रचौक (मंडी)। बल्हघाटी के गुटकर में सड़क किनारे खड़े ट्राले से कार टकरा गई। हादसे में दो युवकाें की मौत हो गई। घटना देर रात हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा रात साढ़े ग्यारह बजे के आसपास हुआ। कार मंडी की ओर जा रही थी। जैसे ही कार गुटकर के पास पहुंची सड़क किनारे खड़े एक ट्राले से जा टकराई। इसमें कार में सवार निखिल सूद (27) पुत्र…
Read MoreAuthor: ibindiannews
खड्ड में समाया टिप्पर, बाप-बेटे की मौत
बालीचौकी (मंडी)। क्षेत्र के चवाली माता मंदिर के समीप टिप्पर अनियंत्रित होकर तीर्थन खड्ड में जा गिरा। हादसे में बाप-बेटे की मौके पर मौत हो गई। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण सड़क धंसना बताया जा रहा है। रविवार शाम को टिप्पर चवाली माता मंदिर के समीप करीब 60 मीटर की गहरी खाई से लुढ़क गया। खड्ड का पानी गहरा होने के कारण राहत कार्यों…
Read Moreसरकार पर बरसे परिवहन कर्मी
बिलासपुर।(सोनू शर्मा) परिवहन कर्मियों ने मांगों को लेकर 11 मार्च को प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर गेट मीटिंग शुरू कर दी हैं। रविवार को इसकी शुरूआत बिलासपुर से की गई। संयुक्त परिवहन कर्मचारी समन्वय समिति के बैनर तले आयोजित गेट मीटिंग के दौरान विभिन्न मजदूर व कर्मचारी संगठनों ने मांगों को लेकर सरकार व निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। रविवार को बिलासपुर में एचआरटीसी वर्कशाप के बाहर आयोजित गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि दिन-रात कठोर…
Read Moreगरबा और डांडिया पर धमाल
नयनादेवी (बिलासपुर)। भाषा एवं संस्कृति विभाग, नेहरू युवा केंद्र तथा हिमकला संगम के संयुक्त तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हो गया है। शनिवार राते मां नयनादेवी के दरबार में रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच इस उत्सव का समापन हुआ। भजन-कीर्तन से माहौल भक्ति मय हो गया। भोले नाथ और मां के भजनों पर श्रद्धालु भी थिरक उठे। महिषासुर मर्दनी और रामायण के अंश भी कलाकारों ने बखूबी प्रस्तुत किए। समापन अवसर पर बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष राम लाल ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित…
Read Moreकलस्टर स्तर पर परीक्षा के फरमान पर तल्खी
स्वारघाट (बिलासपुर)। पांचवीं कक्षा के बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं कलस्टर स्तर पर करवाने के शिक्षा विभाग के फरमान पर अभिभावकों ने तल्खी जताई है। विभिन्न स्कूलों से संबंधित स्कूल प्रबंधन समितियों का कहना है कि सरकार का यह फैसला किसी आफत से कम नहीं है। प्राथमिक शिक्षा खंड स्वारघाट के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला मंझेड़, पंगा, काथला, काथला खास, टिक्कर, सन्नण क्यारियां, दगड़ाहण, दौलाधार, ज्योरीपत्तन, की स्कूल प्रबन्धन समितियों का कहना है कि वास्तव में उच्च पदों पर बैठे अधिकारी किसी प्रकार का निर्णय लेते समय यह ध्यान नहीं रखते…
Read Moreसात मार्च को बिलासपुर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
बिलासपुर। (सोनू शर्मा) कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन एक्सप्रेस हाइवे विस्थापित समिति ने सरकार व फोरलेन का निर्माण कर रही कंपनी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। समिति ने निर्णय लिया है कि यदि केंद्र व प्रदेश सरकार ने लंबित मांगें जल्द पूरी न की तो सात मार्च को हाथों में काले झंडे उठाकर बिलासपुर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रधानमंत्री, केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री व मुख्यमंत्री के पुतले भी फूंके जाएंगे। रविवार को समिति के अध्यक्ष राम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि फोरलेन का निर्माण कर रही…
Read Moreघंटों तक थमे रहे वाहनों के पहिए
स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर शनिवार शाम मूसलाधार बारिश में सैकड़ों यात्री और सैलानी फंस गए। दरअसल, सड़क के बीचोंबीच एक ट्रक अचानक खराब हो गया। गाड़ी पास होने को जगह नहीं होने के कारण सड़क पर घंटों तक ट्रैफिक जाम लगा। इससे मनाली की ओर जा रहे और वापस लौट रहे देशी-विदेशी सैलानियों सहित आम यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक जाम की वजह से लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। ट्रैफिक जाम इतना अधिक था कि मूसलाधार बारिश के बीच इसे खुलवाने…
Read More24 घंटे देख सकेंगे रिपोर्ट
चंबा।(गीता) जिला अस्पताल के समस्त वार्डों के इमरजेंसी बिस्तरों पर मरीजों को अब दिक्कतें पेश नहीं आएंगी। मरीजों का इसीजी करवाने के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। अस्पताल के चार वार्डों के पांच इमरजेंसी बिस्तरों पर अस्पताल प्रबंधन ने अत्याधुनिक कार्डिक मानीटर लगा दिए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पांच कार्डिक मानीटर खरीदे गए हैं। इस पर करीब तीन लाख 95 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। कार्डिक मानीटर लगने से इमरजेंसी के बिस्तरों पर उपचारधीन रोगियों की पल्स व ईसीजी की रिपोर्ट 24 घंटे मानीटर पर डिस्प्ले होगी।…
Read Moreजल्द एसीआर करवाएं जमा शिक्षक
चंबा।(गीता) जिला चंबा के हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दर्जनों शिक्षकों की सालाना गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) शिक्षा उप निदेशक कार्यालय नहीं पहुंची है। इस कारण शिक्षकों को एश्योर्ड कैरियर प्रोग्रेशन स्कीम 4-9-14 का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिला में प्रधानाचार्यों के 96 पद स्वीकृत हैं। इसमें से 15 पद खाली चल रहे हैं, जबकि 81 पद भरे हुए हैं। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों में 44 मुख्याध्यापक सेवारत हैं, लेकिन इनमें से करीब आधा दर्जन अध्यापकों ने ही अपनी एसीआर शिक्षा उप निदेशक कार्यालय में जमा करवाई है।…
Read Moreआधी रात को पांच घरों पर आ गिरा मलबा
चंबा। (गीता)लगातार हो रही बारिश के चलते ग्राम पंचायत बकाण के पांच घर भूस्खलन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके चलते धरेड़ी व कलवारा वार्ड के दो गांवों के पांच परिवार प्रभावित हो गए हैं। दो घर भूस्खलन की चपेट में आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस कारण दो परिवारों को घर छोड़ना पड़ा है और दूसरों के घरों में आश्रय लेना पड़ा है। धरेड़ी गांव की ब्रह्म्ी देवी, राजू पुत्र मेहरू, गुमानों के घरों को भूस्खलन से नुकसान पहुंचा है। ब्रह्म्ी देवी…
Read More