अंब में शोरूम जलकर राख

अंब (ऊना)(विवेक त्रिपाठी) स्थानीय बस अड्डा में स्थित एक जूतों का शोरूम जलकर राख हो गया। आग वीरवार रात्रि लगी। इससे लाखों रुपये की संपत्ति के नष्ट होने का अनुमान है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आग लगने का कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट है। वीरवार रात आग लगने से मची अफरातफरी के बीच लोग घरों से पानी के मटके लेकर शोरूम की ओर दौड़े। अगिभनशमन…

Read More

ज्यूरी की उपप्रधान पर 420 का केस

रामपुर बुशहर(संदीप वर्मा) ज्यूरी पंचायत की उपप्रधान के खिलाफ पंचायत प्रधान ने सरकारी धन के दुरुपयोग और मस्ट्रोल से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस थाना झाकड़ी में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने प्रधान की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने भादंसं की धारा 420, 467 और 468 के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी सोम दत्त ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ज्यूरी पंचायत के प्रधान अशोक नेगी…

Read More

किन्नौर में बढ़ाया जाएगा मतदान प्रतिशत

रिकांगपिओ (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी) उपायुक्त किन्नौर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डीडी शर्मा ने कहा कि लोक सभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किन्नौर में सुव्यवस्थित मतदान शिक्षा और मतदाता सहभागिता का प्रयास किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि जिला के 121 मतदान केंद्रों में जहां पिछले चुनावों में दस प्रतिशत से कम का मतदान हुआ है, इसका क्या कारण रहा है। इन सभी बातों का पता लगाया जा रहा है, ताकि आगामी लोक सभा चुनाव के दौरान…

Read More

अवैध कब्जे नियमित करे सरकार

रोहडू(सुंदर औक्टा) हिमाचल किसान सभा की रोहडू इकाई ने शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया। बैठक में सभा ने अवैध कब्जों को नियमित करने की मांग उठाई। सभा के सदस्यों ने सरकार की ओर से चलाई जा रही अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम का विरोध किया है। किसान सभा की रोहडू इकाई अध्यक्ष सुखदेव चौहान ने बताया कि कांग्रेस और भाजपा ही किसान और बागवान विरोधी हैं। भाजपा ने वर्ष 2002 में 20 बीघा तक के अवैध कब्जों को नियमित करने के लिए आवेदन मांगे थे। इस दौरान प्रदेश…

Read More

आउटर सिराज तक नहीं पहुंचे पर्यटक

आनी (कुल्लू)(भाग सिंह) प्रदेश के हर गांव को पर्यटन से जोड़ने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। क्योंकि पर्यटक अभी भी गांवों तक नहीं पहुंच पाए हैं। हर गांव की कहानी के तहत विकसित करने का जो कार्य शुरू किया गया था वह भी कमजोर पड़ गया है। इसमें कुल्लू जिले में आनी का शमशरी महादेव मंदिर प्रथम स्थान पर आया था और उस समय इस गांव को विकसित करने के कई दावे तो हुए और सरकार ने पैसा भी दिया, लेकिन सरकार बदलते ही वे दावे हवा हो…

Read More

डंसा आयुर्वेदिक अस्पताल को मिला चिकित्सक

डंसा (रामपुर बुशहर)(संदीप वर्मा) नोगवैली डंसा के आयुर्वेदिक उप स्वास्थ्य केंद्र में सरकार ने आयुर्वेदिक चिकित्सक नियुक्त कर दिया है। सरकार के आदेशानुसार वीरवार को डा.रोजी गुप्ता ने डंसा में पदभार संभाल लिया है। यह जानकारी खंड आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी रामपुर डा. केके मोक्टा ने दी है। नोगवैली की डंसा पंचायत में आयुर्वेदिक चिकित्सक न होने से लोगों को यहां स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही थी। एक साल से पंचायत और आसपास के क्षेत्रों लालसा और शिंगला के मरीजों क ो प्राथमिक उपचार के लिए भी रामपुर के खनेरी…

Read More

मामूली कहासुनी पर बोतल से वार

भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत खुथड़ी में मामूली कहासुनी पर एक व्यक्ति ने युवक पर बोतल से हमला कर दिया। घटना में प्रदीप कुमार बाल-बाल बच गया, लेकिन बोतल की चोट से लहूलुहान हो गया। पुलिस ने प्रदीप की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार खुथड़ी निवासी प्रदीप कुमार (27) बारात में गया हुआ था। बारात में आए गांव के ही सुरेंद्र कुमार से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला शांत भी हो गया। लेकिन बारात से लौटने…

Read More

बर्फबारी से निगम को सवा करोड़ की चपत

सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी) बर्फबारी से किन्नौर जिला में पथ परिवहन निगम को अब तक 1.25 करोड़ रुपये की चपत लग चुकी है। हालत यह है कि करीब तीन माह से सड़कें बंद होने से क्षेत्र के ग्रामीण रूटों पर बस सेवा नहीं चल पा रही है। इस कारण निगम को नुकसान हो रहा है। बर्फबारी से निगम को दिसंबर माह से अब तक सवा करोड़ का नुकसान आंका गया है। बर्फबारी के बाद दिसंबर माह से अब तक जिला के अधिकांश ग्रामीण रूट बंद रहने से जहां जिले के ग्रामीण…

Read More

आचार संहिता का पालन करें पार्टियां

रोहडू(सुंदर औक्टा) एसडीएम कार्यालय रोहडू में वीरवार को आदर्श आचार संहिता पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम रोहड़ू यशपाल सिंह वर्मा ने की। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को चुनावों से संबंधित विभिन्न दिशा निर्देश दिए गए। एसडीएम रोहड़ू ने नामांकन प्रक्रिया के नियमों से लेकर प्रत्याशियों की रैलियों, चुनाव प्रचार और प्रत्याशियों के पोस्टर लगाने सहित सभी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। एसडीएम रोहड़ू यशपाल सिंह वर्मा ने बताया कि सभी राजनीतिक पार्टियों को…

Read More

कांदरी के विकास को 56 लाख देगी कंपनी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सूर्यकांता हाइड्रो परियोजना ने कांदरी गांव के विकास के लिए 56 लाख की राशि दी है। वहीं, गांव के 8 लोगों को परियोजना में 40 वर्ष का रोजगार मिलेगी। रामपुर बुशहर के पंद्रह बीस क्षेत्र में निर्माणाधीन 10 मेगावाट की सूर्यकांता हाइड्रो परियोजना के प्रबंधकों पर इस परियोजना की मेन टनल में गैंडरी न बनाने के बजाय एमएस पाइप डलवाने पर कांदरी गांव के लोगों ने कोर्ट में केस किया था। इस केस में ग्रामीणों और परियोजना प्रबंधकों के बीच कोर्ट के बाहर समझौता हो गया है।…

Read More