श्रीलंका ने सामूहिक कब्रगाहों की जांच शुरू की

श्रीलंका ने सामूहिक कब्रगाहों की जांच शुरू की

कोलम्बो: श्रीलंका सरकार ने देश के उत्तरी क्षेत्र में जहां सेना की तमिल टाइगर्स के विद्रोहियों के साथ लडाई हुर्इ थी। सामूहिक कब्रगाह पाए जाने की जांच शुर कर दी है। श्रीलंका के उत्तर पूर्व जिला मन्नार में जहां तमिल विद्रोहियों के विरद्ध चार वर्ष पूर्व लडाई खतम हुर्इ थी।  पहली सामूहिक कब्रगाह मिली थी।

रविवार को यहां चार और खोपडियां पार्इ गर्इ थी और इसके बाद ही सरकार ने मजिस्ट्रेट से जांच कराने का आदेश दिया था। पुलिस प्रवक्ता अजीत रोहाना ने बताया कि मन्नार में सड़क के किनारे पेयजल की पाइप बिछाने के लिए खुदायी करते समय नर कंकाल मिले।  मानवाधिकार संगठनों ने सामूहिक कब्रगाह पाये जाने का आरोप लगाया था। इन कब्रगाहों में सुरक्षाबलों के हाथ मारे जाने वालों का शव होने का आरोप था

Related posts