नई दिल्ली: विश्व बाजार में गिरावट के कारण पेट्रोल के दामों में डेढ़ से दो रुपए की गिरावट आ सकती हैं। एक तेल कंपनी के मुताबिक, एक या दो दिन में इंडियन ऑइल, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम पेट्रोल की कीमतों में कमी का ऐलान कर सकती है। आपको बता दें कि इससे पहले भारत में कच्चा तेल जहां 108.76 डॉलर प्रति बैरल मिल रहा था, वहीं 15 जनवरी को यह 104.46 डॉलर प्रति बैरल मिल रहा था। इससे पहले पेट्रोल की कीमतों में 75 पैसे की बढौतरी की गई थी।
Read MoreAuthor: ibindiannews
लालू बोले, रामदेव का भी वही अंजाम होगा जो आसाराम का हुआ
पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का समर्थन नहीं कर रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को भगवान कृष्ण के बजाए कंस बताने वाले रामदेव के बारे में लालू ने कहा कि वे उसी रास्ते पर चल रहे हैं जिस पर आसाराम चल रहे थे और रामदेव का भी वही अंजाम होगा जो आसाराम का हुआ था। लालू ने रामदेव पर संत के भेस में राजनीति में दिलचस्पी लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे जनता से कहेंगे कि पतंजलि योगपीठ द्वारा बेचे…
Read Moreपाकिस्तान इकलौता देश जहां पोलियो के मामले बढ़े’
लाहौर: पाकिस्तान दुनिया में पोलियो से प्रभावित इकलौता ऐसा देश है जहां साल 2012 के मुकाबले बीते वर्ष इस बीमारी के अधिक मामले प्रकाश में आए। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक साल 2013 में पोलियो के 83 मामले प्रकाश में आए, जबकि 2012 में 58 मामले सामने आए थे। पिछले साल पूरी दुनिया में पाकिस्तान के 83 मामलों सहित पोलियो के कुल 369 मामले दर्ज किए गए। डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘पाकिस्तान के कई इलाकों में बचाव के नियमित प्रयास नहीं हो पाना पोलियो के मामले…
Read Moreमोदी की तुलना औरंगजेब से करना बिल्कुल सहीः मनीष तिवारी
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने राहुल गांधी को कांग्रेस का स्वाभाविक नेता बतते हुए आज कहा कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव उनके नेतृत्व में लडऩा चाहती है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री तिवारी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने बार बार और लगातार यह कहा है कि वह कांग्रेस पार्टी के स्वाभाविक नेता है और हम 2014 का लोकसभा चुनाव उनके नेतृत्व में लडऩा चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यद्यपि किसे कौन सी जिम्मेदारी दी जानी चाहिए यह निर्णय पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा सभी सलाह मशविरा से किया…
Read More350 सीटों पर कांग्रेस-बीजेपी को टक्कर देगी ‘आप’
लोकसभा चुनाव में उतरने जा रही आम आदमी पार्टी ने सीटों की संख्या का औपचारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि 350 सीटों पर विरोधियों को टक्कर दी जाएगी। इसमें हिंदी भाषी राज्यों की ज्यादातर सीटें शामिल होंगी। 20 जनवरी तक पार्टी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर देगी। दरअसल, दिल्ली चुनाव के बाद पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि लोकसभा चुनाव में उन्हीं सीटों से प्रत्याशी उतारा जाए, जहां पार्टी का सांगठनिक ढांचा कमोबेश मौजूद है। इसके लिए 309 जिलों पर नजर…
Read Moreधर्मपुर के कारोबारियों की उम्मीदों को लगे पंख
धर्मपुर (सोलन)। परवाणू-शिमला फोरलेन की जद में आ रहे धर्मपुर के कारोबारियों की उम्मीदों को पंख लग सकते हैं। फोरलेन निर्माण में कारोबार का जरिया छिन जाने की चिंता में डूबे कारोबारियों के लिए धर्मपुर पंचायत शॉपिंग कांप्लैक्स बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए धर्मपुर स्थित एमईएस यार्ड की जगह चिह्नित की गई है। नेशनल हाइवे के अधिकारियों की सहमति मिलने के बाद कांप्लैक्स बनने की उम्मीदें पुख्ता हो गई हैं। इस संबंध में पंचायत और व्यापारियों ने नेशनल हाइवे अथॉरिटी के अधिकारियों से बातचीत की है। बताया…
Read Moreएटीएम उखाड़कर भाग रहे शातिर दबोचे
धर्मपुर (सोलन)। मकान मालिक की मुस्तैदी से पुलिस ने एटीएम चोर के गिरोह के मनसूबों पर पानी फेर दिया। घटना रविवार तड़के 3:30 बजे की है। शातिर लुटेरे एक चंडीगढ़ नंबर की पिकअप (सीएच 01टीए-9474) में आए और एनएच-22 स्थित धर्मपुर पड़ाव स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को उखाड़ने लगे। टूट फूट की आवाजें सुनकर भवन मालिक तिलक राज की आंख खुल गई। उन्होंने खिड़की से बाहर देखा तो कुछ लोग एटीएम मशीन को पिकअप में डाल रहे थे। वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह में छह शामिल थे,…
Read More10 दिन से राजस्व कार्य लटके
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ तहसील कार्यालय में आनलाइन कंप्यूटर सेवा प्रणाली में खराबी आ जाने के कारण पिछले दस दिनों से लोगों के राजस्व संबंधी कोई भी काम नहीं हो रहे हैं। इससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। तहसील कार्यालयों में अब सभी प्रकार के कार्य कंप्यूटर से ही किए जाते हैं और इसके सर्वर में कोई खराबी आ जाने की स्थिति में कोई भी कार्य नहीं हो पाता है। यहां तहसील कार्यालय में तकनीकी खराबी आ जाने से पिछले दस दिनों से कोई कार्य नहीं…
Read Moreफ्रेंड्स एकादश की सेमीफाइनल में एंट्री
मंडी। पड्डल मैदान मेें जारी सातवीं शिवा कप क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को तीन मैच खेले गए। इसमें विलेजर एकादश, कोटली डिलक्स तथा फ्रेंड्स एकादश ने जीत दर्ज की। फ्रेंड्स एकादश ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। रविवार को पहला मैच ओटा गुटकर तथा विलेजर एकादश के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर विलेजर एकादश ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओटा गुटकर ने निर्धारित ओवराें में नौ विकेट खोकर 79 रन बनाए। जवाब में विलेजर एकादश ने पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य…
Read Moreबदले की भावना से रोके विकास कार्य
बरोट (मंडी)। भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू किए गए कार्य यदि अप्रैल तक शुरू नहीं किए तो आंदोलन होगा। रविवार को बरोट में भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर ठाकुर ने कहा कि भाजपा पूर्व सरकार के बंद किए गए कार्याें को लेकर संजीदा है तथा उन्हें मौजूदा सरकार के कार्यकाल में ही मुक्कमल करवाने को लेकर हरसंभव प्रयास करेगी। उन्हाेंने आरोप लगाया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने पूर्व सरकार के कार्यों एवं योजनाओं को बदले की भावना से रोक रखा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार का एक साल…
Read More