समितियों के जरिये रखे कर्मचारी पक्के हों : संघ

धर्मशाला। विधानसभा सत्र के दौरान स्वास्थ्य अनुबंधित समिति कर्मचारी महासंघ कर्मचारियों को नियमित करने को लेकर अपनी मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखेगा। इसे लेकर महासंघ के सदस्यों ने बैठक का आयोजन जिला मुख्यालय में किया। महासंघ के प्रेस सचिव राजकुमार महाजन ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न समितियों में कार्यरत लगभग 800 कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को प्रमुखता से उठाया गया है। ये कर्मचारी पिछले 10 से 15 साल से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। मगर, पूर्व सरकार के कार्यकाल में इन कर्मचारियों की अनदेखी हुई।…

Read More

कौशल विकास भत्ते पर होगा हंगामा

धर्मशाला। प्रदेश सरकार की ओर से शुरू किए गए कौशल विकास भत्ते को लेकर तपोवन में गरमाहट आएगी। अब तक कितनों को भत्ता दिया गया और किन संस्थानों के माध्यम से दिया गया, कुछ ऐसे ही प्रश्न उठाए जाएंगे। रोजगार कार्यालय को इन सवालों के जवाब देने के लिए प्रश्नावली पहुंची है। प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा में कौशल विकास भत्ते के लाभार्थियों का आंकड़ा अभी 5500 तक पहुंचा है। प्रदेश में लाखों बेरोजगार होने के बावजूद हजारों को ही कौशल विकास भत्ते का लाभ मिल पाया है। जबकि,…

Read More

3 करोड़ 45 लाख से बनेगा सोलंगनाला पुल

पलचान (मनाली) बहुचर्चित गांव सोलंग नाला के लिए तीन करोड़ 45 लाख की लागत से पुल बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ मनाली हंस राज भारद्वाज ने बताया कि विभाग ने सोलंगनाला पुल के लिए 3 करोड़ 45 लाख 42 हजार की डीपीआर तैयार की है, जिसे स्वीकृति के लिए हमीरपुर भेजा गया है। उन्हाेंने बताया जैसे ही इस पुल के निर्माण को स्वीकृति मिलेगी, इसके लिए टेंडर आवार्ड कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से सोलंगनाला और गौशाल पुल के कार्य को जल्द शुरू…

Read More

300 रुपये की जाए न्यूनतम दिहाड़ी : सैनी

कुल्लू। लोनिवि एवं आईपीएच वर्कर्स यूनियन इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सीता राम सैनी ने मजदूरों के लिए 300 रुपये न्यूनतम दिहाड़ी करने की मांग की है। इसके अलावा लोनिवि के दसवीं पास बेलदारों को मेट बनाने की भी मांग प्रदेश सरकार से की है। यह बात शनिवार को मौहल रेस्ट हाउस में हुए लोनिवि एवं आईपीएच वर्कर्स यूनियन इंटक के जिला सम्मेलन यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सीता राम सैनी ने कही। सम्मेलन में लोनिवि, आईपीएच तथा हाइड्रो प्रोजेक्ट इंटक के कई मजदूरों ने भाग लिया। कुल्लू विस इंटक के अध्यक्ष…

Read More

दस फीसदी लग्जरी टैक्स मंजूर नहीं

कुल्लू। यदि प्रदेश के होटल व्यवसायियों पर दस फीसदी लग्जरी टैक्स थोपा जाता है, तो प्रदेश के होटल व्यवसायियों का कारोबार पूरी तरह चौपट हो जाएगा। होटल कारोबारियों का कहना है कि होटल व्यवसायियों पर दस फीसदी लग्जरी टैक्स लगाना उचित नहीं है। उनका कहना है प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुल्लू-मनाली समेत प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी पर्यटन सीजन होता है और पर्यटन सीजन के रेट पर ही पूरे साल का लग्जरी टैक्स लगाना उचित नहीं है। मनाली स्टेक होल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि पहले जिस…

Read More

शादी का झांसा देकर दुराचार का आरोप

कुल्लू। जिला कुल्लू के शुरड़ में एक युवती को शादी का झांसा देकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ भादंसं की धारा 376, 506 और 420 के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भुंतर क्षेत्र के शुरड़ निवासी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि मनाली के सियाल गांव निवासी एक युवक ने शादी का झूठा झांसा देकर उनकी बेटी के साथ दुराचार किया। शिकायत में बताया…

Read More

अब तो सिरदर्द बन गई कम वोल्टेज

खराहल (कुल्लू)। सर्दियों में नदी-नालाें का जलस्तर घटने से बिजली उत्पादन में भी कमी आ गई है। इसके चलते घाटी की कई पंचायतों में कम वोल्टेज की समस्या पैदा हो गई है। मनाली विस क्षेत्र के तहत आने वाले देवगढ़ तथा मंडलगढ़ पंचायत के गांव कई सालों से बिजली की कम रोशनी की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं, पंचायत के दुर्गम गांवों में बिजली के पोल भी सड़ने लगे हैं। ऐसे में बिजली आपूर्ति भी बार-बार बाधित रहती है। बिजली बोर्ड ने आज तक इन गले-सडे़ खंभों को बदलने…

Read More

गैमन इंडिया के दफ्तर से उड़ाए लाखों

कुल्लू। सैंज क्षेत्र में एक निजी कंपनी के कार्यालय में सेंध लगाकर लाखों रुपयों पर चोरों ने हाथ साफ कर लिए हैं। पुलिस ने अकाउंट मैनेजर की शिकायत पर चोरों के खिलाफ भादंसं की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज करवाई गई एफआईआर में सैंज क्षेत्र में कार्यरत गैमन इंडिया कंपनी में अकाउंट पद पर तैनात मुरलीधरन नारायण ने कहा है कि 12 दिसंबर की रात सैंज स्थित कार्यालय में कुछ चोरों ने घुसकर कार्यालय में बनी लोहे की चेस्ट को…

Read More

प्रॉपटी टैक्स के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे लोग

नंगल (रोपड़)। पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक केपी राणा ने कहा कि नंगल की जिन छह ग्राम पंचायतों को नगर परिषद् में जोड़ा गया है उन्हें तुरंत परिषद से अलग किया जाए। अन्यथा नंगल की इन छह ग्राम पंचायतों के ग्रामीण सड़काें पर उतर कर पंजाब सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। राणा केपी सिंह ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो नंगल परिषद् में जोड़े गए इन छह गांवों को इससे बाहर किया जाएगा। शनिवार को गांव मेदा माजरा में इन ग्राम पंचायतों…

Read More

पैट अध्यापकों के पक्ष में उतरा पीटीएफ

ऊना। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ऊना ने पैट अध्यापकों के साथ किए जा रहे अन्याय को लेकर आवाज बुलंद कर दी है। शनिवार प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक राजकीय प्राथमिक पाठशाला लालसिंगी में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनय शर्मा ने की। बैठक में प्राथमिक सहायक अध्यापकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि संघ उद्योगमंत्री मुकेश अगिभनहोत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र से मिलकर पैट अध्यापकों के लिए राहत की अपील करेगा। विनय शर्मा ने कहा कि पैट शिक्षक पिछले 9 वर्षों से स्कूूलाें…

Read More