धर्मशाला।(आत्मा राम) प्रमाण पत्रों और अन्य दस्तावेज में जॉली हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने वालों को पकड़ना अब आसान हो जाएगा। प्रदेश में फोरेंसिक साइंस लैब में पेन के प्रेशर से जाली हस्ताक्षरों की सच्चाई का पता लगाया जा सकता है। धर्मशाला की क्षेत्रीय लैब में फोरेंसिक एक्सपी 4010-डी मशीन के तहत धोखेबाजों को पकड़ा जा सकता है। इस मशीन से यह पता लगाया जा सकता है कि हस्ताक्षर और लिखा गया नोट सही है या नहीं। वहीं, इस मशीन से जाली मुद्रा के बारे में भी पता लगाया जा सकता…
Read MoreAuthor: ibindiannews
पांचवें दिन आपके हाथ में होगा आधार कार्ड
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। अब आधार कार्ड लेने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लोगों को पांचवें दिन ही आधार कार्ड मिल जाएगा। इस सुविधा से उन लोगों को शिकायत नहीं रहेगी, जिन्हें किसी कारणवश महीनों तक आधार कार्ड नहीं मिल पाता था। जानकारी के अनुसार आधार कार्ड सेंटर से आधार कार्ड बनाने के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के पांच दिन बाद कोई भी व्यक्ति कहीं से भी ऑनलाइन प्रिंट आउट निकाल सकता है। इससे पहले लोगों को तीन से छह महीने लग जाते थे। कई बार तो लोगों की…
Read Moreशुभारंभ तक ही सीमित रह गईं नेटबुक
धर्मशाला।(आत्मा राम) शैक्षणिक सत्र 2012-13 के मेधावी छात्रों को मिलने वाली नेटबुक का इंतजार लंबा हो गया है। छात्रों को आगामी सत्र में ही नेटबुक मिलने के आसार जताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की ओर से 25 जनवरी को नेटबुक वितरण के शुभारंभ तक ही योजना सीमित हो कर रह गई है। वितरण कार्य का शुभारंभ हुए एक माह से भी ज्यादा समय बीत गया है, लेकिन अभी तक शिक्षा विभाग की ओर से सभी मेधावियों को नेट बुक जारी नहीं की गई है। विभाग ने 200 नेटबुक मंगवाई थीं…
Read Moreनहीं तो सड़ जाएगा दान का गेहूं
ज्वालामुखी (कांगड़ा)।(सीमा वालिया) मां ज्वालामुखी मंदिर के लंगर मेें श्रद्धालुओं की ओर से अर्पित कई क्विंटल गेहूं सड़ने के कगार पर है। मंदिर प्रशासन गेहूं को बचाने का प्रयास नहीं कर रहा है। जानकारी के मुताबिक ज्वालाजी लंगर में श्रद्धालु अपनी श्रद्धा अनुसार लंगर में दान देते हैं। इस दान में क रीब छह क्विंटल से ज्यादा का गेहूं इकट्ठा हो गया है, जोकि मंदिर प्रशासन की अनदेखी के कारण अब सड़ना शुरू हो गया है। इससे श्रद्धालुओं की आस्था पर भी गहरा आघात पहुंच रहा है। जल्द ही इसे…
Read Moreभलोगी में तेंदुए के आतंक से दहशत
काईस (कुल्लू)।(भाग सिंह) कराडसू पंचायत के भलोगी गांव में इन दिनों तेंदुए के आतंक से लोग दहशत में हैं। ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के कारण जंगली जानवरों ने रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर लिया है। भलोगी के ग्रामीणों ने तेंदुए को आसपास के इलाकों में घूमते हुए देखा। शाम ढलते ही लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। बच्चे भी स्कूल जाने से कतराने लगे हैं। भलोगी वार्ड पंच धनी राम, नाथू राम, भूमि प्रकाश, मदन लाल, कृष्ण चंद, भोला राम, दौलत राम, जोतू राम, प्यारे…
