नादौन(हमीरपुर)। बेला पंचायत के टिल्लू गांव में भाटड़ा बस्ती में सोमवार रात को एक रसोई घर अचानक गिर गया। घर के मालिक रोशन लाल ने आरोप लगाया कि ढलान पर बने उनके घर के नीचे की ओर चल रहे निर्माण कार्य के चलते यह घटना हुई है। उन्होंने बताया कि सोमवार देर रात अचानक पूरा रसोई घर रसोई सामान सहित ढलान के नीचे कीे ओर गिर गया। उन्होंने बताया कि आवाज सुनते ही परिवार सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने रसोई के साथ बने उनके पक्के मकान को भी खतरा होने…
Read MoreAuthor: ibindiannews
सरेआम बाजार से युवती को किया अगवा
सोलन। हरियाणा निवासी एक युवती ने सोलन के एक युवक पर छेड़छाड़ और दुराचार करने की कोशिश का आरोप लगाया है। युवती सोलन में किराये के मकान में रहती है। युवती का आरोप है कि 04 जनवरी को युवक ने इसे जबरदस्ती गाड़ी में खींच लिया तथा एक निजी होटल में ले जाकर इससे दुराचार करने की कोशिश की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा निवासी युवती सोलन में किराए के मकान में रहती है। युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि सचिन ठाकुर नाम का व्यक्ति इसे फोन करके…
Read Moreराजगढ़-नौहराधार क्षेत्र में बिजली संकट
राजगढ (सिरमौर)। राजगढ़-नौहराधार क्षेत्र में बिजली संकट होने से लोग परेशान है। विद्युत बोर्ड राजगढ़ मंडल के नए अधिशासी अभियंता के कार्यभार संभालते ही क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति नियमित हो गई है लेकिन सोलन स्थित 132 केवीए स्टेशन में लगे ट्रांसफार्मरों की क्षमता कम होने से राजगढ़, नौहराधार, चाढ़ना, मरयोग, खैरी, लानाचेता, हाब्बन चंदोल आदि इलाकों में बिजली कट लगना जारी है। बिजली कट हर रोज लगने से ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। राजगढ़ स्थित 33 केवीए सब स्टेशन में पहले कुल छह केवीए क्षमता के तीन…
Read Moreचिटों पर भर्ती मामले के चालान में जुटी विजिलेंस
शिमला। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद विजिलेंस चिटों पर भर्ती मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, कोर्ट ने एजेंसी को 4 हफ्ते का समय दिया है। कांग्रेस सरकार में 1992 से 1996 के बीच के इस केस में कई आरोपियों के निधन और सेवानिवृत्त के कारण विजिलेंस को 12 विभागों की जांच बंद करनी पड़ी। विजिलेंस के अनुसार किसी भी अधिकारी या कर्मचारी पर सेवानिवृत्त होने के चार साल तक ही विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। इसके बाद कार्रवाई का कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे में विजिलेंस…
Read Moreएसी कोर्ट ने दस तक मांगा पूर्व डीजीपी से जवाब
शिमला। पूर्व डीजीपी डीएस मन्हास पर स्वीकृत नक्शे से बाहर निर्माण करने के मामले की बुधवार को सहायक आयुक्त नरेश ठाकुर की कोर्ट में सुनवाई हुई। सहायक आयुक्त की कोर्ट ने पूर्व डीजीपी की ओर से पेश हुए वकीलों को दस जनवरी तक इस मामले पर जवाब दायर करने के आदेश दिए। सहायक आयुक्त की कोर्ट ने पूर्व डीजीपी को नवबहार में सरकारी भूमि पर निर्माण करने का दोषी पाते हुए नोटिस जारी किया है। पूर्व डीजीपी पर अपने नवबहार स्थित मकान के पास सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने…
Read Moreपार्षदों के सुझावों से तैयार होगा एमसी का बजट
