किन्नौर में बढ़ाया जाएगा मतदान प्रतिशत

रिकांगपिओ (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी) उपायुक्त किन्नौर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डीडी शर्मा ने कहा कि लोक सभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किन्नौर में सुव्यवस्थित मतदान शिक्षा और मतदाता सहभागिता का प्रयास किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि जिला के 121 मतदान केंद्रों में जहां पिछले चुनावों में दस प्रतिशत से कम का मतदान हुआ है, इसका क्या कारण रहा है। इन सभी बातों का पता लगाया जा रहा है, ताकि आगामी लोक सभा चुनाव के दौरान उन मतदान केंद्रों में भी मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके।
उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को मतदान वाले दिन तक जारी रखा जाएगा। इस प्रक्रिया के दौरान मतदाताआें को जागरूक करने के लिए हिंदी, अंग्रेजी के अलावा क्षेत्र की बोली में लिखी लेखन सामग्री के जरिये लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। नए मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए कैंप का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करना, टीबी चैनलों सहित प्रिंट मीडिया के जरिये लोगों को अधिक से अधिक मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 121 मतदान केंद्रों में 9 मार्च को बीएलओ भेजे जा रहे हैं, ताकि किसी कारण छूटे लोगों का वोटर लिस्ट में नाम दर्ज किया जा सके।

Related posts