चंबा। राजकीय अर्धराजकीय चालक एवं परिचालक महासंघ की बैठक शौकत अली की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महासंघ के सभी सदस्यों ने भाग लिया। शौकत अली ने बताया कि बैठक के दौरान संघ की पुरानी मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के चालकों को स्पेशल भत्ता 300 रुपये से बढ़ाकर 1400 रुपये किया जाए। साथ ही 4-9-14 को जल्द से जल्द लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि कम्प्रेशर चालकों को 4400 से 7200 रुपये का स्केल दिया जाए। अली ने कहा कि आईपीएच विभाग के परिचालकों…
Read MoreAuthor: ibindiannews
गिंयुरा में आग से तीन मंजिला मकान राख
गैहरा (चंबा)। ग्राम पंचायत पियुहरा के गांव गियुरा में अचानक आग लग गई। इससे एक तीन मंजिला मकान जलकर पूरी तरह से राख हो गया। आग से लगभग 40 लाख रुपये से ज्यादा के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। शनिवार रात तीन बजे के करीब ज्ञान चंद उर्फ गाडू राम पुत्र भंगाली राम निवसी गिंयुरा के घर में आग लग गई। इस समय उसके परिवार के सभी सदस्य सोए हुए थे। जैसे ही उन्होंने देखा कि घर में आग लग गई है वह उठकर बहार की तरफ…
Read Moreबार एसोसिएशन के वकीलों ने सौंपा मांगपत्र
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर बार एसोसिएशन की ओर से विधायक अजय महाजन के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नूरपुर बार एसोसिएशन के वकीलों ने अजय महाजन को सम्मानित किया तथा अपनी मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा। वकीलों को संबोधित करते हुए अजय महाजन ने कहा कि नूरपुर में अतिरिक्त सत्र न्यायालय खुलने से क्षेत्र की चिरलंबित मांग पूरी हुई है। उन्होंने बार एसोसिएशन की मांग पर वकीलों के बैठने के लिए शेड का निर्माण करने के लिए लोक निर्माण विभाग को तुरंत प्रारूप व आकलन करने के…
Read Moreराशन कार्ड में मुखिया बनने को तैयार नहीं महिलाएं
पपरोला (कांगड़ा)। पपरोला कस्बे को नगर पंचायत बनाने के सरकार के प्रस्ताव का लोगों ने जोरदार विरोध किया है। रविवार को ग्राम सभा की बैठक में ज्यादातर लोगों ने कहा कि पपरोला में पंचायत ही रहनी चाहिए, क्योंकि इसका ज्यादातर हिस्सा ग्रामीण क्षेत्र है। हालांकि, पपरोला पंचायत ने प्रस्ताव रखा है कि बुहली कोठी, खतरेहड़, घरथेड़ा और झीरखड़ को अलग पंचायत बनाकर केवल कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाए। इसके अलावा ग्राम सभा में उपस्थित महिलाओं ने नए बनाए जा रहे राशन कार्डों में महिला को परिवार का…
Read Moreकल से फिर बंद होंगे सरकारी स्कूल
डरोह (कांगड़ा)। प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूल सोमवार से पुन: दस दिन के लिए बंद हो जाएंगे। सभी सरकारी स्कूलों में दस दिन की छुट्टियां पूर्ण रूप से रहेंगी। हालांकि, कुछ निजी स्कूलों में यह अवकाश नहीं दिए गए हैं। दस दिन की इन छुट्टियों को जहां कुछ अभिभावक ठीक बता रहे हैं तो कुछेक इन्हें शिक्षा विभाग की गलती मान रहे हैं। पिछले लंबे अरसे से प्रदेश में शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टियों के शेड्यूल में परिवर्तन किया है। सरकारी स्कूलों में एकरूपता लाने के लिए ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन…
Read Moreसरकार को घेरेंगे सेवानिवृत्त कर्मचारी
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी मांगों को लेकर प्रदेश भर में रोष प्रदर्शन और धरने आयोजित करके प्रदेश सरकार को घेरेंगे। नगरोटा बगवां में हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच के बैनर तले आयोजित जिलास्तरीय अधिवेशन में यह निर्णय लिया गया। प्रदेश सरकार को 31 मार्च तक उनकी लंबित मांगों को पूरा करने का अल्टीमेटम दिया गया है। मंच के प्रदेशाध्यक्ष बलरामपुरी की अध्यक्षता में आयोजित हुए अधिवेशन में मंच के प्रदेश महामंत्री कुलदीप गुलेरिया, जिलाध्यक्ष चमन लाल पुंडीर तथा हिमाचल प्रदेश निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के…
Read Moreतमिलनाडु के नंद कुमार ने झटका पहला स्थान
रैत (कांगड़ा)। राष्ट्रीय स्तर की पुरुष एवं महिला पॉवर लिफ्टिंग स्पर्धा में देश के 29 राज्यों के 750 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। रविवार को हुए 59 किलोग्राम पुरुष भार वर्ग के मुकाबले में तमिलनाडु के नंद कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। कर्नाटक के जगदीश दूसरे और कर्नाटक के एन इश्वारा ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इसी वर्ग के भाग दो में महाराष्ट्र के अंकुश एस सावंत ने पहला व केएस बंजारा ने दूसरा और केरल के चंद्रम नायर ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाग…
Read Moreस्वाथ्य केंद्र तो हैं, पर इलाज कौन करे
मुल्थान (कांगड़ा)। छोटा भंगाल के दूरदराज क्षेत्र का तरमेहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छह माह से नर्स और लैब टेक्नीशियन के सहारे चल रहा है। इस केंद्र से डाक्टर का स्थानांतरण हो चुका है। अब यहां उपचार कराने आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पोलिग पंचायत के प्रधान रूप लाल, जिला परिषद सदस्य रिशी राज, लुआई पंचायत की प्रधान शांता देवी, स्वाड पंचायत प्रधान मदन लाल ने बताया कि यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तीन पंचायताें पोलिग, लुआई, स्वाड के 11 गांवों के लोगों के लिए एक…
Read Moreमहिला ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
कुल्लू। कुल्लू थाने में एक महिला ने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न के लिए उसे प्रताड़ित और मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा 498, 323, 506 और 34 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शीशामाटी निवासी भगती देवी ने पुलिस में अपने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न के लिए मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने शिकायत में कहा है कि दो वर्ष पहले उसकी शादी शीशामाटी…
Read Moreअवैध लकड़ी सहित गिरफ्तार
कुल्लू। भुंतर में हुरला के पास अवैध लकड़ी तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरओ की शिकायत पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हुरला रेंज के आरओ प्यारे चंद गुलेरिया ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि रात के समय वन कर्मी अमर चंद ने उन्हें सूचना दी कि अमर चंद तथा वन रक्षक अनुज कुमार रात के समय गड़सा के भेडू फार्म स्थित वन विभाग के बैरियर पर अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। अमर चंद ने बताया…
Read More