अंधाधुंध गोलियों के बीच चश्मे ने बचाई लड़की की जान

अंधाधुंध गोलियों के बीच चश्मे ने बचाई लड़की की जान

ओलंपिया: आम तौर पर धूप और तेज रौशनी से आंखों को बचाने वाले चश्मे ने अमेरिका में गोलीबारी के दौरान एक लड़की की जान बचाई। सीटल में अपने घर में काउच पर सो रही एक 16 साल की लड़की के चश्मे से टकराकर गोली की दिशा बदल गई और उसे बस मामूली चोट आई है। पुलिस ने बताया कि भारतीय समयानुसार कल पूर्वाह्न 11 बजकर 10 मिनट पर एक कार में आए हमलावर उसके घर पर अंधाधुंध गोलियां बरसाते हुए निकल गए। कुछ गोलियां दीवारों से टकराईं, लेकिन एक खिड़की से अंदर आई और लड़की के चश्मे से टकराई।

एक स्थानीय अस्पताल में उसका इलाज कराया गया है। पुलिस के प्रवक्ता मार्क जेमिसन ने कहा कि वह बहुत भाग्यशाली है। पुलिस गोलीबारी को गैंगवार का परिणाम बता रही है, हालांकि उसका कहना है कि लड़की हमलावारों के निशाने पर नहीं थी। जेमिसन ने कहा कि अभी यह पता नहीं चल सका है कि हमलावरों की संख्या कितनी थी।

Related posts