कामगारों को मजदूरी का भुगतान नहीं

धर्मपुर। बलद्वाड़ा के तहत कोट हटली पंचायत के मठ गांव में मनरेगा मजदूराें को दो माह बाद भी मजदूरी नहीं मिल पाई है। भुगतान न होने से एक दर्जन मनरेगा कामगार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। मठ वार्ड मेंबर रमेश चंद ने बताया कि वार्ड में तेरह मजदूरों ने नवंबर-दिसंबर माह में मनरेगा के तहत काम किया था। लेकिन न तो नवंबर और न ही दिसंबर माह का भुगतान मजदूरों को हो पाया है। नियमानुसार पंद्रह दिन में भुगतान करने का प्रावधान है। सरकाघाट बीडीओ कार्यालय से अधीक्षक विजय…

Read More

बर्फ पर वाहन फिसलने से एक की मौत, दूसरा घायल

गोहर (मंडी)। जंजैहली घाटी के लेहगला के पास मंगलवार तड़के एक ट्रक के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए थुनाग पीएचसी में भरती करवाया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण सड़क पर जमी बर्फ माना जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार ट्रक संख्या एचपी 69 – ए 3839 सीमेंट लेकर जंजैहली जा रहा था। लेहगला के पास खोतानाला के…

Read More

पुतला फूंक राजनीति बंद करें : स्नेही

मंडी। वसुंधरा सर्वोदय वाहिनी ने कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राजनीतिक दलों को पुतला जलाओ राजनीति से बाज आने को कहा। वसुंधरा सर्वोदय वाहिनी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डा. सुभाष मोहन स्नेही, जिला प्रभारी दामोदर दास ठाकुर और संगठन के मुख्य संयोजक प्रेम सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार में संलिप्त भाजपा तथा कांग्रेस के लोगों को पुतला फूंक राजनीति से दूर रहना चाहिए। इससे प्रदेश के युवा, बेरोजगार और बेसहारा लोगों का कल्याण नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार में संलिप्त भाजपा और कांग्रेस के…

Read More

कुनाला से अज्ञात चोरों ने उड़ाई बोलेरो पिकअप

बिलासपुर। जिला मुख्यालय के नजदीकी कुनाला में अज्ञात चोरों ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक दुकान के बाहर खड़ी की गई बोलेरो पिकअप जीप उड़ा ली। जीप मालिक ने चोरी की शिकायत सदर थाना में दर्ज कराई है, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी चोरी हुई गाड़ी का अभी कोई सुराग नहीं चल पाया है। जबली निवासी प्रेमलाल चौधरी के अनुसार कुनाला में उनकी हार्डवेयर की दुकान है। सामान की ढुलाई के लिए उन्हाेंने बोलेरो पिकअप एचपी-24सी-1345 रखी थी, जिसे वह रात को दुकान के प्रांगण में…

Read More

अस्पताल में एक घंटा तक तड़पते रहे घायल

सिहुंता (चंबा)। पंजला-कियोड़ मार्ग पर हुई वैन दुर्घटना ने एक बार फिर से स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। मंगलवार को ढाई बजे के करीब हुए हादसे के बाद जब घायलों को उपचार के लिए समोट पीएचसी लाया गया तो वहां पर चिकित्सक नहीं था। छुट्टी होने के कारण चिकित्सक कहीं बाहर था। ऐसे में सिहुंता से चिकित्सकों को बुलाकर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। करीब एक घंटे तक इलाज नहीं मिल पाने के कारण घायल अस्पताल के बाहर ही तड़पते रहे। इस बीच एक व्यक्ति…

Read More

वैन खाई में गिरी, दो की मौत, छह घायल

सिहुंता (चंबा)। पंजला-कियोड़ मार्ग पर एक वैन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इससे दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा छह लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को टांडा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को वैन संख्या एचपी 37 ए-8417 टुंडी से कियोड़ की ओर जा रही थी। दोपहर ढाई बजे के करीब छोंटलू के पास पहले वैन अनियंत्रित होकर चट्टान से टकराई और फिर 250 फुट गहरे नाले में जा गिरी। इससे मिल्खी राम (36)…

Read More

दर्द बढ़ा देते हैं दवाओं के दाम

चंबा। जेनेरिक सस्ती दवाइयां लोगों को उपलब्ध कराने के लिए खोले गए जन औषधि केंद्र को दवाइयों के खरीददार नहीं मिल रहे हैं। जिला अस्पताल में तैनात कुछ चिकित्सक जेनेरिक दवाइयां लिखने के बजाय मंहगी ब्रांडेड दवाइयां मरीजों को लिख देते हैं। इससे मरीजों को मजबूरन बाजार से मंहगी दवाइयां खरीदनी पड़ती है। बताया जा रहा है कि कुछ चिकित्सक तो मरीजों को बाजारों में स्थित अपने चहेतों की दुकानों से दवाइयां खरीदने को कहते हैं। बतातें चलें कि इससे पहले भी जनऔषधि केंद्र में उपलब्ध दवाइयां खराब हो चुकी…

Read More

आधे रास्ते से लौट रही बस

चंबा। चंबा-कैला मार्ग पर सरकारी बस आधे रास्ते से ही वापिस आ रही हैं। सरकारी बस के चालकों की मनमर्जी के कारण लोगों को पैदल सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मार्ग बसों की आवाजाही के लिए बहाल हो चुका है। इसके बावजूद भी बसें कैला तक नहीं जा रही हैं। इससे लोगों को कैला तक जाने के लिए पैदल सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम को चंबा से जाने वाले बस को सरकारी बस के चालक दियोली तक ले जा रहे…

Read More

नोक झोंक का बन रहा था माहौल

धर्मशाला। कांग्रेस और भाजपा के रोष प्रदर्शन और रैली के दौरान झगड़ा होने के असार थे। खुफिया एजेंसियों से भी कर्मचारी और अधिकारी समय-समय पर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के तेवराें पर नजर रखे हुए थे। बुधवार साढ़े 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता यकायक कचहरी चौक में इकट्ठा होना शुरू हुए थे। करीब पौने बारह बजे कचैहरी अड्डा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की खूब भीड़ जुट गई थी। दूसरी ओर भाजपा की ओर से भी रैली और कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर तैयारी जोरों पर थीं। कचहरी अड्डा में कांग्र्रेस के…

Read More

नायब तहसीलदार, कानूनगो, रीडर से पूछताछ

धर्मशाला। धर्मशाला में रिश्वत लेने के आरोपी पटवारी के मामले में विजिलेंस ने बुधवार को नायब तहसीलदार जगदीश चंद, कानूनगो हंसराज, तहसील के रीडर और पटवारी के चौकीदार से पूछताछ की है। विजिलेंस के एसपी बिमल गुप्ता ने चारों से पूछताछ करने की पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता अगस्त माह से अधिकारियों के पास आरोपी पटवारी की शिकायत कर रहा था। लेकिन, सभी ने उसकी शिकायत को अनसुना कर दिया। अब जब विजिलेंस ने आरोपी पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा तो जांच की आंच अब इन…

Read More