शिमला। नगर निगम 2014-15 का बजट पार्षदों के सुझावों से तैयार करेगा। वार्डों में मूलभूत सुविधाएं देने के लिए बजट में विशेष ख्याल रखा जाएगा। बुधवार को बजट की तैयारियों को लेकर महापौर संजय चौहान की अध्यक्षता में अफसरों के साथ पहली बैठक हुई। संभावित है कि फरवरी में बजट पेश कर दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इस साल बजट में शहरवासियों को बड़े सब्जबाग नहीं दिखाए जाएंगे। आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए पहले मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने पर बल दिया जाएगा। इसके लिए पार्षदों से निचले स्तर…
Read Moreहिल्सक्वीन में ऑफ सीजन डिस्काउंट शुरू
शिमला। हिल्सक्वीन में सैलानियों के लिए ऑफ सीजन डिस्काउंट शुरू हो गया है। शहर में स्थित पर्यटन विकास निगम के होटलों और निजी होटलों में सैलानियों को 35 से 50 फीसदी तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। राजधानी की ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ने भी सैलानियों को रियायती दरों पर आकर्षक पैकेज देने शुरू कर दिए हैं। क्रिसमस और न्यू ईयर पर हिल्सक्वीन में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ने के बाद अब ऑफ सीजन डिस्काउंट का दौर शुरू हो गया है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों में ठहरने वाले…
Read Moreरसोई गैस के दामों पर गृहणियां भड़कीं
पधर (मंडी)। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी से लोग बेहाल हैं। एक वर्ष में सिलेंडर की कीमत 445 से 1320 रुपये तक पहुंच चुकी है। ऐसे में गरीब उपभोक्ताओं ने गैस के चूल्हे जलना बंद कर दिए हैं। व्यापार मंडल कुन्नू के अध्यक्ष रमेश सोनी, व्यापार मंडल पधर के अध्यक्ष लाभ सिंह ठाकुर, रोशन लाल, जगदीश, मस्त राम, देशराज, पुष्पराज, कृष्ण चंद, पवन कुमार, राजीव कुमार, करतार सिंह, तारा चंद, महेंद्र सिंह ठाकुर, कुशाल चंद, तेज सिंह, मदन लाल, श्रवण कुमार, गुड्डू राम, मनसा राम, दयाल सिंह, प्रदीप…
Read Moreसब्जियों पर 30 फीसदी हो वेस्टेज दर
मंडी। परचून फल एवं सब्जी विक्रेताओं ने वेस्टेज खर्चे को 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने की मांग की है। यूनियन ने इस बाबत बुधवार को एडीएम को ज्ञापन भी सौंपा है। बुधवार को परचून फल एवं सब्जी विक्रेता तथा रेहड़ी-फड़ी वर्कर्स यूनियन की जिला इकाई ने बैठक कर इस बाबत चरचा भी की। बैठक की अध्यक्षता देशराज राणा और सुरेंद्र कुमार ने की। बैठक में सीटू जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह और किसानसभा के जिला सचिव कुशाल भारद्वाज सहित यूनियन जिला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। यूनियन का मानना…
Read Moreकेबल चोर गिरोह का मुख्य सरगना काबू
रिवालसर (मंडी)। बल्ह के सिध्याणी दूरभाष केंद्र में हुई केबल चोरी के मामले के मुख्य सरगना को रिवालसर पुलिस ने बैजनाथ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान नूर मोहम्मद उर्फ लाला सिंह लाली उर्फ सोनू पुत्र सरीफ मोहम्मद गांव ढाढ खड़यार डाकघर कलेल, तहसील चौराह जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गत वर्ष 13 अप्रैल को नूर मोहम्मद और उसके चार साथियों ने दूरभाष केंद्र सिध्याणी के लुखवाणा गांव में लाखों रुपये की केबल चोरी की थी। चोरी के समय रात को करीब साढ़े नौ…
Read More