कुल्लू (भाग सिंह)अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को कुल्लू में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय समारोह देव सदन में आयोजित किया गया। इसमें डीसी कुल्लू राकेश कंवर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए डीसी राकेश कंवर ने कहा कि हाल ही के वर्षों में हमारे देश और समाज के सभी क्षेत्रों में बड़ी तेजी से परिवर्तन आए हैं। इन सामाजिक परिवर्तनों में महिलाओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण…
Read MoreAuthor: ibindiannews
225 लोग हुए रोहतांग दर्रे के आरपार
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के लोगों के लिए शनिवार को हेलिकॉप्टर ने पांच उड़ानें भरी हैं। पवन हंस हेलिकॉप्टर ने 225 लोगों को रोहतांग दर्रा के आरपार किया है। प्रस्तावित चार उड़ानों के बजाय पायलट ने पांच उड़ानें की हैं। इनमें पहली उड़ान भुंतर-सिस्सू-भुंतर, दूसरी भुंतर-बारिंग-भुंतर, तीसरी उड़ान भुंतर-तांदी (डाइट) भुंतर, चौथी भुंतर-स्तींगरी-भुंतर के बीच हुई। जबकि, अतिरिक्त पांचवीं उड़ान सिस्सू हेलीपैड में फंसे स्कूली बच्चों को देखकर की गई। उड़ान के लिए बाकायदा जीएडी से अनुमति ली गई। इन उड़ानों से 225 लोग रोहतांग दर्रे के इधर-उधर हुए…
Read Moreदस मार्च से पहले मांगी पेंशन
कुल्लू(भाग सिंह)हिमाचल पेंशनर्स कल्याण संघ खंड कुल्लू की मासिक बैठक टीचर होम सरवरी में आयोजित हुई। अध्यक्षता संघ के प्रधान जेएन शर्मा ने की। इस दौरान लंबित मांगों सहित अन्य कई समस्याओं पर मंथन किया गया। पेंशनरों ने एचआरटीसी के प्रबंधन निदेशक से एचआरटीसी पेंशनरों को फरवरी की पेंशन दस मार्च से पहले जारी करने की मांग की है। इसके अलावा पेंशनरों के 2012 से रिटायरमेंट ड्यूज का भी तुरंत भुगतान करने की सिफारिश की है। इसके साथ ही पेंशनरों ने हिमाचल प्रदेश प्रधान सचिव से आग्रह किया कि सभी…
Read Moreफर्जी दस्तावेजों से हथियाई जमीन
कुल्लू(भाग सिंह)आउटर सराज में दो मामलों में जमीन के नकली कागजात बनाकर जमीन हथियाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों मामलों में जमीन मालिकों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 420, 468, 471 और 120 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पहले मामले में निरमंड क्षेत्र के बिट्टू राम ने आरोप लगाया है कि उनके पिता का वर्ष 1995 में निधन हो गया था और स्थानीय निवासी चिनी, लोदाराम, केसी राम और गोपाल दास ने जमीन…
Read Moreबर्फ हटाने के अभियान को झटका
कुल्लू(भाग सिंह)बर्फबारी के बाद बंद चल रहा औट-लुहरी राजमार्ग-11 पर बर्फ हटाने का अभियान रुक गया है। लोनिवि आनी का डोजर खराब होने से यह समस्या हुई है। जबकि, बंजार की ओर से लोनिवि की मशीनरी दर्रा से करीब डेढ़ किलोमीटर पीछे बड़ानाला पार पहुंच गई है। विभाग ने बर्फ हटाने के लिए डोजर तथा एलएनटी को मोर्चे पर लगा रखा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मौसम ने साथ दिया तो दस मार्च से दर्रा पर छोटे वाहन दौड़ने आरंभ हो जाएंगे। उधर, आउटर सराज की 58 पंचायतों…
Read Moreहजारों ने मैड़ी में टेका माथा
मैड़ी (ऊना)। डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में शनिवार को मेले के पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। पंजाब, हरियाणा, जम्मू सहित देश-विदेश से श्रद्धालु अपनी मन्नते लेकर मैड़ी पहुंचने शुरू हो गए हैं। ये मेला क्षेत्र एक मिनी पंजाब का रूप ले चुका है। लोग पूरे उल्लास और उम्मीदों के साथ क्षेत्र के डेरा बाबा बड़भाग सिंह बेरी साहब, गुरुद्वारा मंजी साहब, चरणगंगा, कुज्जासर और मंदिर वीर नाहर सिंह जी में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कई श्रद्धालु मेले में कुछ दिन रहने के लिए…
Read Moreनकल करते 11 नकलचियों को दबोचा
संतोषगढ़ (ऊना)(विवेक त्रिपाठी)प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित की जा रही वार्षिक परीक्षाओं में शिक्षा बोर्ड की ओर से गठित उड़नदस्तों ने लगभग दो दर्जन परीक्षा केंद्रों पर दबिश देकर 11 छात्रों को नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। नकल के 11 मामलों में से आठ मामले एसडीएम हरोली धनवीर ठाकु र की टीम ने पकड़े। शनिवार को एसडीएम ने कन्या स्कूल ऊना एवं संतोषगढ़ के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि जमा दो की राजनीति शास्त्र की परीक्षा के दौरान आठ छात्रों को नकल…
Read Moreचलते ट्रक से उड़ाया श्रद्धालु का बैग
अंब (ऊना)। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मैड़ी में शनिवार को होला मोहल्ला मेले का आगाज होते ही शातिरों ने सेंधमारी शुरू कर दी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दावे करने वाली पुलिस प्रशासन के तमाम तैयारियों के बावजूद शातिर चलते ट्रक से बैग उड़ा ले जाने में सफल रहे। जानकारी के मुताबिक पंजाब के अबहोर गांव से श्रद्धालुओं का एक जत्था ट्रक से मैड़ी की ओर जा रहा था कि मोटर साइकिल पर सवार होकर आए अज्ञात शातिर कुठेरा खैरला के समीप ट्रक के पीछे लटके बैग को उड़ा…
Read Moreपुलिस की मदद का इंतजार करते रहे वन कर्मी
हरोली/पंजावर (ऊना)(विवेक त्रिपाठी)जिले में वन काटू बेखौफ जंगलों का कटान कर रहे हैं। कई रसूखदार इस अवैध धंधे को अंजाम दे रहे हैं। वन विभाग के अनुसार हर रोज ही अवैध लकड़ी से भरी गाड़ियां पकड़ी जा रही हैं। वीरवार रात को भी वन विभाग की ओर से हरोली क्षेत्र में अवैध लकड़ी से भरे ट्रक को पकड़ा गया। यह ट्रक तीसरी बार अवैध लकड़ी की तस्करी में संलिप्त पाया गया है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हरोली में लकड़ी से भरे ट्रक की सुरक्षा के लिए तैनात…
Read Moreमहिलाओं को बताए उनके अधिकार
रामपुर बुशहर(संदीप वर्मा)अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रामपुर नगर परिषद हाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं को उनके अधिकार बताए गए। वहीं, महिलाओं को सरकार की ओर से मुहैया करवाई जा रही सुविधाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बीएमओ ननखड़ी-रामपुर डा. राजस्वी आजाद बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आओ एक दीप जलाएं…, गीत से की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज के समय…
Read More