राष्ट्र निर्माण में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान: सरिता

नैनीताल। डीएसबी परिसर के केनफील्ड छात्रावास का 33वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
विशिष्ट अतिथि मंडी समिति हल्द्वानी के सभापति सुमित हृदयेश ने कहा कि छात्रावास में रहने वाले कई छात्र विभिन्न विभागों में उच्च पदों पर आसीन हैं जो अपने आप में गौरव की बात है। उन्होंने भी छात्रावास को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। कुमंविनि के निदेशक गणेश उपाध्याय, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजेंद्र खनवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. एचएस धामी, डीएसबी परिसर के निदेशक प्रो. बीआर कौशल ने संबोधित किया। मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रो. डीसी पांडे और चीफ प्रीफेक्ट अनूप कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत कर छात्रावास के क्रियाकलापों की जानकारी दी। इससे पूर्व अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रो. सीसी पंत, प्रो. अजय अरोरा, प्रो. बीडी कविदयाल, प्रो. गिरधर सिंह नेगी, प्रो. बीएस बिष्ट, प्रो. आरएस जलाल, मारुति साह, डा. बीना पांडे, प्रो. पीएस बिष्ट, छात्र संघ अध्यक्ष मयंक बिष्ट, अमित मित्तल, गिरीश पपनै, विनोद कुमार, बलवंत लटवाल आदि थे। संचालन हिमांशु पंत और प्रवीन नेगी ने किया।
फोटो सहित 14एनटीएल 02पी से 04पी तक

Related posts