धर्मशाला। स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के सभागार में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता एडीसी सुदेश कुमार मोकटा ने की। इसमें एंडोलेस्ट रिप्रोडक्टिव एंड सेक्सुल हेल्थ( एआरएसएच) और हिमाचल प्रदेश वालंटियर हेल्थ एसोसिएशन की ओर से तंबाकू निषेध कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। इसमें युवाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, वीकली आयरन, फोलिक एसिड, सप्लिमेंटेशन प्रोग्राम (डब्ल्यूआईपीएस) आदि योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ-साथ कोटपा-2003 एक्ट के अंतर्गत जो…
Read MoreAuthor: ibindiannews
अब पैसे देकर भी चुनाव नहीं लड़ रहे कांग्रेसी : धूमल
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने देहरा में नवीन धीमान की भाजपा में वापसी को लेकर आयोजित कार्यक्रम से बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि घर, घर होता है और मकान, मकान होता है। धूमल ने कहा कि फिर भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है। दावा किया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी। पहले कांग्रेस में पैसे देकर टिकट लेनी पड़ती थी, अब पैसे देकर भी नेता चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में…
Read Moreधाम खिलाई तो प्रत्याशी के खाते में जाएगा खर्चा
धर्मशाला। चुनावी रैली के दौरान धाम के आयोजन का समस्त खर्च संबंधित उम्मीदवार के चुनावी व्यय में जोड़ा जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कांगड़ा सीपॉलरासु ने मंगलवार को राजनीतिक पार्टियों के लिए चुनाव आचार संहिता के दौरान चुनाव व्यय से संबंधित कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए दी। बताया कि चुनाव आचार संहिता के दौरान आयोजित होने वाली किसी भी चुनावी रैली का सारा व्यय संबंधित उम्मीदवार के खाते में जोड़ा जाएगा। इस लोकसभा चुनाव के दौरान उम्मीदवार को 70 लाख व्यय करने का अधिकार है। रैली के…
Read Moreकांगड़ा-चंबा संसदीय सीट का इतिहास
नूरपुर (कांगड़ा)। प्रदेश की प्रतिष्ठित कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट पर सर्वाधिक मत प्रतिशत हासिल करने का रिकार्ड विक्रम चंद महाजन के नाम है। 1971 के लोस चुनाव में इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम चंद को 65.97 प्रतिशत वोट मिले थे और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के चौधरी सरवण कुमार महज 23.94 फीसदी मत ही हासिल कर पाए थे। उसके बाद से इस सीट पर दस चुनाव हो चुके हैं, लेकिन उनके इस रिकार्ड को अभी तक कोई दूसरा प्रत्याशी नहीं तोड़ पाया है। हालांकि, इंदिरा गांधी की हत्या के बाद…
Read Moreआधी रात को किए थे पेपर आउट
बैजनाथ (कांगड़ा)। जमा एक पेपर आउट मामले में मंगलवार पूरा दिन पूछताछ के दौरान छात्रों ने क्या उगला, पुलिस इसका पटाक्षेप करने से गुरेज कर रही है। लेकिन, सूत्रों की मानें तो स्कूल प्रिंसिपल के बेटे ने बयान में कहा है कि उसे अन्य छात्रों ने डराया और धमकाया। उसने डर के मारे पेपर आउट करने में उनकी मदद की। अब तक की पुलिस जांच में आठ विद्यार्थियों के नाम सामने आए हैं। सात छात्रों से पुलिस ने मामले के संबंध में पूछताछ की है, जबकि एक विद्यार्थी पुलिस के…
Read Moreसीएम के दौरे को लेकर हुई चर्चा
काईस (कुल्लू)। काईस कांग्रेस सर्कल कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कुल्लू दौरे को सफल बनाने के लिए विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता सर्कल कमेटी के अध्यक्ष खेख राम ठाकुर ने की। इस मौके पर हिमाचल कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ ने सर्कल के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कर लें और गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार…
Read Moreदेहुरी में प्रतिभा सिंह भरेंगी हुंकार
लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपना चुनावी प्रचार शुरू कर दिया है। बुधवार 26 मार्च को मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह भी चुनावी अभियान शुरू कर कांग्रेस की नीतियों से लोगों को रूबरू करवाएंगी। 28 और 29 मार्च को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह स्वयं कुल्लू में नौ जनसभाएं करने जा रहे हैं, तो वहीं 26 मार्च को प्रतिभा सिंह मंडी लोस के तहत आने वाले आनी विस क्षेत्र के रघुपुरगढ़ में चुनावी हुंकार भरेगी। भाजपा के गढ़ माने वाले रघुपुरगढ़ की करीब एक दर्जन पंचायतों में कांग्रेस…
Read More15 रुपये ट्री स्प्रे ऑयल महंगा
कुल्लू। लगातार आसमान छू रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों से उपभोक्ता काफी परेशान हैं, तो वहीं ऑयल कंपनियों ने भी अब सेब की ट्री स्प्रे ऑयल की कीमतों में 15 से 17 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि तक दी है। इन दिनों जिला में सेब के बगीचों में ट्री स्प्रे ऑयल का काम तेजी से चला हुआ है। ट्री स्प्रे आयल बेचने वाली देश की नामी कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम तथा इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने अपने उत्पाद में 15 से 17 रुपये तक की वृद्धि की है। गत साल…
Read Moreनंद लाल के भाजपा में शामिल होने पर हर्ष
कुल्लू। हिलोपा से आनी विधानसभा क्षेत्र से विस चुनाव लड़ने वाले नंद लाल भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। मंगलवार को नंदलाल ने हिलोपा छोड़कर जयराम ठाकुर एवं रामस्वरूप शर्मा की अध्यक्षता में मंडी में एक सादे समारोह के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। नंद लाल अपने समर्थकों निरमंड युवा सेना के राम लाल, युवा सेना अध्यक्ष निरमंड प्रेमपाल संजू, हिलोपा आनी मंडल के महामंत्री ज्ञान वर्मा सहित भाजपा में शामिल हुए हैं। इस मौके पर नंद लाल ने कहा कि वह पिछले चुनावों में गलतफहमी…
Read Moreपेपर रद्द, विधार्थी असमंजस में
खराहल (कुल्लू)। प्रदेश शिक्षा बोर्ड की कार्य प्रणाली से अभिभावकों और छात्रों में काफी रोष है। अभिभावकों का कहना है कि पेपरों के लीक होने से विधार्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उनकी पढ़ाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में प्रदेश शिक्षा बोर्ड की कार्य प्रणाली पर भी अब सवाल उठने लगे हैं। अभिभावक अमित, कमलेश, चमन, कर्म चंद, गीता, बीना, कला और ध्यान चंद आदि के अनुसार बार-बार पेपरों के लीक होने से छात्र पसोपेश में पड़ रहे हैं। इस गोरख ध्ंाधे में संलिप्त शातिरों…
Read More