नोक झोंक का बन रहा था माहौल

धर्मशाला। कांग्रेस और भाजपा के रोष प्रदर्शन और रैली के दौरान झगड़ा होने के असार थे। खुफिया एजेंसियों से भी कर्मचारी और अधिकारी समय-समय पर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के तेवराें पर नजर रखे हुए थे। बुधवार साढ़े 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता यकायक कचहरी चौक में इकट्ठा होना शुरू हुए थे। करीब पौने बारह बजे कचैहरी अड्डा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की खूब भीड़ जुट गई थी। दूसरी ओर भाजपा की ओर से भी रैली और कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर तैयारी जोरों पर थीं। कचहरी अड्डा में कांग्र्रेस के कार्यकर्ता अपने नेताओं संग भाजपा के आला नेताओं के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान भाजपा की रैली भी डिपो बाजार से होकर आनी थी। कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच तेवर काफी गर्म थे। जैसे ही भाजपा की रैली कचहरी के पास पहुंची और झगड़े के आसार की संभावना होने पर खुफिया एजेंसियों की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने भाजपा की रैली का रूट कॉलेज रोड में बदल दिया। उधर, एसएचओ देस राज जंदरोटिया ने बताया कि दोनों पार्टियों का प्रदर्शन शांति पूर्ण तरीके से हुआ है।

Related posts