खड्ड परीक्षा केंद्र में पकड़े चार नकलची

संतोषगढ़ (ऊना)। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में सोमवार को जमा दो सूचना एवं प्रौद्योगिकी विषय की परीक्षा में उपनिदेशक उच्च शिक्षा आरसी टबयाल एवं उनकी टीम के सदस्यों जनकराज, विजय अत्री, शशि कुमारी ने तीन परीक्षा केंद्रों का बेहड़-जसवां, सलोह एवं खड्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। टीम ने खड्ड परीक्षा केंद्र में चार छात्रों को नकल करते पकड़ा। प्रवक्ता विजय कुमार शर्मा पर आधारित टीम के सदस्यों नीलम जसवाल, सतपाल वर्मा, शशिपाल ने अंबोटा, घनारी एवं दौलतपुर चौक स्थित परीक्षा केंद्रों का भी निरीक्षण किया। प्रवक्ता…

Read More

फंदे पर झूला युवक, मौत

ऊना। स्थानीय बस अड्डे में मंगलवार को एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है। जबकि शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ जांच शुरू कर दी है। युवक की पहचान यूपी निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो बस अड्डे के आसपास सफाई आदि करता था। पुलिस के अनुसार बस अड्डे में 26 वर्षीय सुनील कुमार निवासी घाटी जिला बिजनौर, यूपी ने मंगलवार को बस अड्डे के एक कमरे…

Read More

राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला 21 अप्रैल से

रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में स्टार नाइट पंद्रह अप्रैल से पहले तय की जाएगी। दस अप्रैल तक मेेले में शरीक होने वाले कलाकारों के आवेदन शामिल किए जाएंगे। मेले का आयोजन 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर एसडीएम रोहड़ू यशपाल सिंह वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई। रोहड़ू मेला हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामलीला मैदान में ही आयोजित किया जाएगा। बैठक के दौरान सभी उप कमेटियों को अपने काम में जुटने का आग्रह किया गया। इस दौरान…

Read More

सड़क हादसे में बीडीसी सदस्य की मौत

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। थानाधार से मंगसू जाने वाली सड़क पर एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में बीडीसी सदस्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है। उधर रामपुर में नाकाम ट्रैफिक व्यवस्था ने मंगलवार को एक और मासूम बच्ची की जान ले ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात को हुए इस हादसे में पंचायत समिति मंगसू के सदस्य प्रताप चौहान…

Read More

बर्फ हटाने के नाम पर लगाया चूना

रोहड़ू  डोडरा क्वार क्षेत्र के लोगों ने पिछले साल सड़क से बर्फ व मलबा हटाने के नाम पर खर्च की गई राशि के जांच की मांग की है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि डोडरा क्वार सड़क से बर्फ हटाने के नाम पर लोनिवि ने सरकार के खजाने को चूना लगाया है। उन्होंने इसकी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से शिकायत करने का ऐलान भी किया है। डोडरा क्वार क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि लोक निर्माण विभाग सड़क खोलने के लिए अस्सी लाख सही तरीके से खर्च करता तो लोगों…

Read More

पूर्वनी झूले के पास सड़क धंसना अभी भी जारी

सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी)जिले के एनएच-5 पूर्वनी झूले के पास एनएच का धंसना अभी भी जारी है। वहीं लोगों का मानना है कि काशंग बिजली प्रोजेक्ट की सुरंग के निर्माण को लेकर की जा रही ब्लास्टिंग के कारण लगातार एनएच को नुकसान पहुंच रहा है। लगातार पहाड़ी से आ रही चट्टानों के कारण मंगलवार को भी मार्ग बहाल करने का काम शुरू नहीं हो पाया है। हांगरंग संघर्ष समिति के अध्यक्ष शांता कुमार नेगी, उपाध्यक्ष रमेश नेगी, प्रवक्ता देव सिंह नेगी, प्रधान पूह सुशील साना, प्रधान लियो पानमा दोर्जे नेगी, सोनम…

Read More

रिकांगपिओं में खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी

सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी)रिकांगपिओ बाजार में मंगलवार को जिला खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान नियमों को ताक पर रख कर कारोबार कर रहे व्यापारियों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 22 क्विंटल 10 किलो सब्जियाें को कब्जे में लिया गया। वहीं 20 किलो मीट को भी विभाग ने अपने कब्जे में लिया है क्योंकि उक्त व्यापारियों के पास न ही रेट लिस्ट थी और न ही पक्के बिल थे। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक एलएस कनेट की अगुवाई में उड़नदस्ते ने जिला मुख्यालय रिकांगपिओ बाजार की आठ सब्जी…

Read More

सहारा मामला: सुब्रत रॉय को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

सहारा मामला: सुब्रत रॉय को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

नई दिल्ली: सहारा समूह ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष निवेशकों को करीब 10,000 करोड़ रुपये लौटाने संबंधी नया प्रस्ताव पेश किया है। सहारा ने कहा कि वह जून, सितंबर और दिसंबर में 3500 करोड़ रूपए की तीन किश्तों में भुगतान करेगा। शेष धनराशि का भुगता 31 मार्च, 2015 तक भुगतान कर देगा। सहारा समूह ने सुप्रीम कोर्ट को भरोसा दिलाया कि 3-4 कार्यदिवस के भीतर 2500 करोड़ रूपए का भुगतान कर देगा। वहीं मामले पर सुनवाई कल तक के लिए टाल दी गई है।

Read More

काशी में मोदी-केजरीवाल दंगल तय

काशी में मोदी-केजरीवाल दंगल तय

वाराणसी:आम आदमी पार्टी (आप) के  संयोजक  अरविंद केजरीवाल ने अपनी रैली में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि वह मोदी के खिलाफ  वाराणसी से ही चुनाव लड़ेंगे। इस तरह काशी में केजरीवाल तथा मोदी के बीच होने वाला चुनावी दंगल तय हो गया। वहीं केजरीवाल ने मोदी को चुनौती दी कि वह वाराणसी में उनके साथ बहस में मुकाबला करें। केजरीवाल ने कहा कि वाराणसी के लोग यदि मोदी को चुनते हैं तो वह किसानों की सारी जमीन मुकेश अंबानी…

Read More

पाकिस्तान में स्थापित है भारत का पहला शक्तिपीठ

पाकिस्तान में स्थापित है भारत का पहला शक्तिपीठ

पुराणों के मतानुसार भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्र प्रजापति दक्ष कश्मीर घाटी के हिमालय क्षेत्र में रहते थे। उनकी पुत्री सती ने अपने पिता की इच्छा के विरूद्ध भगवान शंकर से विवाह किया था। माता सती और भगवान शंकर के विवाह उपरांत राजा दक्ष ने एक विराट यज्ञ का आयोजन किया लेकिन उन्होंने अपने दामाद और पुत्री को यज्ञ में निमंत्रण नहीं भेजा। फिर भी सती अपने पिता के यज्ञ में पहुंच गई। लेकिन दक्ष ने पुत्री के आने पर उपेक्षा का भाव प्रकट किया और शिव के विषय में…

Read More