नई दिल्ली: दिल्ली में बीजेपी के सभी मुख्यमंत्रियों की बैठक शुरू हो चूकी है। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर गहन मंथन किया जाएगा। तीन राज्यों में मिली शानदार जीत के बाद बीजेपी मुख्यमंत्री पहली बार एक साथ जुटेंगे। बैठक में हिस्सा लेने के लिए बीजेपी के पीएम उम्मीदवार और गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी दफ्तर पहुंचे। बैठक में राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज चौहान, छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह और मनोहर पर्रिकर शामिल हैं। इसके अलावा संसदीय बोर्ड के सदस्य भी बैठक…
Read MoreAuthor: ibindiannews
सलमान, आमिर और ऋतिक के साथ काम करना चाहती है दीपिका
खान, आमिर खान और ऋतिक रौशन के साथ काम करना चाहती है। दीपिका पादुकोण ने कहा, हर साल मुझसे यह सवाल पूछा जाता है कि आप किस अभिनेता के साथ काम करना चाहती है। मैने अपने करियर में सलमान, आमिर और रितिक के साथ काम नही किया है इसलिये मैं उनके साथ काम करना चाहती हू। मैं उम्मीद करती हूँ कि आने वाले एक-दो वर्षो में इन अभिनेताओं के साथ काम करूंगी। एक सवाल के जवाब में दीपिका ने कहा, सूरज बडज़ात्या की फिल्म में मैं सलमान के साथ काम…
Read Moreदिलशान को धक्का देने पर शहजाद पर जुर्माना
दुबई: पाकिस्तानी ओपनर अहमद शहजाद पर श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वन डे के दौरान तिलकरत्ने दिलशान को धक्का देने के आरोप में आईसीसी ने 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को जारी बयान में बताया कि शहजाद को श्रीलंकाई ओपनर दिलशान को मैच के दौरान धक्का देने का दोषी पाया गया है। इसके लिए उन पर जुर्माना लगाया जाता है। आईसीसी ने कहा ‘पाकिस्तानी ओपनर को आईसीसी के नियम का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है। इस नियम के तहत वह गलत…
Read Moreटेस्ट रैंकिंग में विराट ने लगाई नौ स्थान की छलांग
दुबई: भारत के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानसबर्ग टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के दम पर ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नौ स्थान की छलांग के साथ अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 11वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। विराट ने मैच की पहली पारी में 119 और दूसरी पारी में 96 रन बनाए थे और वह ‘मैन आफ द मैच’ रहे थे। विराट के 748 रेटिंग अंक हैं। इस मैच की दूसरी पारी में शानदार 153 रन बनाने वाले भारत के नए श्रीमान भरोसेमंद चेतेश्वर पुजारा अपने सातवें…
Read Moreअंधाधुंध गोलियों के बीच चश्मे ने बचाई लड़की की जान
ओलंपिया: आम तौर पर धूप और तेज रौशनी से आंखों को बचाने वाले चश्मे ने अमेरिका में गोलीबारी के दौरान एक लड़की की जान बचाई। सीटल में अपने घर में काउच पर सो रही एक 16 साल की लड़की के चश्मे से टकराकर गोली की दिशा बदल गई और उसे बस मामूली चोट आई है। पुलिस ने बताया कि भारतीय समयानुसार कल पूर्वाह्न 11 बजकर 10 मिनट पर एक कार में आए हमलावर उसके घर पर अंधाधुंध गोलियां बरसाते हुए निकल गए। कुछ गोलियां दीवारों से टकराईं, लेकिन एक खिड़की से…
Read Moreश्रीलंका ने सामूहिक कब्रगाहों की जांच शुरू की
कोलम्बो: श्रीलंका सरकार ने देश के उत्तरी क्षेत्र में जहां सेना की तमिल टाइगर्स के विद्रोहियों के साथ लडाई हुर्इ थी। सामूहिक कब्रगाह पाए जाने की जांच शुर कर दी है। श्रीलंका के उत्तर पूर्व जिला मन्नार में जहां तमिल विद्रोहियों के विरद्ध चार वर्ष पूर्व लडाई खतम हुर्इ थी। पहली सामूहिक कब्रगाह मिली थी। रविवार को यहां चार और खोपडियां पार्इ गर्इ थी और इसके बाद ही सरकार ने मजिस्ट्रेट से जांच कराने का आदेश दिया था। पुलिस प्रवक्ता अजीत रोहाना ने बताया कि मन्नार में सड़क के किनारे पेयजल…
Read Moreहाईकोर्ट ने मुशर्रफ को सरकार से संपर्क की सलाह दी
कराची: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट ने आज पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ को अपने ऊपर विदेश जाने पर लगी रोक को हटाने के लिए सरकार से सम्पर्क करने की सलाह दी। हाईकोर्ट ने इस रोक को स्वयं हटाने का आदेश देने से इनकार कर दिया। मुशर्रफ का नाम सरकार की उस सूची में शामिल है। जिन्हें विदेश जाने की मनाही है। भूतपूर्व राष्ट्रपति ने अदालत से अपील की थी कि वह उनका नाम इस सूची से हटाने का आदेश दे। हाईकोर्ट ने कहा कि यह मामला न्यायालय के अधिकार क्षेत्र…
Read Moreगृहयुद्ध की कगार पर पहुंचा दक्षिण सूडान
जुबा: दशकों तक चले गृहयुद्ध के बाद सूडान से अलग होकर 2011 में अस्तित्व में आये नए देश दक्षिण सूडान में नेतृत्व को लेकर जारी तनातनी के कारण स्थिति दिन ब दिन बिगडती जा रही है जिससे यहां गृहयुद्ध की आशंका प्रबल हो गई है। तेल के अकूत भंडार दक्षिण सूडान में यह सारा विवाद तब शुरू हुआ जब डिंका समुदाय से संबद्ध राष्ट्रपति सल्वा कीर ने न्यूएर कबीले से संबद्ध पूर्व राष्ट्रपति रीक माशर पर षडयंत्र करके तख्तापलट करने की कोशिश का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों के समर्थकों के…
Read Moreआस्ट्रेलिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 2 मरे
सिडनी: आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में दुर्घटनाग्रस्त हुए छोटे हेलीकॉप्टर के दो यात्रियों का शव रविवार को मिला। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, विक्टोरिया पुलिस की प्रवक्ता ने बताया कि दो लोगों का शव किंगलेक नेशनल पार्क में सुबह आठ बजे मिला। डिक्सन क्रीक शहर के यारा वैली कॉनफेरेंस सेंटर से दो लोगों ने शनिवार शाम 15 मिनट की यात्रा के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन यह विमान वापस नहीं लौट पाया।
Read Moreलोकसभा चुनाव में भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस ने किया ‘आप’ से गठबंधन
नई दिल्ली: भाजपा नेताओं का मानना है कि कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान राष्ट्रीय राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में मुख्य विपक्षी दल की संभावनाएं कम करने के प्रयास में दिल्ली में ‘आप’ से गठबंधन किया है। भाजपा नेताओं ने स्वीकार किया कि ‘आप’ लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ शहरी चुनाव क्षेत्रों में भाजपा की संभावनाओं को कमजोर कर सकती है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपना नाम उजागर नहीं करने के आग्रह पर कहा कि भ्रष्टाचार और घोटालों के चलते संप्रग सरकार की साख गिरने के चलते…
Read More