शिमला। ठहरिए! जमीन का सत्यापन करवाने जा रहे हैं या शादी का शपथ पत्र बनाने। अब तहसील में पहचान के लिए वकील या बिचौलिए की बिलकुल जरूरत नहीं। आप सीधे अधिकारी के पास अपना पहचान संबंधी कोई भी दस्तावेज ले जा सकते हैं। इसकी एक फोटोकॉपी साथ ले जाना अनिवार्य है। अफसर उसी समय उसे सत्यापित कर देगा। महज आपको पहचान संबंधी दस्तावेज की फोटो कॉपी करने के लिए दो रुपये खर्च करने होंगे। आपकी बिचौलियों को दी जाने वाली फीस बच जाएगी। जनहित में उपायुक्त ने यह निर्देश अफसरों…
Read MoreAuthor: ibindiannews
बजट ने रोकी कैडेटों की कदमताल
शिमला। गणतंत्र दिवस परेड में रिज मैदान पर कदमताल कर तिरंगे को सलामी देने की प्रदेश के एनीसीसी कैडेट्स की तमन्ना इस बार पूरी नहीं होगी। यह पहला मौका होगा, जब गणतंत्र दिवस की परेड में एनसीसी की टुकड़ियों की कदमताल नहीं होगी। बजट न मिलने के कारण इस बार राज्य आरडी कैंप ही नहीं लगा। यह हर साल 17 से 27 जनवरी तक लगता था। इस बार प्रदेश के स्कूलों, कॉलेजों और आईटीआई के एनसीसी कैडेटों का परेड में हिस्सा लेनेे का सपना अब शायद ही पूरा हो। हालांकि,…
Read More550 ग्राम चरस के साथ दो लोग धरे
नेरचौक (मंडी)। बल्ह पुलिस ने मोगा के दो लोगों को 550 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर नागचला के पास पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान इंडिका कार डीएल 3सीयू-4752 को तलाशी के लिए रोका गया। कार से 550 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने कार में सवार बलबिंद्र सिंह और गुरजीत सिंह निवासी मोगा लुधियाना को हिरासत में ले लिया। उधर औट थाना पुलिस ने भी कुल्लू…
Read Moreजिले में बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त
मंडी/बरोट। जिले में बारिश और हिमपात से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बुधवार को दिनभर हल्की बारिश के बात रात को हुई बर्फबारी से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। ऊंचाई वाले इलाकाें में दो से 15 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ। इस कारण लोगों की एक गांव से दूसरे गांव की आवाजाही बंद हो गई है। साथ ही बिजली की आपूर्ति भी ठप पड़ी है। चौहारघाटी में लोगाें को सारी रात अंधेरे में ही काटनी पड़ी। परिवहन निगम की 16 फंसे विभिन्न रूटों पर फंसी हुई हैं। चौहारघाटी और…
Read Moreसरकाघाट में ठंड से अधेड़ की मौत
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल के खलारडू में एक व्यक्ति की ठंड में अकड़ जाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह पुत्र सांई राम गत रात सरकाघाट बाजार से घर जा रहा था। घर से करीब 150 गज की दूरी पर बाहर ही खुले में बैठ गया। रातभर घर से बाहर रहने की वजह से उसकी मौत हो गई। सुबह जब घर वालों ने उसे देखा तो उसे सरकाघाट अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया…
Read Moreसड़क पर शव रखकर रोका एनएच
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मी घोडन निवासी राज कुमार (36) की मौत के मामले से गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। राजकुमार की गत शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। परिजन पुलिस की कार्रवाई से खफा हैं। ग्रामीणों ने वीरवार को गुगली खड्ड के पास बीच सड़क पर शव रखकर मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने नारेबाजी करते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। जोगिंद्रनगर की नजदीकी पंचायत ढेलू के ग्रामीणों ने…
Read Moreसब्जियों के एक समान तय करें रेट
मंडी। सीटू से संबंधित परचून फल एवं सब्जी विक्रेता यूनियन सात फरवरी को शिमला में अधिवेशन कर मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपेगी। यह फैसला यूनियन की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सीटू के राज्य उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने की। बैठक में चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, हमीरपुर, बिलासपुर और शिमला जिले के सब्जी विक्रेताओं ने शिरकत की। बैठक में फल एवं सब्जी विक्रेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार फल एवं सब्जियों के रेट निर्धारण बारे दो महीनों से अलग-अलग जिलों में फैसला ले रही है। यूनियन की मांग है कि…
Read Moreपांच साल से बंद गाहर सिंचाई योजना
भराड़ी (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की गाहर पंचायत के लगभग एक दर्जन गांवों के लिए बनी सिंचाई योजना पांच वर्षों से बंद पड़ी है। सीर खड्ड से बनी इस योजना में अब पानी नहीं आ रहा। परिणामस्वरूप किसानों के खेत प्यासे हैं। बिना सिंचाई फसलें मुरझाने लगती है। लिहाजा, ग्रामीण कृषि कार्य छोड़ने को विवश हो गए हैं। लगभग 20 साल पहले गाहर पंचायत के लिए सीर खड्ड से सिंचाई योजना का निर्माण हुआ था। 220 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए बनी यह योजना 2009 में सीर…
Read Moreलंबे इंतजार के बाद पांगी के लिए हुई फ्लाइट
सुलतानपुर (चंबा)। लंबे इंतजार के बाद पांगी घाटी के लिए फ्लाइट की व्यवस्था की गई। वीरवार को मौसम साफ होने के कारण किलाड़ से प्रदेश सरकार का हेलीकाप्टर 20 लोगों को लेकर जिला मुख्यालय स्थित हैलीपैड पर पहुंचा। वहीं चंबा से भी 21 यात्रियों का दल पांगी जाने के लिए तैयार खड़ा था, मगर इनमें से 18 यात्री सवार होकर पांगी पहुंचे। सामान अधिक होने के कारण चार यात्री अपने घर पहुंचने से वंचित रह गए हैं। हेलीकाप्टर में एक समय में लगभग 21 यात्री सवार हो सकते हैं, लेकिन…
Read Moreविद्युत बोर्ड के खंभे चोरी के मामले में पांच धरे
चंबा। विद्युत बोर्ड के खंभों को चोरी करके ठिकाने लगाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता पवन कुमार की शिकायत पर पुलिस ने करीब ढाई लाख रूपए की चोरी के सामान सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया है। बिजली बोर्ड अधिकारी ने वीरवार को स्थानीय पुलिस को सूचना दी कि चोरों ने परेल स्थित बोर्ड के स्टोर से खंभे चुरा लिए हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद छानबीन शुरू की तो पुलिस टीम ने हरदासपुरा स्थित सोनू कबाड़ी के घर पर…
Read More