सरेआम बाजार से युवती को किया अगवा

सोलन। हरियाणा निवासी एक युवती ने सोलन के एक युवक पर छेड़छाड़ और दुराचार करने की कोशिश का आरोप लगाया है। युवती सोलन में किराये के मकान में रहती है। युवती का आरोप है कि 04 जनवरी को युवक ने इसे जबरदस्ती गाड़ी में खींच लिया तथा एक निजी होटल में ले जाकर इससे दुराचार करने की कोशिश की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा निवासी युवती सोलन में किराए के मकान में रहती है। युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि सचिन ठाकुर नाम का व्यक्ति इसे फोन करके तंग करता था। 04 जनवरी को जब यह अपनी छोटी बहन के साथ शॉपिंग करने के लिए बाजार आई हुई थी तो सन्नी साइड रोड पर जब इसकी बहन सामान खरीद रही थी, उसी समय एक सफेद रंग की आल्टो कार इसके करीब आकर रुकी। कार की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अचानक खिड़की खोलकर इसे गाड़ी के अंदर खींच लिया तथा धमकी दी कि यदि तू चिल्लाई तो तुझे जान से मार दूंगा। इसके बाद गाड़ी सोलन के निजी होटल के पास जाकर रुकी तथा सचिन नामक व्यक्ति इसे होटल के कमरे में ले गया, जहां पर इसके साथ जबरदस्ती दुराचार करने की कोशिश की।
पुलिस अधिक्षक डॉ. रमेश छाजटा ने बताया कि पुलिस ने 363, 376, 511, 506 धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related posts