रिकांगपिओ/ सांगला(किन्नौर)(विशेश्वर नेगी)स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और महिला कल्याण परिषद की ओर से संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डीडी शर्मा ने की। उन्हाेंने महिलाओं को अपने अधिकाराें के प्रति सजग रहने के लिए शिक्षा को एक बड़ा हथियार बनाने के लिए प्रेरित भी किया। इस मौके उन्होंने हरी झंडी दिखा कर महिलाआें की रैली को रवाना किया। इसके बाद भवन में महिला शक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीडी शर्मा उपायुक्त…
Read MoreAuthor: ibindiannews
सड़कों की हालत में सुधार प्राथमिकता
सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी)उपायुक्त किन्नौर डीडी शर्मा ने कहा कि जिला में प्राकृतिक आपदाआें से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। जिला की 65 पंचायतों में आपदा प्रबंधन कमेटियों का गठन किया जाएगा। वहीं, किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए हर पंचायत को बचाव उपकरण बांटे जाएंगे। उन्होेंने कहा कि किन्नौर में सड़कों की हालत भी ठीक नहीं है। सड़कों को प्राथमिकता के साथ ठीक करवाया जाएगा। ये बातें उपायुक्त ने अमर उजाला से बातचीत में कहीं। एनएच, लोक निर्माण विभाग और सीमा सड़क संगठन को निर्देश…
Read Moreयहां खतरे से खाली नहीं सफर
सांगला(किन्नौर)(विशेश्वर नेगी)एनएच पर नाथपा से लेकर रिकांगपिओ तक करीब 45 किलोमीटर का सफर खतरे से खाली नहीं है। यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। हालत यह है कि हल्की बारिश से ही सड़क पर बने गड्ढे पानी से भर जाते हैं। वहीं, पहाड़ियों से लगातार आ रही चट्टानें भी घातक साबित हो सकती हैं। इसके अलावा एनएच पर नाथपा और पानवी पुल के पास, वांगतु के आसपास, उरनी ढांक, रल्ली, लालढांक के पास पहाड़ी से लगातार चट्टानें गिर रही हैं। वहीं, जिले के रल्ली से लेकर शोंगठोंग…
Read Moreकॉलेज के मेधावी छात्र नवाजे
जुब्बल। लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज सरस्वतीनगर में शनिवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा संयुक्त निदेशक डा. अमर देव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उसके बाद संगीत विभाग के छात्रों ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। कॉलेज प्रवक्ता बलवंत चौहान ने स्वागत भाषण दिया। प्राचार्य डा. शशि कुमार सूद ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। इस मौके पर कॉलेज के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। शिक्षा के क्षेत्र में दीक्षा खलास्टा, मीनू, मधुबाला, विशाल…
Read Moreविकास मंच करेगा लोस चुनाव का बहिष्कार
कुल्लू।(भाग सिंह)बंजार विकास मंच मांगों की अनदेखी पर भड़क गया है। विकास मंच ने अब लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। विकास मंच ने सरकार से आदर्श आचार संहिता से पहले उनकी दो मांगों को पूर्ण करने की सिफारिश की थी, लेकिन मंच को कोई जवाब नहीं मिला। मंच संयोजक भगत राम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक ने लोगों को झूठे आश्वासन देकर वोट बटोरे हैं, लेकिन अब बंजार की भोलीभाली जनता झूठे आश्वासनों में आने वाली है। भगत राम ने कहा कि मुख्यमंत्री…
Read Moreरोहतांग टनल पर खर्च हुए 830 करोड़
मनाली(सरिता) जनजातीय आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने शुक्रवार को सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रोहतांग टनल का दौरा किया। उन्होंने सीमा सड़क संगठन के चीफ इंजीनियर एसपी शर्मा तथा अधीक्षण अभियंता एसके राव, स्ट्रावेग कंपनी के इंजीनियर व्लाडमीर तथा एफकॉन कंपनी के इंजीनियर सुनील त्यागी से निर्माण कार्यों की प्रगति समीक्षा की। चीफ इंजीनियर एसपी शर्मा ने उपाध्यक्ष रवि ठाकुर को अवगत करवाया कि अब तक रोहतांग टनल के दोनों छोरों पर भारत सरकार की ओर से 830 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं। टनल…
Read Moreएटीएम तोड़ा, दो दुकानों में सेंध
टाहलीवाल (ऊना)। स्थानीय बाजार में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने यूको बैंक का एटीएम तोड़ डाला। यही नहीं, खाकी से बेखौफ चोरों ने बाजार में अन्य दो दुकानों के भी शटर तोड़े। वारदात में चोर हजारों रुपये की नकदी सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए हैं। चोर एटीएम मशीन को तोड़ कर लगभग 15 हजार रुपये उड़ा ले गए। क्षेत्र में सिलसिलेवार बढ़ती चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। उधर पुलिस ने चोरी की घटनाओं के संबंध में केस दर्ज कर आगामी कानूनी…
Read Moreमौत से पहले हुआ था संतोष का झगड़ा
ऊना(विवेक त्रिपाठी) जलग्रां टब्बा निवासी राम किशन ने एसपी ऊना अनुपम शर्मा को शिकायत पत्र सौंपते हुए कहा कि उनके बेटे की मौत से पहले उनके बेटे नानक चंद उर्फ संतोष का कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। राम किशन ने कहा कि झगड़ा करने आए एक व्यक्ति को उन्होंने भी थप्पड़ मारकर भगाया था। संतोष की लाश कुछ दिन पहले ही रेलवे ट्रैक पर मिली थी। पुलिस तथा परिजनों ने माना था कि संतोष ने आत्महत्या की है। अब संतोष के पिता ने एसपी को शिकायत पत्र सौंपते हुए…
Read Moreस्कालरशिप से वंचित न रह जाएं बच्चे
ऊना(विवेक त्रिपाठी) केंद्र की प्री मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम के तहत मिलने वाली छात्रवृत्ति से ऊना जिले में सैकड़ों बच्चे वंचित हो सकते हैं। यह स्कालरशिप अनुसूचित जनजाति वर्ग के नौवीं कक्षा तक के बच्चों को मिलती है। शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय ने जिलेभर के स्कूलों से बच्चों के नाम मंगवाए थे। लेकिन बच्चों के नाम भेजने में स्कूलों का रवैया उदासीन रहा है। जिलाभर के की स्कूलों ने निर्देशों के बावजूद बच्चों के नाम उप निदेशक कार्यालय को प्रेषित नहीं किए हैं। अब उपनिदेशक शिक्षा उच्चतर कार्यालय ने सभी स्कूलों को…
Read Moreहमीरपुर में गरजे परिवहन कर्मचारी
हमीरपुर (नीरू) परिवहन निगम के कर्मचारियों ने मांगों को मनवाने के लिए संघर्ष की राह पकड़ ली है। कर्मचारी 4 मार्च से रोजाना विभिन्न स्थानों पर गेट मीटिंग कर रोष व्यक्त कर रहे हैं। वीरवार को एचआरटीसी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने हमीरपुर बस अड्डे पर गेट मीटिंग कर धरना प्रदर्शन किया। धरने प्रदर्शन में समिति के प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन और परिवहन मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि परिवहन निगम की वित्तीय दुर्दशा का खामियाजा कर्मचारियों को झेलना पड़ रहा है।…
Read More