हरोली (ऊना)।(विवेक त्रिपाठी) उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली में नवसृजित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय का शुभारंभ किया। तहसील कल्याण अधिकारी का कार्यालय खुलने से अब विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन व अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए हरोली हलके के लोगों को ऊना नहीं जाना पड़ेगा। उद्योग मंत्री ने पहले दिन ही गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले 36 पात्र लोगों को गृह निर्माण के लिए 27 लाख रुपये की राशि वितरित की। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना एवं मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत 20…
Read MoreAuthor: ibindiannews
सत्ती ने किया सड़क का लोकार्पण
ऊना।(विवेक त्रिपाठी) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने रविवार को भड़ोलियां खुर्द में पांच लाख से निर्मित सड़क का उद्घाटन किया। सत्ती ने गांववासियों की मांग पर विकास कार्यों के लिए दो लाख रुपये की राशि देने की भी घोषणा की। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कांग्रेस का एजेंडा महंगाई व भ्रष्टाचार बढ़ाना बन कर रह गया है। आम जनता कांग्रेस शासन से दुखी है। जनता से किए वायदों को पूरा करने में कांग्रेस सरकार नाकाम रही। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि…
Read Moreबहन को बचाते गई भाई की जान
हरोली (ऊना)।(विवेक त्रिपाठी) हरोली के अप्पर बढेड़ा इलाके में एक युवक ने अपनी बहन को करंट से बचाते हुए जान दे दी। युवती धुले हुए कपड़ों को सुखाने के लिए एक तार पर रख रही थी। इस दौरान युवती को करंट लग गया। युवती को करंट से बचाने के लिए उसका भाई आगे आया और अपनी बहन को बचा लिया। दुर्भाग्यवश युवक की बहन को बचाते हुए जान चली गई। रविवार को हुए हादसे से क्षेत्र में मातम का माहौल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों…
Read Moreआधा किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार
रामपुर बुशहर।(संदीप वर्मा) पुलिस ने चरस का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने एक सप्ताह में चरस तस्करी के दो मामले पकड़े हैं। रविवार को पुलिस ने जगातखाना पुल के पास गश्त के दौरान एक नेपाली मूल के व्यक्ति के पास से आधा किलो चरस बरामद की है। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह लाल चंद, योगेंद्र और लायक राम गश्त पर थे। इसी दौरान पुल के पार कुल्लू जिला की ओर से एक व्यक्ति आ रहा था, जो पुलिस दल को देख कर घबरा गया और…
Read Moreबड़ाच में 93 लाख से बनेगा पीएचसी
रामपुर बुशहर। (संदीप वर्मा)सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि रामपुर क्षेत्र में एक वर्ष के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं पर 3 तीन करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई। वे रविवार को बड़ाच में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आधारशिला रखने के बाद जनसभा को संबोधित कर रही थी। उन्होेंने बताया कि 93 लाख रुपये की राशि से बनने वाले इस स्वास्थ्य केंद्र में आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों सहित अन्य सुविधाएं भी होंगी। इस स्वास्थ्य केंद्र के बनने से बड़ाच पंचायत के अतिरिक्त देलठ करांगला, थैली-चक्टी और चार अन्य पंचायतों के लगभग 18…
Read Moreबर्फबारी से शिमला-रोहडू और रामपुर एनएच बंद
रामपुर बुशहर/कुमारसैन/ रोहडू।(संदीप/कमलेश /सुंदर) बर्फबारी के बाद शिमला-रोहडू और रामपुर को जाने वाले मुख्य मार्गों पर फिर यातायात ठप हो गया है। वहीं, जुब्बल, रोहडू, चिड़गांव और नावर क्षेत्र में अधिकांश ग्रामीण रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। बसें ग्रामीण रूटों पर भी आधा ही सफर तय कर वापस आ रही हैं। निगम की कई बसें विभिन्न रूटों पर बर्फ में ही फंस गई हैं। क्षेत्र में शनिवार रात से ही बर्फबारी शुरू हो गई थी। इस कारण वाया खड़ापत्थर शिमला रोहडू मुख्य मार्ग पर शनिवार देर रात वाहनों…
Read Moreपैर फिसलने व्यक्ति की मौत
सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी) किन्नौर जिला के कं गोस के नजदीक कटथारंग मार्ग के पास पैर फिसलने से खाई में गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर शव कोे निकाला है । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक काश्पों निवासी राम सागर 32 साल अपने रिश्तेदारों को फागुली मेले का पोल्टू देने के बाद वापस रात को 8 बजे घर की ओर आ रहा था। वहीं पैराफिट से पैर फिसलने के…
Read Moreछात्रों ने झटका गोल्ड मेडल
चंबा।(गीता) भारतीय पब्लिक स्कूल सरोल में सामान्य ज्ञान पर आधारित एक लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता चंडीगढ़ की एक संस्थान के सौजन्य से आयोजित की गई। इसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पहली कक्षा के पीयूष, पांचवीं कक्षा की रीतिका व आठवीं कक्षा के प्रशांत को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। इसमें यशिका ठाकुर, पीयूष, यामिनी कुमारी, रितिका, रिमझिम, रीतिका बड़ोत्रा, गरिमा चौना, तनिष्क बेदी, नाहिद शेख, प्रशांत, आदित्य कालिया, अंजिशा,…
Read Moreपांच दिन से बिजली कट
चंबा।(गीता) ग्राम पंचायत हरतवास के तीन गांवों में पांच दिन से बिजली नहीं है। इस कारण लगभग 80 परिवारों को अंधेरे में रातें काटनी पड़ रही है। कपडूंज के पास लगा बिजली बोर्ड का ट्रांसफार्मर जल गया है। इस कारण पंचायत के नघेई, हछेयूंड व कपडूंज गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। स्थानी निवासी दीवान चंद, हरि चंद, ज्ञान सिंह, लेख राज, कमल कुमार, संदीप, प्रेम लाल, चेत सिंह, जोता राम व सुनील ने बताया कि स्कूली बच्चों की परीक्षाएं शुरू होने वाली है। बच्चे परीक्षा की तैयारियों…
Read Moreडैम में गिरी सूमो, दो की मौत
सुंडला (चंबा)। सुंडला-बनीखेत मार्ग पर एक टाटा सूमो चोड़ा डैम में गिर गई। इससे सूमो में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। इसके अलावा एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार को सुबह करीब चार बजे एक टाटा सूमो (एचपी 01सी 1040) पठानकोट से मसरूंड की तरफ जा रही थी। इस दौरान जब सूमो तलेरू के पास छौ नाला पहुंची, तो वह अनियंत्रित होकर डैम में जा गिरी। इससे रविंद्र कुमार (25) पुत्र किरपा राम निवासी अलवाड़ा, मसरूंड और ललित कुमार (28) पुत्र…
Read More