नई दिल्ली: विश्व बाजार में गिरावट के कारण पेट्रोल के दामों में डेढ़ से दो रुपए की गिरावट आ सकती हैं। एक तेल कंपनी के मुताबिक, एक या दो दिन में इंडियन ऑइल, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम पेट्रोल की कीमतों में कमी का ऐलान कर सकती है।
आपको बता दें कि इससे पहले भारत में कच्चा तेल जहां 108.76 डॉलर प्रति बैरल मिल रहा था, वहीं 15 जनवरी को यह 104.46 डॉलर प्रति बैरल मिल रहा था। इससे पहले पेट्रोल की कीमतों में 75 पैसे की बढौतरी की गई थी।