गैहरा (चंबा)। चंबा-भरमौर मार्ग पर गैहरा के बत्ती दी हट्टी के पास एक टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त होकर रावी नदी के किनारे जा गिरी। इसमें तीन लोग सवार थे। गाड़ी गिरने से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन उनमें से एक घायल युवक ने जख्मों का ताव न सहते हुए जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। बाकी दो घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लूणा से गैहरा जा रही टाटा सूमो (नंबर एचपी 01 सी 0711) शनिवार सुबह करीब…
Read MoreAuthor: ibindiannews
अज्ञात फोन आने पर न बताएं अपने एटीएम नंबर
चंबा। अगर आपको किसी बहारी राज्य के अज्ञात नंबर से कॉल आती है तो इसे न सुनें। अगर गलती से कॉल सुन भी ली तो उसे अपने अकाउंट नंबर न बताएं और न ही बैंक से संबंधित कोई जानकारी दें। इन दिनों शातिर खुद को बैंक का प्रतिनिध बताकर एटीएम पिन नंबर पूछकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं और लोगों के अकाउंट से पैसे उड़ा रहे हैं। जिला चंबा में भी पिछले कुछ दिनों से लोगों को इस प्रकार के फोन आ रहे हैं। शुक्रवार को जिला…
Read Moreबुजुर्गों को वरदान बनी हैप्पी समाइल योजना
सिहुंता (चंबा)। ब्लॉक सिहुंता के बुजुर्ग 60 साल की उम्र में भी अब खुलकर हंस सकते हैं। यहां के बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई गई हैप्पी समाइल योजना वरदान साबित हो रही है। पिछले लगभग 19 महीने में ब्लॉक सिहुंता के लगभग 116 वरिष्ठ नागरिकों ने इस योजना के तहत दांत लगवाए और योजना का लाभ उठाया। सरकार की ओर से हैप्पी समाइल योजना के तहत आईआरडीपी व बीपीएल परिवारों से संबंध रखने वाले 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त में…
Read Moreभत्ते के नाम पर भद्दा मजाक
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के बेरोजगारों ने कौशल विकास भत्ता योजना को बेरोजगार युवाओं के साथ एक मजाक करार दिया है और कौशल विकास भत्ते की शर्तों में संशोधन करने की सरकार से मांग की है। इसके अलावा बेरोजगार युवाओं के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की है। ऐसा न होने पर उन्होंने लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करने को चेताया है। विकास खंड सलूणी के सुंडला स्थित रोजगार कार्यालय में मौजूदा समय में 6825 बेरोजगार युवा पंजीकृत हैं। इसमें से 201 पोस्ट ग्रेजुएट हैं। इसके अलावा 380 ग्रेजुएट,…
Read More100 ‘गुप्तचर’ जानेंगे पल-पल का हाल
धर्मशाला। तपोवन में 16 दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीआईडी भी पैनी नजर रखेगी। सीआईडी के 100 जवान हर हरकत पर नजर रखेंगे। बड़ी घटना का अंदेशा होने पर पुलिस को भी सूचित करेंगे। इसके अलावा सीआईडी की ओर से आठ सेक्टरों में पैनी नजर रखी जाएगी। इसके अलावा राज्य सुरक्षा से भी जवानों की ड्यूटी विधानसभा सत्र में लगी है। इस बार महिला पुलिस जवान भी सेवाएं देंगी। पुलिस की ओर से 750 के करीब जवानों की ड्यूटी अलग-अलग नाकों…
Read Moreसीयू के मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष की चुप्पी
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के ज्वलंत मुद्दे से प्रदेश के दोनों प्रमुख दल बचते दिख रहे हैं। तपोवन विस भवन में 16 दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र से सेंट्रल यूनिवर्सिटी का मुद्दा गायब है। दरअसल किसी भी विधायक ने इस प्रश्न को सदन में चर्चा के लिए नहीं डाला है। उल्लेखनीय है कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदेश की राजनीति में काफी भूचाल रहा है। खासतौर पर विधानसभा चुनाव में भी यह मुद्दा खूब गरमाया था। दोनों दलों ने सीयू के नाम पर जनता से वोट ऐंठने…
Read Moreकोहाला में जल्द बनेगी पीएचसी
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने शनिवार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल भडोली कोहाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्राचार्य बलविंद्र अटवाल ने स्टाफ सहित फूलाें के हार पहनाकर मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया। बलविंदर अटवाल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर वार्षिक गतिविधियों से अवगत करवाया और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। कोहाला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की तथा स्कूल में ओवर हेड टैंक और हैंडपंप लगाने का ऐलान किया। उन्होंने लाइब्रेरी के लिए पचास…
Read Moreकोहाला में जल्द बनेगी पीएचसी
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने शनिवार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल भडोली कोहाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्राचार्य बलविंद्र अटवाल ने स्टाफ सहित फूलाें के हार पहनाकर मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया। बलविंदर अटवाल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर वार्षिक गतिविधियों से अवगत करवाया और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। कोहाला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की तथा स्कूल में ओवर हेड टैंक और हैंडपंप लगाने का ऐलान किया। उन्होंने लाइब्रेरी के लिए पचास…
Read Moreबच्ची से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार
पालमपुर (कांगड़ा)। पंचरुखी क्षेत्र में बच्ची के साथ छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शुक्रवार को बच्ची से अपने क्वार्टर में छेड़खानी की थी। उसके बाद फरार हो गया था। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम बच्ची बाजार जा रही थी और उसके चार और पांच साल के भाई भी साथ थे। भाई सड़क पर टायर से खेलते हुए जा रहे थे। इस दौरान टायर आरोपी युवक राजेश कुमार के क्वार्टर के अंदर चला गया। बच्ची जब इसे लेने अंदर गई तो यह युवक…
Read Moreकैदी उगाएंगे दो कनाल भूमि पर बेमौसमी सब्जियां
धर्मशाला। शहरी विकास एवं आवास मंत्री सुधीर शर्मा ने शनिवार को जिला ओपन कारागार धर्मशाला में आर्ट आफ लिविंग संस्था के सौजन्य से रसायन मुक्त खेती परियोजना का शुभारंभ किया। जैविक खेती परियोजना के माध्यम से आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों द्वारा प्रशिक्षित जिला कारागार के कैदी करीब 200 गमलों और दो कनाल भूमि पर बेमौसमी सब्जियों का उत्पादन करेंगे। सुधीर शर्मा ने संस्था की ओर से कैदियों को जैविक खेती के लिए प्रेरित करने के प्रयास की सराहना की। कहा कि इस प्रयास से जहां कैदियों के जीवन को…
Read More