मंडी। देश के भूतपूर्व सैनिकों की राष्ट्रीय रैली 22 दिसंबर को अंबाला के गांधी मैदान में होगी। रैली में मुख्य मांग वन रैंक वन पेंशन रहेगी। यह जानकारी इंडियन एक्स सर्विसमैन मूवमेंट के प्रदेश संयोजक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि रैली में रिटायर्ड सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह भूतपूर्व सैनिकों को संबोधित करेंगे। प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक भाग लेंगे। खुशहाल सिंह ठाकुर ने कहा कि राजनेता वोट बैंक की भाषा समझते हैं। लेकिन आज तक पूर्व सैनिकों को वोट के लिए ही इस्तेमाल किया…
Read MoreAuthor: ibindiannews
बिलासपुर में श्रमिकों का हल्ला बोल
बिलासपुर। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आज बिलासपुर में भी प्रदर्शन हुआ। भामसं से जुडे़ दो दर्जन से अधिक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर जोरदार हल्ला बोला। इससे माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। भामसं ने अपनी मांगों का ज्ञापन उपायुक्त के मार्फत देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को प्रेषित किया है। भामसं का कहना है कि भामसं की अगुवाई में बनाई गई केंद्रीय श्रमिक संगठन समन्वय समिति ने भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार को श्रमिकों की मांगों को…
Read Moreनिष्क्रिय हुईं पंचायतों में बनी कमेटियां
बिलासपुर। प्रदेश सरकार द्वारा पंचायत स्तर पर गठित की गई विलेज हेल्थ एंड सेनीटेशन कमेटियां निष्क्रिय साबित हो रही हैं। सरकार की ओर से इन कमेटियों को मिलने वाला 10 हजार रुपये का बजट बिना कमेटी की बैठक के ही खर्च किया जा रहा है। सरकार द्वारा विलेज हेल्थ एंड सेनीटेशन कमेटियों का गठन पंचायत स्तर पर किया गया है। जो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में तहत कार्य करती हैं। सरकार की ओर इन कमेटियों को मिलने वाला बजट इन कमेटियों के तहत खर्च नहीं किया जा रहा है। कमेटियों की…
Read Moreमंगली में करंट से हादसे का अंदेशा
तीसा (चंबा) ग्राम पंचायत मंगली के मंगली गांव में बिजली की तार खंभे से नीचे जमीन पर गिर गई है। यह तार पिछले लगभग डेढ़ माह से जमीन पर पड़ी हुई है, लेकिन बिजली बोर्ड की ओर से इस तार को ठीक करने की कोशिश नहीं की है। इस कारण यहां पर दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। स्थानीय पंचायत प्रधान कर्म चंद ने बताया कि लगभग डेढ़ माह पहले मंगली में खंभे से बिजली की तार टूट गई और कुछ दिन लटकी रही। इसके बाद यह तार अब जमीन…
Read Moreबरौर में कुकर फटने से झुलसी बच्ची
चंबा। शहर की निकटवर्ती पंचायत बरौर में कुकर फटने से सात वर्ष की बच्ची झुलस गई है। यह घटना वीरवार को शाम के वक्त बरौर गांव में उस समय हुई, जब काजल पुत्री संजीव कुमार घर के किचन में बैठी हुई थी। इस दौरान खाना बनाने के लिए आंच पर रखा गया कुकर अचानक फट गया और कुकर में डाली गई गर्म खाद्य सामग्री बच्ची के मुंह पर गिर गई। इससे उसका मुंह झुलस गया। परिवार के सदस्यों ने घटना की सूचना राष्ट्रीय एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस के ईएमटी मोहम्मद…
Read Moreपरीक्षा देने समय पर कैसे पहुंचे?
सिहुंता (चंबा)। कांगड़ा-चंबा-होली रूट पर चलने वाली निगम की बस में स्कूली बच्चों को नहीं चढ़ाया जा रहा है, जिससे बच्चे परेशान हैं। साथ ही अन्य यात्रियों को भी परेशानी आ रही है। स्थानीय निवासी सुरेश जरियाल, बूटा राम, अशीष कुमार, रिशु, अभिषेक, सुरेंद्र और चमन लाल ने बताया कि यह बस ग्राम पंचायत समोट के डेंठा सड़क से सुबह लगभग साढे़ आठ बजे निकलती है जो स्कूल व कॉलेज के बच्चों के लिए उपयुक्त है, लेकिन निगम के चालक इस बस को ब्रेक ही नहीं लगाते। इस कारण स्कूल…
Read Moreपानी से लबालब होंगे खेत
सिहुंता (चंबा)। उपमंडल भटियात के किसान-बागवानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षेत्र में इस वर्ष छह सिंचाई कूहलों का निर्माण किया जाएगा। इसका निर्माण बहाल सिंचाई योजना के तहत किया जाएगा। इस पर तीन करोड़ 47 लाख 32 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसमें टिकरा-टिकरी कूहल के निर्माण पर पांच लाख 86 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे 9.89 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। छतराड़ एक और दो कूहल पर 16 लाख 73 हजार रुपये खर्च होंगे। इससे 10.30 हेक्टेयर…
Read Moreचुवाड़ी में जगह-जगह कूड़े के ढेर
चुवाड़ी (चंबा)। नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। पहले नपं कस्बे का कूड़ा-कचरा वन विभाग की भूमि में ठिकाने लगा रही थी। वन विभाग की रोेक लगने के बाद अब नपं ने दो दिसंबर से आज दिन तक चुवाड़ी कस्बे में पड़े कूड़े के ढेर ही नहीं उठाए हैं। हालत यह है कि जगह-जगह लगे गंदगी के ढेरों के कारण कस्बे की सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। कई दिनों से सड़कों व नालियों में कूड़ा पड़ा है, लेकिन इसे उठाया नहीं जा रहा है और न…
Read Moreएचपीसीए और भू-सौदे पर गरमाएगा सदन
धर्मशाला। धर्मशाला में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान एचपीसीए और अन्य मुद्दों पर गरमाहट आने के आसार हैं। सदन में भाजपा जहां अनुराग के खिलाफ कार्रवाई को ढाल बनाएगी, वहीं कांग्रेस भी एचपीसीए मुद्दे पर आक्रामक तेवर की तैयारी में है। पिछले दिनों प्रदेश सरकार ने एचपीसीए के क्रिकेट स्टेडियमों पर आधी रात को ताले जड़कर इन्हें अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया था। इसका भाजपा ने जमकर विरोध किया था। हालांकि, बाद में मामला हाईकोर्ट में जाने के बाद प्रदेश सरकार को क्रिकेट स्टेडियम एचपीसीए को लौटाने के…
Read Moreप्रोजेक्ट प्रबंधन ने रास्ते में बिछा दी पाइप
धर्मशाला। मनूणी खड्ड पर बने विमसन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट ने लुंटा गांव के रास्ते में ही पानी की पाइप बिछा दी है। जिससे ग्रामीणों का आना-जाना बंद हो गया है। वीरवार को ग्रामीणों ने प्रोजेक्ट के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। गांववासियों का कहना है कि प्रोजेक्ट प्रबंधन ने रास्ते के बीच में ही पानी की मोटी पाइप बिछा दी है। जिससे ग्रामीणों का रास्ता आधे से ज्यादा बंद हो गया है। प्रोजेक्ट प्रबंधन ने बीते कल रास्ते में पानी की पाइप बिछा दी है। रास्ते के दूसरी ओर गहरी खाई…
Read More