हिमपात-बारिश से जमी जिंदगी

चंबा। जिला चंबा के ऊपरी क्षेत्रों में जहां हल्का हिमपात हो रहा है, वहीं जिला मुख्यालय में जमकर बारिश हो रही है। बुधवार को सुबह से ही मौसम खराब था। दोपहर के समय हल्की बारिश शुरू हुई, लेकिन दोपहर बाद तेजी से बारिश शुरू हो गई। इस कारण मुख्यालय में ठंड काफी बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग घरों मेें दुबके रहे। दोपहर बाद लगातार बारिश होने के कारण कूली भी सारा दिन बेकार बेकार बैठे रहे। काम की तलाश में वह जगह-जगह बैठे रहे, लेकिन कोई…

Read More

चौगान की मरम्मत को मिले एक लाख रुपये

चंबा। स्थानीय चौगान को एक बार फिर से हराभरा करने के दावे किए जा रहे हैं। इसके लिए नगर परिषद को जिला प्रशासन ने एक लाख रुपये की मदद दी है। इसकी मरम्मत का जिम्मा इस बार फिर नगर परिषद के पास है। जिला प्रशासन ने मरम्मत कार्य के लिए नगर परिषद को एक लाख रुपये जारी कर दिए हैं। इस राशि से चौगान को समतल करने और अच्छी किस्म की घास उगाने की बात कही जा रही है। नगर परिषद अध्यक्ष अनीता ठाकुर ने बताया कि चौगान की मरम्मत…

Read More

ददरियाड़ा स्कूल के मेधावी छात्र नवाजे

चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय उच्च पाठशाला ददरियाड़ा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानियां ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर स्कूल के कार्यवाहक मुख्य अध्यापक अशोक शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी । कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि चुवाड़ी ददरियाड़ा सड़क के संबर्धन पर दस करोड़ 24 लाख, बलोह से फगोट नई सड़क के लिए तीन…

Read More

स्वाइन फ्लू से कैसे निपटेगा विभाग

धर्मशाला। सर्दी के मौसम में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है, लेकिन टांडा मेडिकल कॉलेज समेत जिला के अधिकतर अस्पतालाें में स्वाइन फ्लू से निपटने के पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। अस्पतालाें में मॉस्क तक नहीं है। ऐसे में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर सेवाएं दे रहा स्टाफ खुद बीमारी की चपेट में आ सकता है। हालांकि तमाम अस्पतालों ने सीएमओ कांगड़ा के पास इसे लेकर डिमांड दे डाली है। मास्क की सप्लाई अस्पतालाें तक नहीं पहुंच पाई है। टांडा मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू मरीज की पुष्टि भी…

Read More

काम बराबर, लेकिन भत्तों में विसंगति

डरोह (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश की पुलिस अकादमी डरोह में काम कर रहे प्रशिक्षक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कई वर्षों से प्रशिक्षक भत्तों से महरूम रहना पड़ रहा है। प्रदेश पुलिस विभाग ने वर्ष 2008 में प्रदेश के पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए धर्मशाला के सकोह में पुलिस अकादमी की स्थापना की थी। इस अकादमी में अधिकारी रैंक के पुलिस कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिए जाने का प्रावधान है। दो वर्ष तक अकादमी का काम सकोह में केवल कागजों में चलता रहा, लेकिन धरातल पर अकादमी के सभी काम…

Read More

नूरपुर के निजी अस्पताल, डाक्टर के खिलाफ केस

नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर पुलिस ने शहर के एक निजी अस्पताल और चिकित्सक के खिलाफ ऑपरेशन में लापरवाही बतरने और महिला की जान खतरे में डालने के आरोप में भादंसं की धारा 336 और 337 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि पीड़ित महिला के सीजेरियन ऑपरेशन के दौरान डाक्टर ने कॉटन और स्पंज गर्भाशय में ही छोड़कर टांके लगा दिए थे। पुलिस के मुताबिक जिला चंबा की चुवाड़ी तहसील के गांव मनौता की वनीता (22) पत्नी अंग्रेज सिंह को डिलीवरी के लिए एक जनवरी को प्रसव पीड़ा के…

Read More

सुरंग बनने से सालभर कांगड़ा से जुड़ा रहेगा भरमौर

धर्मशाला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांगड़ा-होली सुरंग का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इससे खासकर भरमौर क्षेत्र के जनजातीय लोगों को वर्ष भर आवाजाही की सुविधा उपलब्ध होगी। सीतलु नाग मंदिर, सती माता मंदिर कढ़ा तथा नडाल क्षेत्र के किलका माता मंदिर व प्राचीन शिव मंदिर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। सीएम वीरवार को प्रदेश गद्दी कल्याण बोर्ड की धर्मशाला में हुई 14वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को राज्य हस्तशिल्प…

Read More

बरोट और मुल्थान शेष विश्व से कटे

धर्मशाला। लगातार बारिश और हिमपात के चलते बरोट और मुल्थान शेष विश्व से कट गए हैं। यहां पर संपर्क मार्ग बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हो गए हैं। अब मौसम के खुलने के बाद ही सड़कें यातायात के लिए बहाल हो पाएंगी। वहीं, इन इलाकाें में लाइट भी गुल है। इससे लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से जिला भर में शीतलहर तेज हो गई है। उधर, धौलाधार की पहाड़ियों में भी बर्फबारी जारी है। कांगड़ा के बरोट और मुल्थान में एक फुट तक बर्फबारी…

Read More

स्मैक के साथ दो विदेशी गिरफ्तार

कुल्लू। कुल्लू के पतलीकूहल क्षेत्र में दो विदेशी नागरिकों को स्मैक के साथ पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीआईडी कुल्लू की ब्रांच ने पतलीकूहल क्षेत्र में छापामारी करते हुए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जब दो नाइजीरियन विदेशी नागरिकों को तलाशी के लिए रोका तो सीआईडी टीम ने उनके कब्जे से 37 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

Read More

कुल्लू के रघुनाथ मंदिर में लाखों की चोरी

कुल्लू। जिले के अधिष्ठाता देवता रघुनाथ मंदिर में मंगलवार रात चोरों ने 40 किलो चांदी और 165 ग्राम सोने समेत करीब 23 लाख के आभूषणों पर हाथ साफ किया है। चोरों ने भगवान रघुनाथ, माता सीता, हनुमान और नरसिंह की मूर्तियां चुराने का भी प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक चोरी मंगलवार रात दस से सुबह चार बजे के बीच हुई है। चोर मंदिर के पीछे की दीवार और मंदिर के ऊपर बने टाले की छत के एक कोने से तोड़कर अलमारी के सहारे नीचे उतरे। यहां से भगवान रघुनाथ के…

Read More