Read Moreपर्यटन नगरी मनाली में गिरे फाहे
मनाली।(सरिता) पहाड़ों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार को दिन भर रुक-रुक बारिश होती रही। इसी के चलते दिन भर लोग घरों में ही दुबके रहे। इस दौरान लोगों ने ठंड से बचने के लिए हीटर और तंदूर आदि का सहारा लिया। रविवार सुबह पर्यटन नगरी मनाली में भी बर्फ के हल्के फाहे गिरे। हालांकि, फाहे कुछ ही देर में पिघल गए। इसके अलावा प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला में भी करीब पांच इंच हिमपात हुआ। कोठी में आधा…
Read Moreउड़ानों पर सांसद और सीएम को घेरा
पतलीकूहल (कुल्लू)।(भाग सिंह) भारी बर्फबारी के चलते सर्दी के मौसम में शेष भारत से कटे लाहौल जिला को हेलीकॉप्टर की नियमित उड़ान न होने पर भाजपा ट्राइबल मोर्चा बिफर गया है। इसके लिए सांसद प्रतिभा सिंह, लाहौल के स्थानीय विधायक रवि ठाकुर और सीएम वीरभद्र सिंह भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बौद्ध ने मीडिया को जारी बयान मेें कहा कि जीएडी खराब मौसम के बाद आसमान साफ होने का अंदाजा लगाकर हेलीकॉप्टर का शेड्यूल जारी कर देता है, लेकिन लाहौल…
Read Moreट्राइबल भवन को मिली सैद्धांतिक मंजूरी
कुल्लू।(भाग सिंह) हिमालयन क्षेत्र के जनजातीय लोगों को जल्द चंडीगढ़ में रहने के लिए बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। चंडीगढ़ के गवर्नर शिवराज सिंह पाटिल ने ट्राइबल भवन निर्माण के लिए करीब एक एकड़ जमीन देने की सैद्धांतिक मंजूरी दी है। नेशनल एसटी कमीशन के उपाध्यक्ष एवं विधायक रवि ठाकुर ने कुल्लू में आयोजित एक प्रेस वार्ता में इसका खुलासा किया। रवि ठाकुर ने कहा कि मौजूदा भौगोलिक परिस्थितियों के मद्देनजर रोहतांग टनल के निर्माण कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं है। कंपनी ने दावा किया था कि वर्ष…
Read Moreभाजपाइयों का अनशन तीसरे दिन भी जारी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। हेलीकॉप्टर उड़ान को लेकर लाहौल-स्पीति भाजपा और भाजयुमो का अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन और भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। भाजपा लाहौल मंडल के महामंत्री एवं ग्राम पंचायत खंगसर के प्रधान सुंदर लाल ने गौंधला हेलीपैड के लिए ट्रायल न होने को लेकर सरकार और विधायक पर जमकर प्रहार किए। कांग्रेस नेताआें के शब्दों का कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को इंद्रदेव और अन्य देवी-देवताओं को खुश करने के लिए धार्मिक अनुष्ठान की सलाह देने की बजाय कांग्रेसी अपनी साख को बचाने के लिए…
Read Moreडेढ़ दर्जन सड़कों पर यातायात ठप
कुल्लू।(भाग सिंह) जिले में बर्फबारी जहां बागवानी के लिए संजीवनी मानी जा रही है, वहीं लोगों की दिक्कतें भी कम नहीं हुई हैं। बर्फबारी से रविवार को भी कुल्लू की डेढ़ दर्जन सड़कों पर यातायात पूरी तरह ठप रहा। इसके चलते मुसाफिरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश और हिमपात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश से राजमार्ग-11 औट-लुहरी बंद पड़ा है। भारी बर्फबारी और बारिश से जिले में 18 से ज्यादा सड़कों पर यातायात ठप है। लगघाटी के दरली घाट से…
Read More