बागेश्वर। 2011 की जनगणना के अनुसार परिसीमन प्रस्तावों में जिले में एक नई जिला पंचायत सीट अस्तित्व में आई है। गरुड़ ब्लाक में भकुनखोला के नाम से नए जिला पंचायत क्षेत्र का गठन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी बीएस मनराल ने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार परिसीमन प्रस्ताव 24 से 27 दिसंबर तक तैयार किए गए। गरुड़ ब्लाक में 2001 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या 63266 थी। 2011 की गणना में बढ़कर 68617 हो गई है। पूर्व में यहां जिला पंचायत की पांच सीटें थीं, जो…
Read MoreAuthor: ibindiannews
चुनाव की तैयारियो में जुटने का आह्वान
बागेश्वर। अगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए भाजपा ने विभिन्न न्याय पंचायतों में चार दिवसीय शंखनाद गोष्ठियां कीं। न्याय पंचायत बदियाकोट में नौ ग्राम पंचायतों, कर्मी में छह ग्राम पंचायतों, लोहार खेत में सात और सूपी कीआठ ग्राम पंचायतों में इस तरह की गोष्ठियां की गई। कार्यकर्ताओें से एकजुट होकर चुनाव की तैयारियो में जुटने का आह्वान किया गया। गोष्ठियों में अगामी पंचायत चुनावों सहित लोकसभा चुनावों पर विस्तार से चर्चा की गई और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में आपदा के…
Read Moreमुख्यालय नहीं होने दिया जाएगा स्थानांतरित
रुद्रप्रयाग। काबीना मंत्री डा. हरक सिंह रावत की ओर से जिला मुख्यालय को लीसा फैक्टरी सुमाड़ी स्थानांतरित करने संबंधी बयान के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ही मुखर हो गई है। कांग्रेस जिला प्रवक्ता सतेंद्र बर्त्वाल ने कहा कि मुख्यालय स्थानांतरण पुरजोर विरोध किया जाएगा। जिला प्रवक्ता ने कहा कि सौड़-बेला खुरड़ में शासनादेश के अंतर्गत ही जिला मुख्यालय बना है। अभी तक यहां पर विभिन्न कार्यालयाें के निर्माण में करोड़ाें रुपये खर्च हो चुके हैं। ऐसे में अब मुख्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाना औचित्यहीन है। उन्हाेंने कहा कि जिस…
Read Moreअस्पताल में ‘दलाली’, फर्श पर दिया बेटे को जन्म
उत्तराखंड में डॉक्टर न होने और नर्सों के कार्यबहिष्कार से गर्भवती महिला और तीमारदारों को सात घंटे व्यवस्था की मार झेलनी पड़ी। प्रसव पीड़ा पर देहात से पहुंची महिला को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। फर्श पर महिला ने दिया जन्म मौके का फायदा उठाने के लिए पति से कुछ दलालों ने अस्पताल में ही आपरेशन करवाने के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग कर दी। लेकिन असमर्थ होने पर पति गर्भवती को 108 की मदद से हरिद्वार महिला अस्पताल पहुंचे। जहां बाहर फर्श पर ही…
Read Moreउत्तराखंड बोर्ड के छात्रों के लिए आईआईटी की राह आसान
आईआईटी के महामुकाबले में प्रतिभाग करने जा रहे उत्तराखंड बोर्ड के दस हजार से ज्यादा छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। आईआईटी की ओर से की गई योग्यता संबंधी तब्दीलियों के बाद उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों की राह सीबीएसई और आईएससी बोर्ड की तुलना में काफी आसान होगी। यह बात इसलिए भी अहम है कि उत्तराखंड बोर्ड में भी सीबीएसई पैटर्न ही लागू है। आईआईटी में दाखिले के योग्य होंगे ये पहले आईआईटी में दाखिले के लिए 12वीं में 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य थे। वर्ष 2013 में हर बोर्ड…
Read Moreमौलानाओं ने ‘मुल्ला मुलायम’ को सुनाई खरी-खरी
उत्तर प्रदेश में जबसे सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों के राहत कैंपों में रह रहे लोगों पर विवादास्पद बयान दिया है तबसे वह और सपा सरकार मुस्लिम नेताओं और धर्मगुरुओं के निशाने पर हैं। सोमवार को जमीयत उलेमा ए हिंद के महमूद मदनी ने राहत शिविरों का दौरा करते हुए कहा कि सपा सरकार दंगा पीड़ितों के जख्मों को और कुरेद रही है। हालात यहां तक पहुंच गए कि सपा के सबसे दिग्गज मुस्लिम नेता मोहम्मद आजम खान को उनके बचाव में आगे आना पड़ा। आजम…
Read Moreचुनावों से पहले ही राहुल गांधी बनेंगे PM!
आज सवेरे एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर ने तहलका मचा दिया। उसने खबर दी कि मनमोहन सिंह नए साल में पीएम की कुर्सी छोड़ते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लिए जगह बनाएंगे। हालांकि, कांग्रेस इस खबर पर बिफर गई। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस्तीफे के अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस में नेतृत्व की कमी नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पहले ही साफ कर चुकी हैं कि सही समय पर ही आगामी लोकसभा…
Read Moreबीवी का दो प्रेमियों से चल रहा था चक्कर, पति मारा गया!
पर्दे की आड़ में गैर मर्दों से पनपे रिश्ते अग्नि को साक्षी मानकर लिए गए सात कसमों पर भारी पड़ गए। उसने जिस शख्स के नाम की मेहंदी हाथों में रचाई थी, उसी के खून से वो हाथ लाल हो गए। बेवफा बीवी ने अपने दो आशिकों के साथ मिलकर पति का कत्ल कर दिया। और शव को पहचाना न जा सके, इसलिए सिर को पत्थर से कुचल दिया। लेकिन यह जुर्म कहां छिपने वाला था। वारदात के दो महीने बाद पुलिस असली कातिलों तक पहुंच गई। और उस बेवफा…
Read Moreहेल्पलाइन्स, AAP का प्रमुख हथियार!
साल 2001 में आई बॉलीवुड फिल्म नायक की तर्ज पर दिल्ली की नई सरकार ने भी हेल्पलाइन जारी करने शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले ही भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दों की जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन जारी करने की बात कर चुके हैं। अब दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया ने हाल के दिनों की बड़ी समस्या नर्सरी दाखिले से संबंधित शिकायतों के लिए जल्द हेल्पलाइन जारी करने को कहा है। वे खुद इस पर नजर रखेंगे और जरूरी कार्रवाई कराएंगे। इस नंबर के 15 जनवरी से…
Read Moreओच्छे हथकंडों पर उतर आई कांग्रेस
हमीरपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विधायक विजय अग्निहोत्री, महासचिव विजयपाल सोहारू, भाजपा नेता प्यारे लाल शर्मा और जिला भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेसी अब ओच्छे हथकंडों पर उतर आए हैं। अपने आकाओं को खुश करने के लिए ही पूर्व सीएम का पुतला जलाया है। यह हास्यास्पद और घिनौनी हरकत है। भाजपाइयों ने कहा कि अगर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने कोई गलत कार्य नहीं किए हैं तो वे किसी बात पर क्यों डर रहे हैं। कहा…
Read More