निजी स्कूल के बाहर चले तेजधार हथियार

नालागढ़ (सोलन)। एक निजी स्कूल के बाहर तेजधार हथियारों से लैस छात्रों में जमकर लड़ाई हुई। आपसी रंजिश के चलते निजी स्कूलों के दो विद्यार्थी आपस में भिड़ पड़े एक और एक छात्र ने दूसरे छात्र के साथ मारपीट के बाद तेजधार हथियार से हमला कर डाला। जिससे दूसरा छात्र बुरी तरह से जख्मी हुआ। आसपास के लोगों व पुलिस की मदद से उसे नालागढ़ अस्पताल लाया गया, जहां उसे उपचार दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को स्कूल से छुटटी होने के बाद एक निजी स्कूल…

Read More

राजा’ बघाट की लीज डीड देने से इनकार

शिमला। राज्य सूचना आयोग ने लगभग 70 साल पहले की ‘राजा’ बघाट की एक लीज डीड की जानकारी दिलाने से इनकार किया है। आयोग ने अपने निर्णय में सोलन निवासी कुशल कुमार जेठी की अपील को खारिज कर कहा कि आरटीआई एक्ट के तहत हर सूचना को नहीं दिया जा सकता है। यह आदेश राज्य सूचना आयुक्त केडी बातिश की कोर्ट ने जारी किए हैं। यह फैसला गैर जरूरी और अनर्गल सूचनाओं को एकत्र करने में जुटे जनसूचना अधिकारियों के लिए राहतप्रद है। प्रार्थी ने मुख्य सचिव कार्यालय से बघाट…

Read More

कांग्रेस भवन के बिजली-पानी पर बवाल

शिमला। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के निर्माण के बाद अब यहां बिजली और पानी कनेक्शन को लेकर बवाल मच गया है। बिजली के अस्थायी कनेक्शन को लेकर नगर निगम और बिजली बोर्ड आमने-सामने आ गए हैं। बिजली बोर्ड का दावा है कि नगर निगम की मंजूरी के बाद भवन निर्माण के दौरान सालों पहले कंस्ट्रक्शन वर्क के लिए छह महीने का अस्थायी कनेक्शन दिया था। भवन बनकर तैयार भी हो गया है बावजूद इसके अभी भी अस्थायी कनेक्शन है। बिजली बोर्ड ने सारा दोष नगर निगम के सिर मढ़ते हुए…

Read More

शूगर मरीजों को इंजेक्शन से छुटकारे की तैयारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का रसायन विभाग पोलीमर कैप्सूल पर शोध कर रहा है। यह शोध यदि सफल रहा तो शूगर के मरीजों को इन्सुलिन के इंजेक्शन से छुटकारा मिल जाएगा। वर्तमान में मधुमेह के मरीजों को इंजेक्शन के माध्यम से ही दवा दी जाती है। वीरवार को पोलीमर विषय पर रसायन विभाग की ओर से आयोजित सेमीनार में दवाओं और कृत्रिम अंगों में हो रहे इसके इस्तेमाल पर चरचा हुई। सेमीनार के बाद रसायन विभाग के प्रो. घनश्याम चौहान ने बताया कि विभाग में पोलीमर पर शोध चल रहा…

Read More

राशनिंग खत्म, आज पूरे शहर को पानी

शिमला। नगर निगम प्रशासन ने शुक्रवार को पूरे शहर में सुबह और शाम पानी की सप्लाई देने का दावा किया है। निगम अभियंता विजय गुप्ता ने बताया कि बिजली बोर्ड द्वारा मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। शुक्रवार को शहर में कहीं भी पानी का कट नहीं लगाया जाएगा। उधर, वीरवार सुबह शहर में पानी की सप्लाई नहीं हुई। वीरवार शाम को चौड़ा मैदान जोन में शाम के समय पानी दिया गया। यहां बुधवार शाम को पानी की सप्लाई नहीं हुई थी। गिरि और गुम्मा पंपिंग स्टेशनों में…

Read More

हर बच्चे को मिलेंगे पांच हजार रुपये

मंडी। इंस्पायर अवार्ड स्कीम के तहत मंडी जिले के नामित छात्र-छात्राओं को योजना के तहत पैसा मंजूर हो गया है। विज्ञान एवं तकनीकी विभाग से जिला के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी स्कूलाें के छात्र-छात्राआें के लिए 584 वारंट जारी किए हैं। विज्ञान एवं तकनीकि विभाग की ओर से मंडी उपनिदेशक कार्यालय को 29 लाख 20 हजार की राशि प्र्राप्त हो चुकी है। अब इस राशि को छात्रों को वितरित की जाएगी। प्रत्येक छात्र को 5,000 रुपये मिलेंगे। राशि का छात्राें को स्कूल मुखिया के सत्यापन के बाद ही भुगतान…

Read More

रसोई गैस के दाम बढ़ाने का विरोध

मंडी। भाजपा के पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ सदर मंडी की बैठक संयोजक इंद्र जीत शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर रसोई गैस के दाम बढ़ाने का इसमें विरोध जताया गया। साथ ही केंद्र सरकार से प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए 3.46 रुपये को तत्काल वापस लेने की मांग की गई। वीरवार को आयोजित बैठक में प्रकोष्ठ ने निर्णय लिया कि नर्वदा बांध पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा निर्माण के लिए चलाए गए अभियान को…

Read More

साढ़े चार किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

गोहर (मंडी)। जंजैहली घाटी के मगरूगला में गोहर पुलिस ने आनी क्षेत्र के दो युवकों से चार किलो 4 सौ ग्राम चरस बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को यह सफलता वीरवार देर रात करीब अढ़ाई बजे मगरूगला के पास नाके के दौरान मिली। पकड़े गए चरस तस्करों की पहचान बहादुर सिंह और धूप सिंह निवासी डिगेहड़ तहसील आनी के रूप में हुई है। प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर निर्मल सिंह ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार मगरूगला के पास वीरवार रात गोहर पुलिस ने प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर…

Read More

प्रशिक्षण रद करने से शिक्षक भड़के

मंडी। शिक्षा विभाग की ओर से जेबीटी का द्विवार्षिक प्रशिक्षण रद करने पर सरकारी स्कूलों में तैनात प्राथमिक सहायक अध्यापकों में रोष है। विभाग के इस फैसले को लेकर प्राथमिक सहायक अध्यापक शीघ्र ही आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे। प्राथमिक सहायक अध्यापक संघ सराज-दो इकाई के प्रधान नंदलाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश भर के प्राइमरी स्कूलों में 3582 प्राथमिक सहायक अध्यापक तैनात हैं। शिक्षा निदेशालय ने प्राथमिक सहायक शिक्षकों का जेबीटी का द्विवार्षिक प्रशिक्षण रद कर दिया है। यह प्रशिक्षण 2011-13 के बीच सभी जिलों के डाइट में शिक्षा…

Read More

वाहन से कुचल कर वृद्ध महिला की मौत

धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर की बहरी पंचायत के बहरी गांव में जीप की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर जीप को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार 78 वर्षीय दमोदरी देवी पत्नी झगड़ू राम निवासी प्रैण लांगणा तहसील जोगिंद्रनगर अपनी बेटी चिंतू देवी के पास रहती थी। वीरवार सुबह बहरी गांव के पास वह जीप एचपी के नीचे आ गई। जीप चालक रमेश कुमार जीप को मोड़ रहा था। बुजुर्ग महिला…

Read More