दिल्ली वित्त मंत्री पी.चिदंबरम ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में स्थिरता आ चुकी है। यदि गलतियां नहीं दोहराई गईं, तो यह 8 फीसदी की विकास दर पर लौट आएगी।उन्होंने दावा किया कि आर्थिक सुधार के उपायों और फैसले लेने की प्रक्रिया को फॉस्ट ट्रैक पर लाने के सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की सालाना बैठक में ब्रिक्स देशों पर आयोजित सत्र में उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल में हमने निर्णायक फैसले लेने में तेजी दिखाई, जिसका नतीजा सामने है। हमारी अर्थव्यवस्था अस्थिरता के दौर से उबर…
Read MoreAuthor: ibindiannews
क्या खिड़की एक्सटेंशन में होती है वेश्यावृत्ति?
सड़क के इस पार बड़े बड़े मॉल और पांच सितारा अस्पताल और उस पार तंग और बदनाम गालियां। मगर इन तंग गालियों और तेज़ी से होती इनकी बदनामी अब ऐसे मुक़ाम तक पहुँच चुकी है कि यहाँ के रहने वाले अफ्रीकी मूल के लोग अब डरे सहमे हुए हैं। इन पर आरोप है कि ये नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त हैं। इसी को लेकर अब यहाँ रहने वाले लोगों ने इनके ख़िलाफ़ मोर्चा खोल लिया है। इलाक़े में रहने वाले लोग कहते हैं कि वो अपने इलाक़े की बदनामी…
Read Moreयूपी में एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के नरौरा इलाके के गांव पिलखना में बृहस्पतिवार देर रात 11.00 बजे सोते समय एक ही परिवार के छह लोगों को फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस मामले को भट्ठे की जमीन के विवाद से जोड़कर देख रही है। पुलिस ने मृतक के भाई को हिरासत में लिया है। रामघाट रोड स्थित गांव पिलखना निवासी शौकीन खां भट्ठेवाले (60), उसकी पत्नी शन्नो, शौकीन के पिता मौसम खां (80), मां और शौकीन की भांजी मुस्कान और बेटा घर पर सो रहे थे। उसी…
Read Moreमुख्यमंत्री के आश्वासनों के बाद हड़ताल खत्म
हमीरपुर। टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में चल रही टैक्सी ऑपरेटरों की हड़ताल बुधवार दोपहर को समाप्त हो गई है। मुख्यमंत्री के आश्वासनों के बाद ऑपरेटरों ने हड़ताल को वापस ले लिया है। बुधवार दोपहर बाद टैक्सियां सड़कों पर दौड़ती नजर आईं। वीर भूमि टैक्सी यूनियन हमीरपुर के प्रधान राकेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आश्वासनों के बाद हड़ताल को समाप्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि बढ़ाए हुए टैक्सों को लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने टैक्सी ऑपरेटरों को यह भी आश्वासन…
Read Moreहमीरपुर नप का वार्ड तीन बदहाल
हमीरपुर। नगर परिषद का वार्ड नंबर तीन एकमात्र ऐसा वार्ड है, जहां पर नगर परिषद द्वारा डोर-डोर कूड़ा उठाने की योजना को पूरी तरह लागू किया गया है। बावजूद इसके वार्ड से गुजर रहे नाले में कूडे़ के ढेर लगे हुए हैं। अधिकतर रास्तों को पक्का कर दिया गया है, फिर भी कुछ एक स्थानों पर समस्या बनी हुई है। वार्ड से गुजरने वाली सड़क लोगाें के अतिक्रमण के चलते दिन प्रतिदिन सिकुड़ रही है। वार्ड में सीवरेज समस्या बनी हुई है। नाले किनारे बसे परिवारों को समस्याओं का सामना…
Read Moreअपना हिमाचल जानी ते प्यारा’ गीत ने मन मोहा
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीड बगेहड़ा में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में विद्यालय प्रधानाचार्य जोगेंद्र पाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सोनम, सहेलियों ने समारोह का शुभारंभ वंदेमातरम गीत से किया। शिवानी, सहेलियों ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं ने डांडिया नृत्य, पहाड़ी गीत ‘हिमाचल अपना जानी ते प्यारा’ ने सब का मन मोह लिया। पूरे वर्ष में आयोजित कार्यक्रमों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह…
Read Moreभिड़ा में निजी बस जब्त
हमीरपुर। सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने एक निजी बस को जब्त किया है। बस ने एसआरटी (स्पेशल रोड टैक्स) जमा नहीं करवाया है। बस का करीब चार माह का एसआरटी पेंडिंग चल रहा था। बस को वीरवार को जब्त किया गया है। वीरवार को सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने अपनी टीम सहित भिड़ा के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान 17 वाहनों के चालान किए गए। इनमें से 10 वाहन चालकों से जुर्माना मौके पर वसूल कर लिया गया है। साढ़े चार हजार रुपये जुर्माना राशि वसूल की गई है।…
Read Moreतो क्या लैप्स हो जाएगा सारा बजट?
शिमला। अक्षम बच्चों की पढ़ाई के लिए आए पौने दो करोड़ रुपये लैप्स हो सकते हैं। केेंद्र ने वर्ष 2010-11 के लिए इंटीग्रेटिड एजूकेशन फॉर डिस्एबल्ड एट सेकेंडरी स्टेज (आईईडीएसएस) योजना के तहत 1 करोड़ 68 लाख का बजट मंजूर किया था। यह चार साल में खर्च नहीं हो पाया है। वर्ष 2012 और 13 में रि-अप्रूवल लेने के बावजूद डेढ़ करोड़ से अधिक जस के तस पड़े हैं। सभी जिलों में आईईडीएसएस नाम से मॉडल इनक्लूसिव स्कूल खुलने थे, लेकिन अभी सिर्फ चार जिलों में ऐसे मॉडल स्कूल चल…
Read Moreकांग्रेस चार्जशीट जांच से निर्दोष न घबराएं : वीरभद्र
शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है। शीघ्र ही पार्टी प्रचार अभियान शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस का प्रयास है कि पार्टी उम्मीदवारों का चयन जल्द हो, जिससे चुनाव प्रचार को पर्याप्त समय मिल सके। ये प्रयास किए जाएंगे कि केंद्रीय चुनाव समिति शीघ्र ही पार्टी प्रत्याशियों का ऐलान कर दे, जिससे विकट भौगोलिक परिस्थितियों वाले पहाड़ी राज्य में चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया जा सके। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक…
Read Moreशिक्षकों को 4-9-14 देने की तैयारी
शिमला। हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को 4-9-14 का टाइम स्केल देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी जिला के निदेशकों को शिक्षकों और प्रिंसिपलों की एसीआर भेजने के निर्देश दिए हैं। इसकी जिले से संयुक्त रिपोर्ट तैयार कर उपनिदेशकों को आगामी पांच दिनों में निदेशालय भेजनी होगी। इसमें प्रिंसिपलों की एसीआर को भेजना अनिवार्य होगा। विभाग में लंबे समय से शिक्षकों को मिलने वाले टाइम स्केल में हो रही देरी मुद्दा बना है। हजारों शिक्षक विभाग की सुस्ती को लेकर खासे नाराज…
Read More