मनाली। विंटर कार्निवाल का तीसरा दिन। शरद सुंदरी के ताज को जद्दोजहद। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच आलीशान रैंप पर कुल्लवी परिधानों में सजी सुंदरियों का कैटवॉक सबके दिल को छू गया। मनाली की मनुरंगशाला में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। विंटर क्वीन प्रतियोगिता के तीसरे दिन 15 सुंदरियों ने कुल्लवी परिधानों में सज-धजकर कैटवाक किया तो पूरा हाल तालियों से गूंज उठा। रविवार को दस प्रतिभागियों का चयन अगले राउंड के लिए किया गया, जबकि सुंदरियों के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए जजों ने पांच प्रतिभागियों को…
Read MoreAuthor: ibindiannews
भाजपा कार्यकर्ताओं को जारी होंगे पहचान पत्र
भल्याणी (कुल्लू)। प्रदेश भाजपा अपने बूथ स्तर के पदाधिकारियों को अपनी पहचान देगी। इसके लिए कार्यकर्ताआें को पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। पार्टी संगठन में पहचान पत्र का प्रारूप भी तैयार कर दिया है। इसकी जानकारी प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राम स्वरूप शर्मा ने की है। सूबे में 68 विस क्षेत्रों में 7280 बूथ हैं। भाजपा प्रत्येक बूथ पर अपने दो कार्यकर्ताओं को पार्टी की पहचान देगी। रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में 14560 कार्यकर्ताओं को पार्टी जल्द पहचान पत्र जारी करने जा रही है। ऐसे आई कार्ड प्रत्येक…
Read Moreचोरों ने बीएसएनएल को लगाई 4 लाख की चपत
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के ककराणा में बीएसएनएल के टावर से 13 कंट्रोल कार्ड चोरी होने का मामला सामने आया है। इनकी कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई जा रही है। कंट्रोल कार्ड चोरी होने से बंगाणा क्षेत्र में बीएसएनएल का नेटवर्क ठप हो गया है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उधर, कंट्रोल कार्ड चोरी होने की शिकायत बंगाणा पुलिस को दे दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर उपमंडल बंगाणा के ककराणा…
Read Moreलोन लिया, रिश्वत नहीं, कर रहा हूं ब्याज सहित भुगतान
मैड़ी (ऊना)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अंब की जनसभा में कहा कि प्रेम कुमार धूमल को पता नहीं शालीनता क्या होती है? वह जब सत्ता में होते हैं तो एसएचओ बन जाते हैं। झूठे मुकदमे बनाना उनकी नीति है। मैं कोई कल का आदमी नहीं हूं। हमारा पीढि़यों का इतिहास है। कोई मेरे बारे में क्या कहता है, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर आदमी कर्ज लेता है। अगर हमने कोई कर्ज लिया है तो वह चेक से लिया है। कोई रिश्वत नहीं…
Read Moreविशेषज्ञों ने बगीचों में जागरूक किए बागवान
शिमला। नव ज्योति युवा मंडल भड़ेच कोटखाई और बागवानी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। भड़ेच में आयोजित कार्यशाला में 60 बागवानों ने भाग लिया और सेब में लगने वाले रोगों और नई किस्मों के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में फल विशेषज्ञ डॉ. नवीन शर्मा ने सेब की नई किस्मों, रूट स्टॉक, कटिंग, स्प्रे शेड्यूल, केंचुआ खाद संयंत्र, सेब जीर्णोद्धार योजना, ग्रेडिंग, पैकिंग सेंटर, पॉलीहाउस की अनुदान आधारित योजनाओं से अवगत करवाया गया। इसके अलावा उन्होंने सेब के पौधों में लगने वाले रोगों…
Read Moreनित्थर की समस्याओं पर किसान सभा उग्र
