गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के मवा कहोलां ईंट भट्ठे के शैड में एक युवक का शव फंदे पर झूलता मिला है। घटना से समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान कुलदीप कुमार निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। जो ईंट भट्ठे पर ही हेल्पर के तौर पर काम कर रहा था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की वीडियोग्राफी की है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जबकि मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मवा कहोलां…
Read MoreAuthor: ibindiannews
सिर पर मारी रॉड, युवक लहूलुहान
अंब (ऊना)। अंब में पांच युवकों ने मिलकर एक युवक के सिर पर रॉड से हमला कर उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। उसे घायलावस्था में तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन युवक की नाजुक हाल को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। वारदात के बाद पांचाें युवक मौके से फरार हो गए। इनमें से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। वारदात की मुख्य वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।…
Read Moreकोटखाई नपं में अध्यक्ष और वार्ड सदस्य आमने-सामने
कोटखाई (शिमला) कोटखाई नगर पंचायत में अध्यक्ष व वार्ड सदस्यों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस कारण कोटखाई में विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हुए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष ने वार्ड सदस्यों पर विकास कार्यों में रोड़ा डालने का आरोप लगाया है तथा वार्ड सदस्यों की सदस्यता रद्द करने की मांग उठाई है। वहीं दूसरी ओर वार्ड सदस्य नगर पंचायत में लटके विकास कार्यों के लिए अध्यक्ष रविंद्र चौहान को जिम्मेवार ठहरा रहे हैं तथा अध्यक्ष की सदस्यता रद्द करने की मांग उठा…
Read Moreबडियारा के समीप जीप गिरी, तेरह घायल
रोहड़ू। बडियार के समीप जांगला सड़क पर बूलेरो जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से तेरह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल में भर्ती किया गया है। गंभीर रूप से घायल पांच लोग शिमला के लिए रेफर कर दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार रोहड़ू ने अस्पताल पहुंच कर घायलों को फौरी राहत दी है। सभी लोग कुटाड़ा के रहने वाले हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार शाम करीब चार बजे हुआ। जांगला सड़क पर बडियारा के समीप जीप एचपी 01 ए 2823…
Read Moreरामपुर व्यापार मंडल का दो गुटों में बंटना तय
रामपुर बुशहर। शहर में व्यापारियों का दो गुट में बंटना लगभग तय हो चुका है। वर्तमान व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने चुनाव के लिए 29 दिसंबर को जनरल हाउस बुलाने को कहा था, लेकिन जनरल हाउस न बुलाने पर उखड़े व्यापारियों ने मंगलवार से व्यापारियों का नए सिरे से पंजीकरण करने का निर्णय लिया है। इसके बाद नए व्यापार मंडल का चुनाव किया जाएगा। इसको लेकर व्यापार मंडल संघर्ष समिति की एक विशेष बैठक रामपुर में हुई, जिसमें व्यापारियों ने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यापार मंडल के अध्यक्ष जान-बूझकर चुनाव…
Read Moreदेवयानी मामला: ‘हम अपने रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव नहीं चाहते हैं’
वाशिंगटन: अमेरिका की एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि उनका देश वरिष्ठ भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े की गिरफ्तारी के मुद्दे को लेकर भारत के साथ अपने महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव नहीं चाहता। विदेश विभाग की उप प्रवक्ता मैरी हर्फ ने कल संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम इस मामले से अपने संबंधों को प्रभावित होते नहीं देखना चाहते, क्योंकि हम साथ में बहुत सारे मुद्दों पर काम करते हैं। हमारे द्विपक्षीय संबंध बहुत महत्वपूर्ण हैं और हमने बार-बार कहा है कि हम ऐसा (अपने रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव) नहीं चाहते…
Read Moreऑस्ट्रेलिया में आते हैं बहुत सारे भारतीय पर्यटक: रिपोर्ट
मेलबर्न: एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑस्ट्रेलिया के नैसर्गिक सौंदर्य को देखने के लिए बहुतायत में भारतीय पर्यटक ऑस्ट्रेलिया आते हैं और इस साल जनवरी से अक्तूबर तक भारतीय क्षेत्र से 134,000 से ज्यादा पर्यटक यहां आ चुके हैं। ऑस्ट्रेलियाई पर्यटन विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अक्तूबर तक भारत से कुल 134,000 पर्यटक ऑस्ट्रेलिया आ चुके हैं। पिछले साल की तुलना में इस अवधि में यहां पर्यटन के लिए आने वाले लोगों की संख्या में 9.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। ऑस्ट्रेलिया की ‘टूरिज्म फोरकास्ट कमेटी’ (पर्यटन…
Read Moreचीन में सार्वजनिक स्थल पर अधिकारियों के धूम्रपान पर प्रतिबंध
पेइचिग : चीन में सार्वजनिक स्थल पर अधिकारियों के धूम्रपान पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार दुनिया के सबसे बड़े तंबाकू उपभोक्ता इस देश में अब स्कूल, कालेज, अस्पताल, खेल के मैदानों या सार्वजनिक वाहनों में धूम्रपान प्रतिबंधित कर दिया गया है। चीन की कैबिनेट और सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति ने इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया है। यहां के सार्वजनिक जीवन में एक-दूसरे को सिगरेट ऑफर करना एक सामाजिक नियम जैसा बन गया है और सरकार ने इसके दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने…
Read Moreदेशद्रोह मामला: साथ न देने पर कयानी से नाराज हैं मुशर्रफ
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने इस बात का अफसोस है कि उन्हें सेना अध्यक्ष अशरफ परवेज कयानी ने राजद्रोह के मुकदमे से बचाया नहीं। मुशर्रफ ने ही कयानी को नियुक्त किया था। सात साल तक सेना अध्यक्ष रहने के बाद कयानी पिछले महीने ही रिटायर हुए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी पूर्व फौजी तानाशाह पर देशद्रोह का मुकदमा चल रहा है। मुशर्रफ ने कहा, ”दोषी करार दिए जाने पर मैं न तो माफ करने का आग्रह करूंगा और न ही कोई दूसरा हल कबूल करूंगा।…
Read Moreहरियाणा के CM पद के उम्मीदवार योगेंद्र यादव होंगे: कुमार विश्वास
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने कहा कि दिल्ली में पार्टी की जीत के बाद आप की नजर अब अगले साल होने जा रहे हरियाणा विधानसभा चुनाव और उसके बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर है। विश्वास ने कहा, ‘ आप ने हरियाणा में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योगेंद्र यादव मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों में होंगे।’ कुमार विश्वास के मुताबिक राजनीति विज्ञानी योगेंद्र यादव ने हरियाणा के पार्टी के कार्यकताओं की बैठक शुरू कर दी है। यादव आप की राजनीतिक मामलों की समिति…
Read More