पहाड़ के लोगों के प्रति व्यवहार बदलें डाक्टर

पिथौरागढ़। सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी के कर्मचारियों और डाक्टरों को पहाड़ के लोगों के प्रति अपना व्यवहार बदलना पड़ेगा। पहाड़ के लोगों को बेवकूफ समझने की प्रवृत्ति छोड़नी पड़ेगी। धारचूला के विधायक हरीश धामी का सुशीला तिवारी अस्पताल को लेकर गुस्सा कम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सुशीला तिवारी अस्पताल(एसटीएच) की व्यवस्थाओं को सुधारकर ही दम लूंगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को तत्काल हटाया जाना चाहिए। किसी भी संस्थान में जब तक उसका मुखिया ठीक नहीं होगा तब तक संस्थान की व्यवस्था भी नहीं सुधर सकती। सुशीला तिवारी…

Read More

प्रधानाचार्यों की नेतृत्व क्षमता को उभारा जाए

बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट में शैक्षिक नेतृत्व और प्रबंधन पर प्रधानाचार्यों की पांच दिवसीय कार्यशाला का समापन करते हुए डायट के प्रधानाचार्य श्यामलाल आर्य ने नेतृत्व क्षमता विकसित करके छात्र-छात्राओं के भविष्य का निर्माण करने का आह्वान किया। समापन करते हुए डायट के प्राचार्य ने कहा कि प्रधानाचार्यों के सामने वर्तमान समय की प्रतिस्पर्धा के कारण तमाम तरह की चुनौतियां हैं। प्रशिक्षण प्रभारी तरुण पंत ने कहा कि सामाजिक और अकादमिक क्षेत्र में प्रधानाचार्यों की नेतृत्व क्षमता का लाभ समाज और शिक्षा जगत को मिल सकेगा। डा.…

Read More

वन भूमि प्रकरण लंबित रहने से रुका विकास

बागेश्वर। जिलाधिकारी बीएस मनराल ने कलेक्ट्रेट में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि वन भूमि से जुड़े मामलों का निस्तारण नहीं होने से निर्माण कार्यों में देरी हो रही है और विकास को आया धन वापस चला जाता है। उन्होंने जिम्मेदारी के साथ इन मामलों को निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन भूमि संबंधी मामले समय पर नहीं निपटने के कारण जनता को योजनाआें का लाभ नहीं मिल पाता। उन्होंने अधूरे कामों को पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, परिवहन,…

Read More

पासिंग आउट परेड के बाद कैडेट्स बने अफसर

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से पास आउट होने वाले 617 यंग आफिसर्स शनिवार को सेना में शामिल हुए। सेना की भूमिका बढ़ गई  रक्षा मंत्री एके एंटनी ने पासिंग आउट परेड में सेना की उत्तराखंड आपदा में उल्लेखनीय योगदान बताते हुए कहा कि सेना की भूमिका अब युद्ध के साथ आपदा प्रबंधन में भी बढ़ गई है। 133 वें नियमित कोर्स के कैडेट अक्षत जोशी को सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए रक्षा मंत्री ने स्वॉर्ड ऑफ आनर से सम्मानित किया। रक्षा मंत्री ने पास आउट होने वाले यंग आफिसर्स को कहा…

Read More

महासंग्राम 2014, कांग्रेस का लोकपाल दांव

लोकसभा के चुनावी साल में चार राज्यों की करारी शिकस्त से हिली कांग्रेस ने डैमेज कंट्रोल के लिए लोकपाल का सियासी दांव चल दिया है। समाजसेवी अन्ना हजारे के अनशन के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकपाल को भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग का मजबूत हथियार बताते हुए संसद में विपक्ष समेत सभी दलों से मिलकर इस बिल को पारित करने का आग्रह किया। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस बिल पर संसद से मुहर लग जाएगी। जनलोकपाल आंदोलन को लेकर अनशन पर बैठे अन्ना ने भी राज्यसभा में पेश…

Read More

‘मोदी को मिले गुजरात दंगों पर पश्‍चाताप की अनुमति’

इंफोसिस प्रमुख एनआर नारायण मूर्ति ने गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की जमकर वकालत की। उन्होंने कहा कि मोदी को गुजरात दंगों पर पश्चाताप प्रकट करने की अनुमति दी जानी चाहिए और इसके बाद उन्हें आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही ऐसा नहीं होने पर गोधरा के बार भड़के दंगों के संदर्भ में उनकी भूमिका को लेकर बहस कभी खत्म ही नहीं होगी। एक निजी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए मूर्ति ने कहा कि जब एक पार्टी के एक व्यक्ति विशेष के बारे में…

Read More

टीचर ने की नौ साल की बच्ची से घिनौनी हरकत

गाजियाबाद जिले में एक शिक्षक ने गुरु-शिष्या के रिश्ते को तार-तार कर दिया। चौथी कक्षा की नौ वर्षीय बच्ची के साथ ट्यूशन पढ़ाते वक्त छेड़छाड़ करने वाले टीचर ने शनिवार को दुष्कर्म की कोशिश की। इसी बीच बच्ची की मां पहुंच गई और शोर मचाते हुए टीचर को दबोच लिया। भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। उधर, आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग लेकर आप के कार्यकर्ताओ ने कोतवाली पर डेरा डाला है। एसएसपी ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश…

Read More

‘आम आदमी पार्टी’ का समर्थन एकमात्र विकल्प

विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने शनिवार को यहां पहले क्षेत्रीय पासपोर्ट शिविर का उद्घाटन किया। शिविर स्थल के निकट सर्वोदय मंडल के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। मंत्री की कार के सामने लेट कर विरोध जताया। कांग्रेसियों से उनकी भिड़ंत हो गई। विदेश मंत्री ने पत्रकार वार्ता में कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी को समर्थन देने के अलावा कांग्रेस के सामने और कोई विकल्प नहीं है। शनिवार को विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने विकास भवन में दो दिवसीय पासपोर्ट शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि भविष्य में…

Read More

पैसा जमा करवाने पर भी नहीं लगी सोलर लाइटें

अवाहदेवी (हमीरपुर)। अवाहदेवी क्षेत्र में तीन पंचायतों के लोग सात माह से सोलर लाइटें लगने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन लाखों रुपये की राशि हिम ऊर्जा के पास एडवांस में जमा करवाने के बावजूद लाइटें नहीं लग पाई हैं। पंचायतों ने करीब पांच लाख रुपये की राशि हिम ऊर्जा के पास लाइटें लगाने के लिए जून माह में जमा करवा दी थी। अवाहदेवी क्षेत्र में समीरपुर, बगवाड़ा, दाड़ी पंचायतों में करीब 182 सोलर लाइटें लगाई जानी हैं। पंचायतों ने प्रति लाइट 2731 रुपये की दर से राशि भी विभाग…

Read More

बोहनी-भरवाण संपर्क मार्ग बनेगा

हमीरपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बोहनी से भरवाण तक बनाए जा रहे संपर्क मार्ग का रुका कार्य फिर से शुरू हो जाएगा। जिस व्यक्ति ने कोर्ट केस कर निर्माण कार्य रुकवाया था, उसने केस वापस ले लिया है। व्यक्ति के केस वापस लेने से विभाग और लोगों को सड़क निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद जगी है। हालांकि सड़क निर्माण कार्य के लिए तय अवधि समाप्त हो चुकी है, लेकिन विभाग ने संबंधित ठेकेदार के साथ संपर्क कर निर्माण कार्य पूरा करने की कवायद शुरू कर दी है।…

Read More