धर्मशाला। आईटी पार्क को भूमि चयनित होने के बाद अब इसमें एनओसी का पेंच पड़ गया है। लंबे अरसे से आईटी पार्क प्रोजेक्ट निर्माण में भूमि का पेंच अड़ा हुआ था। अब जब जमीन का चयन कर लिया गया तो वन विभाग की एनओसी नहीं मिली है। विभाग चयनित भूमि पर खड़े पेड़ों की गिनती नहीं कर पाया है। प्रदेश सरकार व प्रशासन ने जदरांगल में करीब 200 कनाल भूमि का चयन आईटी पार्क के लिए किया है। लेकिन, इस सरकारी भूमि पर खड़े पेड़ों ने प्रोजेक्ट को लटका दिया…
Read MoreAuthor: ibindiannews
ईंट-भट्ठा मजदूरों को पीटा
जवाली (कांगड़ा)। उपमंडल जवाली के अंतर्गत जेएसपी ईंट भट्ठा गूहड़ा के मालिक पर चार माह से 17 परिवारों के करीब 60 मजदूरों को बंधक बनाकर कार्य करवाने व मजदूरी न देकर उनका शोषण करने का आरोेप लगा है। साथ ही मारपीट करने के भी आरोप लगे हैं। लाल झंडा पंजाब भट्ठा लेबर यूनियन तथा सीटू के पदाधिकारियों ने इस बाबत जिलाधीश कांगड़ा को लिखित शिकायत की थी कि गूहड़ा स्थित जेएसपी ईंट भट्ठा में छत्तीसगढ़ से आई लेबर को बंधुआ बनाकर रखा गया है। आरोप था कि उनको समय पर…
Read Moreनूरपुर को दो पार्किंग स्थलों का तोहफा
नूरपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बुधवार को नूरपुर विस क्षेत्र के प्रवास के दौरान शहर में बेतरतीब ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए नूरपुरवासियों को दो पार्किंग स्थलों का तोहफा दिया। इसके साथ ही राजकीय उच्च पाठशाला खैरियां, कोट पलाहड़ी, जौंटा को अपग्रेड कर जमा दो, राजकीय माध्यमिक पाठशाला भुगनाड़ा को हाई स्कूल तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला थोड़ा, गुरचाल और चील को स्तरोन्नत कर मिडल स्कूल का दर्जा देने की घोषणा की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने नूरपुर सिविल अस्पताल में करीब डेढ़ करोड़ की लागत से…
Read Moreनए राशन कार्डों पर छपे फोटो पर सवाल
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पूर्व मंत्री और देहरा हलके के विधायक रविंद्र सिंह रवि ने कांग्रेस सरकार द्वारानए राशन कार्डों पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पीएम मनमोहन सिंह, सीएम वीरभद्र सिंह और खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली की फोटो छपवाने पर सवाल खड़ा किया है। वह लोनिवि देहरा में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोस चुनाव को कुछ ही समय बचा है। ऐसे में राशन कार्डों पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पीएम मनमोहन सिंह का चित्र छपवाना गलत है। साथ…
Read Moreमरीज और परीक्षार्थी हेलीकॉप्टर के इंतजार में
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल के दर्जनों परीक्षार्थी और मरीज हेलीकॉप्टर की राह ताक रहे हैं। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए परीक्षार्थियों को डर है कि कहीं वे परीक्षा से वंचित न रह जाएं। इनके साथ रेफर किए गए मरीज भी काफी परेशान हैं। पूर्व मंत्री राम लाल मारकंडेय और परीक्षार्थियों ने राज्य सरकार से मौसम खुलते ही हेलीकॉप्टर सेवा में उन्हें प्राथमिकता देने का आग्रह किया है। जानकारी के मुताबिक दस जनवरी को हमीरपुर में जेई के लिए परीक्षा है। लेकिन, बर्फबारी और रोहतांग दर्रा बंद होने से लाहौल…
Read Moreचरस के साथ महिला गिरफ्तार
कुल्लू। मणिकर्ण के शाट में पुलिस ने चरस के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। नियमित तलाशी अभियान के तहत पुलिस ने महिला से चरस बरामद की है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट 20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने शाट में मणिकर्ण से भुंतर आ रही बस को तलाशी के लिए रोका। इस दौरान सवारियों की तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से चरस बरामद की गई। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि जरी चौकी में तैनात…
Read Moreबारिश और बर्फ बागवानी के लिए संजीवनी
कुल्लू। जिले की ऊंची चोटियों में हो रही बर्फबारी व मैदानी क्षेत्रों में बारिश से किसान-बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। बागानों में पौधे लगाने के कार्य ने जोर पकड़ लिया है। वहीं जड़ सड़न व मूल संधि गलन की चपेट में भी पौधे आने से बागवान चिंतित हैं। फल-फूलों की घाटी कुल्लू मेें हो रही बारिश और बर्फबारी बागवानी कार्य करने के लिए संजीवनी बनकर आ रही है। बागवान थोड़ा सा मौसम खुलने पर अपने बागानों की ओर कूच कर रहे हैं। सेब के पौधों में तौलिए गोबर और…
Read Moreलौल में पानी का संकट, डीसी से मिले
कुल्लू। पार्वती परियोजना चरण-3 के निर्माण कार्य से परियोजना स्थल के साथ लगते सैंज घाटी के लौल गांव में पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। यहां पेयजल स्रोत पूरी तरह सूख गए हैं। कोटला पंचायत के इस गांव में जहां पीने के पानी की समस्या हो गई है तो वहीं गांव की उपजाऊ भूमि पर भी इसका विपरीत असर पड़ रहा है। ग्रामीण बारिश का पानी पीने के लिए विवश हैं या फिर इन्हें पंद्रह किमी दूर लारजी पहुंचना पड़ रहा है। बुधवार को इस गंभीर समस्या को लेकर…
Read Moreसिपाही ने चाचा-चाची को गोलियों से भूना
बहादुरगढ़। क्षेत्र के खरहर गांव में हरियाणा पुलिस के एक सिपाही ने अपने चाचा और चाची की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। खरहर गांव में हरियाणा पुलिस में कार्यरत दलजीत ने अपने चाचा रामचंद्र और चाची कांता की उनके घर में घुस कर गोलियों से भून कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। थाना सदर प्रभारी विजय दहिया ने बताया कि मृतक…
Read Moreहिमाचल से पंजाब को लकड़ी की तस्करी
गगरेट (ऊना)। वन विभाग ने वन काटुओं के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में वन विभाग गगरेट ने बुधवार सुबह प्रतिबंधित लकड़ी से भरा एक ट्रक पकड़ने में सफलता हासिल की है। इसमें जापानी शहतूत एवं सरीह की लकड़ी बरामद की कई। इसकी कीमत एक लाख के आसपास बताई जा रही है। वन विभाग ने दो दिनों के भीतर ही चार गाड़ियों को पकड़ा गया है, जो पंजाब के होशियारपुर को जा रही थीं। वन विभाग ने बुधवार को पकड़े इस ट्रक को लकड़ी सहित जब्त करके…
Read More