रामपुर बुशहर। नित्थर उप तहसील में स्टाफ की कमी और सड़क, बिजली, पानी जैसी समस्याओं की तरफ ध्यान न देने पर किसान सभा उग्र हो गई है। इस संबंध में रविवार को नित्थर में अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि किसान सभा 20 फरवरी को नित्थर में सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करेगी। अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए हिमाचल सेब उत्पादक संघ के अध्यक्ष राकेश सिंघा ने कहा कि सरकार बार-बार मांग उठाने के बावजूद नित्थर उप तहसील में स्टाफ उपलब्ध करवाने में नाकाम रही है।…
Read Moreजयराम पर दिखा AAP का असर, कहा-जनता की आवाज नहीं सुनी तो इतिहास बन जाएगी कांग्रेस
नादियाड़: केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने आज कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) का उभार स्थापित राजनीतिक दलों के लिए एक चेतावनी है और यदि उन्होंने लोगों की आवाज नहीं सुनी तो शीघ्र कांग्रेस इतिहास बन जाएगी। रमेश ने यहां कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी ने राजनीतिक परिदृश्य को पनुर्परिभाषित किया है। उसने राजनीतिक विमर्श भी बदल डाला। अबतक यह दिल्ली तक ही सीमित थी। लेकिन, यदि कांग्रेस, भाजपा और क्षेत्रीय दलों ने लोगों की आवाज नहीं सुनी तब वे शीघ्र ही इतिहास बन जाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में विधानसभा चुनाव…
Read Moreमध्य अप्रैल से 5-6 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव
नई दिल्ली: चुनाव आयोग के उच्च-पदस्थ सूत्रों ने आज कहा कि लोकसभा के चुनाव 5-6 चरणों में मध्य अप्रैल और मई के शुरूआती दिनों के बीच कराए जाएंगे जिसमें करीब 80 करोड़ मतदाता शामिल होंगे। लोकसभा चुनावों के साथ-साथ आंध्र प्रदेश, ओडि़शा और सिक्किम वधानसभा के चुनाव भी कराए जाएंगे। आयोग के शीर्ष सूत्रों ने बताया, ‘‘चुनाव कार्यक्रम की घोषणा फरवरी के आखिर तक या मार्च महीने के शुरूआती दो-तीन दिनों में की जाएगी।’’ साल 2009 में हुए लोकसभा चुनावों में 71.4 करोड़ जबकि 2004 के लोकसभा चुनावों में 67.1 करोड़…
Read Moreजनलोकपाल बिल हमारी प्राथमिकता: नजीब जंग
नई दिल्ली: दिल्ली की पांचवीं विधानसभा के पहले सत्र को आज उप-राज्यपाल नजीब जंग ने संबोधित करते हुए कहा कि जनलोकपाल बिल हमारी प्राथमिकता है। दिल्ली को पूर्ण राज्य दर्जा दिलाने की कोशिश करेंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि कोई विधायक, मंत्री लालबत्ती का इस्तेमाल नहीं करेंगे। दिल्ली में विकास के लिए सुझाव मांगे जाएंगे, झुग्गी वालों को पक्के मकान दिए जाएंगे और 500 स्कूल खोले जाएंगे। बिजली के मीटरों की जांच होगी। ऑडिट नहीं कराने वाली कंपनी बंद की जाएगी।
Read Moreप्रधानमंत्री के लिए तीसरा विकल्प दे सकती है आप : योगेंद्र
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता योगेंद्र यादव ने शनिवार को कहा कि जनता को आगामी लोकसभा चुनाव में तीसरा विकल्प मिलना चाहिए। यादव ने कहा,‘‘आगामी लोकसभा चुनाव में जनता के पास राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी के अलावा तीसरा विकल्प होना चाहिए।’’ उन्होंने आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले कांस्टीट्यूशन क्लब के बाहर संवाददाताओं से यह बात कही। आप नेता ने कहा,‘‘आज की बैठक आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के रुख को लेकर हो रही है और हम यहां फैसला करेंगे कि क्या हम प्रधानमंत्री की…
Read More