकारी कवायद के न आने देने को कहा है। शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश सचिवालय में होने वाली कैबिनेट बैठक में इन…

Read More

फसल का एक-एक दाना खरीदेंगे, खरीद प्रक्रिया में कोई कोताही न बरतें अधिकारी : दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़ प्रदेश सरकार कोरोना से बचाते हुए किसानों की फसल की खरीद बेहतर तरीके से करेगी। मंडियों में किसानों को किसी तरह की समस्याएं नहीं आने दी जाएगी। इस संकट की घड़ी में किसान व आढ़ती दोनों सरकार का सहयोग करें। ये बात उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल जिलों में मंडियों का दौरा कर कही। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को किसानों की फसल खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के आदेश दिए। उन्होंने मंडी में मौजूद किसानों की समस्याएं सुनते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि वे…

Read More

भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया अनूठा फेस मास्क, नष्ट कर देता है कोरोना

नई दिल्ली दुनिया भर में तेजी से पांव पसार रहे कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सीएसएमसीआरआई के वैज्ञानिकों ने कारगर उपाय खोज लिया है। केंद्रीय नमक एवं समुद्री रसायन अनुसंधान संस्थान गुजरात भावनगर के वैज्ञानिकों ने ऐसा फेस मास्क तैयार किया है। जिसके संपर्क में आते ही कोरोना का वायरस अपने आप ही नष्ट हो जाता है। संस्थान के वैज्ञानिकों ने बताया है कि संशोधित पॉलीसल्फोन मैटेरियल से तैयार किए गए मास्क की बाहरी छिद्रयुक्त परत विशेष सामग्री से तैयार की गई है। इसमें अलग अलग तरह की…

Read More

लॉकडाउन में बंद सचिवालय आज से खुल जाएगा,मंत्री भी बैठेंगे विधानसभा में

देहरादून कोविड 19 महामारी को लेकर लॉकडाउन में बंद सचिवालय आज (शुक्रवार) से खुल जाएगा। अनुसचिव व उससे ऊपर के अधिकारियों को ही सचिवालय आना होगा। प्रदेश सरकार के मंत्री भी विधानसभा में बैठना शुरू कर देंगे। ये निर्णय बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए। बैठक में लॉकडाउन दो को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की नई गाइड लाइन पर मंथन हुआ। इसमें कैबिनेट ने सचिवालय खोलने का निर्णय लिया। तय हुआ कि शुक्रवार से सचिवालय का कामकाज शुरू हो जाएगा। लेकिन केवल अनुसचिव,…

Read More

मेडिकल टीम ने लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया

देहरादून कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले पाए जाने से देहरादून जनपद को रेड जोन घोषित किया गया है, जबकि सात जनपदों में एक भी कोरोना पॉजिटिव मामला नहीं आने से उन्हे ग्रीन जोन में रखा गया है। देहरादून, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, अल्मोड़ा जनपदों में 37 संक्रमित मामले सामने आए हैं। जबकि उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत जनपद में अभी तक कोरोना वायरस का कोई पॉजिटिव मामला नहीं आया है। – हल्द्वानी में डीएम और एसएसपी ने कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र बनभूलपुरा का दौरा किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम…

Read More

कोरोना फिदायीन भेजकर आतंकी जम्मू-कश्मीर में बीमारी फैलाने की फिराक में,बातचीत में हुआ खुलासा

श्रीनगर प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पीओके में बैठे आतंकी जम्मू-कश्मीर में कोरोना फिदायीन भेजकर बड़े पैमाने पर बीमारी फैलाने की फिराक में है। इसका खुलासा आतंकी और उसके पिता के बीच हुई बातचीत में हुआ हैं। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। आतंकी ने अपने पिता से बात करते हुए कहा कि उसके कई साथी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। अब उनके आका सभी को कश्मीर भेजने की तैयारी कर रहे हैं जिससे वहां इस…

Read More

सरकार ने बसों से स्पेशल रोड टैक्स न लेने का फैसला लिया, टैक्स प्रस्ताव विचाराधीन

शिमला कोरोना को लेकर लॉकडाउन के चलते हिमाचल में परिवहन सेवाएं ठप हैं। ऐसे में सरकार ने सरकारी और निजी बसों से स्पेशल रोड टैक्स (विशेष पथ कर) न लेने का फैसला लिया है। इस टैक्स में तब तक छूट रहेगी, जब तक सेवाएं बंद रहती है। व्यावसायिक वाहन का टोकन टैक्स माफ करने का प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन है। टोकन टैक्स कितने महीने का माफ करना है, इस पर फैसला लिया जाना है। हिमाचल में 33 सौ परिवहन निगम और 31 सौ प्राइवेट बसें हैं। इन दोनों से…

Read More

डिजिटल शिक्षण से मिलेंगे सकारात्मक परिणाम

शिमला   लॉकडाउन के दौरान पढ़ाई करवाने की नई तकनीक से हिमाचल के सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल सकती है। निजी स्कूलों का मुकाबला करने को ई कंटेंट से पढ़ाई कराने को सरकार काफी समय से प्रयास कर रही थी। योजना सिरे न चढ़ने से यह फाइलों तक ही सीमित थी। अब कोरोना के चलते सरकार को अपनी पुरानी योजना को अमलीजामा पहनाने का पर्याप्त समय मिल गया है। शिक्षा विभाग ने इन दिनों का सही से इस्तेमाल कर लिया तो सरकारी स्कूलों के लिए यह किसी संजीवनी से कम नहीं…

Read More