लोहाघाट। जीआईसी में आयोजित ब्लाक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, क्विज और संगोष्ठी में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य उप विषय में आयोजित प्रतियोगिता में रौंसाल के कैलाश सौन ने पहला और सुंई की शैलजा चतुर्वेदी ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य पीसी जोशी की अध्यक्षता और श्याम दत्त चौबे के संचालन में प्रतिभागियों ने सोलर से ऊर्जा संरक्षण, आधुनिक कृषि यंत्रों, कृषि बीजों से उपज बढ़ाने, पानी के पोषक तथा चौड़ी पत्ती वाले पौधों के रोपण से पर्यावरण को सुरक्षित रखने आदि विषयों पर मॉडल प्रदर्शित किए। ब्लाक समन्वयक…
Read MoreAuthor: ibindiannews
तहसीलदार को बैरंग लौटाया
घनसाली (टिहरी)। घुत्तू लघु जल विद्युत परियोजना प्रबंधन के खिलाफ प्रभावित ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों को मनाने गए तहसीलदार को बैरंग लौटाते हुए ग्रामीणों ने कंपनी के प्रबंधक और डीएम को मौके पर बुलाकर मांगों का समाधान करने की मंाग की। घुत्तू में भिलंगना नदी पर 24.5 मेगावाट की जल विद्युत परियोजना का निर्माण शुरू करने से पहले कंपनी प्रबंधन ने ग्रामीणों को रोजगार देने, सिंचाई और घाट के लिए पर्याप्त पानी छोड़ने, सिंचाई नहरों का निर्माण करने आदि का आश्वासन दिया था, लेकिन परियोजना…
Read Moreदो साल से सड़क पर बह रहा सीवर का पानी
नरेंद्रनगर (टिहरी)। नगर क्षेत्र में श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय से गुजर रही सीवर लाइन का पानी दो साल से सड़क पर बह रहा है। परेशानी से जूझ रहे स्थानीय लोग पालिका प्रशासन से कई बार लाइन की मरम्मत करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे सड़क पर पड़ रहे गढ्ढे भी परेशानियों के सबब बन रहे हैं। नगर वासियों ने सीवर की मरम्मत न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। अस्पताल गेट के सामने से तहसील आवासीय कालोनी की सीवर लाइन…
Read Moreमातृभूमि और माता-पिता से किया वादा हुआ पूरा
देहरादून स्थित आईएमए पीओपी में शनिवार को उस वक्त ऐतिहासिक क्षण सामने आया, जब थल सेना के पूर्व प्रमुख जनरल जेजे सिंह ने अपने बेटे कुलजीत कुमार को स्टार लगाए। वर्ष 1997 में लिया था गोद कुलजीत को जनरल ने अपने कार्यकाल के दौरान गोद लिया था। खास बात यह है कि सिंह ने कुलजीत के बाद एक और बेटा गोद लेकर उसे सहारा दिया है। जनरल सिंह ने कश्मीर निवासी युवक कुलजीत कुमार को वर्ष 1997 में गोद लिया था। पढ़ें, देहरादून में आज होगा नमो का शंखनाद कुलजीत को…
Read Moreमोदी की रैली से होगा ढाई करोड़ का नुकसान
भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी की रैली के लिए होने वाले सुरक्षा बंदोबस्त आम व्यापारी, दुकानदारों पर भारी पड़ने वाले हैं। तिब्बती मार्केट और इंदिरा मार्केट के बंद होने और संडे मार्केट न लगने से तकरीबन ढाई करोड़ का फटका लगने वाला है। अकेले तिब्बती मार्केट में 178 दुकानें हैं। तिब्बती मार्केट रहेगा बंद हर संडे लगभग डेढ़ सौ कपड़े, जूते, घड़ियों के सौदागर मार्केट में जुटते हैं। इनमें फड़, ठेली वाले सब शामिल हैं। इसके अलावा इंदिरा मार्केट की सबसे पहले बात तिब्बती मार्केट की। माह में…
Read Moreदेहरादून में आज होगा नमो का शंखनाद
अब से बस कुछ ही घंटों के बाद भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी देहरादून में शंखनाथ रैली को संबोधित करेंगे। रैली से पहले ही शनिवार को शहर पूरी तरह से मोदीमय हो गया। कई रिकॉर्ड टूटने का भरोसा पर्वतीय जिलों से आई भारी भीड़ रैली में हिस्सा लेने के लिए ऋषिकेश व हरिद्वार की धर्मशालाओं में रुकी है। मोदी की गर्जना के साथ भाजपाइयों को भीड़ के मामले में कई रिकॉर्ड टूटने का भरोसा है। पढ़ें, देहरादून में आज होगा नमो का शंखनाद माना जा रहा है कि…
Read Moreपुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन मजनू’
हल्द्वानी। गर्ल्स स्कूलों के बाहर खड़े होकर लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों के खिलाफ बनभूलपुरा चौकी पुलिस ने शनिवार को ‘ऑपरेशन मजनू’ चलाया। जिसमें मनचलों को स्कूलों के बाहर से खदेड़ा गया। तीन की बाइक के चालान किए गए। जबकि छह को काफी देर मौके पर ही खड़े रखा गया। चौकी इंचार्ज नीरज भाकुनी ने बताया कि क्षेत्र में पड़ने वाले तमाम गर्ल्स स्कूलों के बाहर लड़कियों से छेड़छाड़ की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। कई छात्राएं, उनके परिजन और स्थानीय लोग शिकायत कर चुके हैं। इसको देखते हुए…
Read Moreराष्ट्र निर्माण में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान: सरिता
नैनीताल। डीएसबी परिसर के केनफील्ड छात्रावास का 33वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि मंडी समिति हल्द्वानी के सभापति सुमित हृदयेश ने कहा कि छात्रावास में रहने वाले कई छात्र विभिन्न विभागों में उच्च पदों पर आसीन हैं जो अपने आप में गौरव की बात है। उन्होंने भी छात्रावास को 50 हजार रुपये की आर्थिक…
Read Moreनुक्कड़ नाटकों से सामाजिक बुराईयों पर किए कटाक्ष
भीमताल। ग्राफिक ऐरा पर्वतीय विश्वविद्यालय में शनिवार को बी टेक के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर कन्या भ्रूण हत्या, बिगड़ता पर्यावरण, अशिक्षा, अंतर जातीय विवाह और बढ़ते भ्रष्टाचार विषय पर वादविवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं की शुरूआत कन्या भ्रूण हत्या से हुई जिसके माध्यम से छात्र-छात्राओं ने देश में घटतेे लिंगानुपात पर गहरी चिंता जताई। विद्यार्थियों ने युवाओं का आह्वान किया कि वह सामाजिक बुराईयों को खत्म करने के लिए एकजुट होकर आगे आएं। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा.…
Read Moreनगर के एक तिहाई हिस्से में बिजली कटौती
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय की एक तिहाई आबादी को शनिवार को पूरे पांच घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग ने बिजली की लाइन में नई केबल लगाने का काम शुरू किया है। इस कारण आज दोपहर 12 बजे से सिल्थाम, नया बाजार और हाईडिल कालोनी इलाके की बिजली काट दी गई। बताया गया है कि ग्रिड से रोजाना दो घंटे की नियमित कटौती हो रही है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर हो रही कटौती से लोग खासे परेशान हैं। जाड़ों के सीजन में बिजली कटौती को लेकर…
Read More