रोहड़ू(सुंदर औक्टा)रोहड़ू बाजार में मंगलवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब आठ बजे रोहड़ू में पार्क के समीप गैस एजेंसी के पास अनियंत्रित कार पहले सब्जी की रेहड़ी से टकराई, उसके बाद सामने खड़े चार लोगों को चपेट में लिया है। लोगों को चपेट में लाने के बाद कर कार दुकान से टकराकर…
Read MoreAuthor: ibindiannews
आनी का विकास कांग्रेस की देन : प्रतिभा सिंह
आनी/दलाश (कुल्लू) (रोहित)मंडी लोस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं सांसद प्रतिभा सिंह का लोगों ने आनी दौरे के दुसरे दिन पुराने रीति रिवाजों से स्वागत किया। आनी के दो दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने दस जनसभाएं की। वीरवार को उन्होंने खंड की दुर्गम पंचायत बुच्छैर के लढ़ागी, च्वाई, दलाश, कुठेड़ और नित्थर में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्हाेंने कहा कि आउटर सिराज का विकास कांग्रेस सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि आनी, लूहरी औट को उच्च मार्ग का दर्जा मिलने से क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे…
Read Moreचिराग तले अंधेरा देखना है तो मिनी सचिवालय आइए
रामपुर बुशहर(संदीप नेगी)शायद चिराग तले अंधेरा इसी को कहते हैं। आम पब्लिक को सुविधाएं मुहैया करवाने वाले प्रशासनिक विभागों के अधिकारी खुद ही मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। रामपुर सब डिवीजन के मिनी सचिवालय में न पीने के पानी की व्यवस्था और न ही शौचालय की। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता भी यही बैठते हैं फिर भी परिसर में अंधेरा पसरा रहता है। सफाई की उचित व्यवस्था न होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर और खाली बोतलें बिखरी हैं। बाहर से खूबसूरत दिखने वाली इस इमारत के अंदर…
Read Moreजहरीले स्प्रे से गई किसान की जान
बिलासपुर। सदर थाना के अंतर्गत थुराण निवासी हंसराज की जहरीले स्प्रे ने जान ले ली है। सब्जी के खेत में स्प्रे करते समय कीटनाशक दवाई का असर इस कदर हुआ कि उसकी जान ही चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हंसराज मंगलवार सुबह अपने सब्जी के खेत में दवाई स्प्रे करने गया था। बताया जा रहा है कि वह भूखे पेट ही स्प्रे कर रहा था। अचानक स्प्रे करते समय उसकी तबीयत बिगड़ गई। इससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। हंसराज…
Read Moreगैर इरादतन हत्या पर छह माह कैद
बिलासपुर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव भारद्वाज की अदालत ने गैर इरादतन हत्या के मामले प्रेम लाल नामक एक व्यक्ति को छह महीने की साधारण कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी को पांच हजार रुपये जुर्माना भी देना होगा। वर्ष 2007 में प्रेम लाल द्वारा लगाई गई एल्यूमिनियम की तारों में बिजली का करंट लगने की वजह से दसोदा देवी नामक एक महिला की मौत हो गई थी। मंगलवार को प्रेम लाल के खिलाफ अभियोग साबित होने पर अदालत ने यह अहम फैसला सुनाया। जानकारी के अनुसार एक सितंबर, 2007…
Read Moreऑपरेटरों को दो दिन का अल्टीमेटम
मलोखर (बिलासपुर)। जेपी सीमेंट कंपनी बागा में सीमेंट ढुलाई के कार्य में लगे बिलासपुर और सोलन जिला के लगभग 3000 ट्रकों को पार्क करने का संकट खड़ा हो गया है। बिलासपुर के तहत खारसी चौक से शालूघाट तक सड़क किनारे अब ट्रक खडे़ नहीं होंगे। ट्रैफिक जाम की वजह से पुलिस ने दो टूक कहा है कि सड़क किनारे ट्रक खड़े किए तो चालान काटेंगे। जेपी कंपनी में बिलासपुर की एक और सोलन की दो ट्रक ऑपरेटर सोसाइटियां सीमेंट ढुलाई के कार्य में लगी है। लगभग 3000 की संख्या वाली…
Read More50 वाहन चालकों से वसूले 15 हजार
सुलतानपुर (चंबा)। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों पर ट्रैफिक पुलिस ने नकेल कसना शुरू कर दी है। पुलिस ने मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर 50 वाहन चालकों के चालान काटे और मौकेे पर 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला। इसमें अधिकतर वाहन चालक बिना लाइसेंस, प्रेशर हार्न के वाहन चला रहे थे। ट्रैफिक प्रभारी तिलक राज की अगुवाई में परेल, भद्रम, सुल्तानपुर नाका लगाया गया था। इस दौरान पुलिस ने नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे और जुर्माना वसूलकर उनसे यातायात नियमों…
Read Moreप्रोजेक्ट का काम रोक रहीं 32 महिलाएं गिरफ्तार
होली (चंबा)। होली-बजोली बिजली प्रोजेक्ट का धरने पर बैठक कर लंबे समय से विरोध कर रही 32 महिलाओं को पुलिस ने महिला पुलिस कर्मियों पर हमला करने एवं कंपनी की मशीनरी की तोड़फोड़ करके कानूनी व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। ये महिलाएं लंबे अर्से से बजोली-होली पावर प्रोजेक्ट की सुरंग का निर्माण गांवों की ओर करने का विरोध कर रही हैं। इनकी मांग है कि सुरंग का निर्माण दूसरी ओर किया जाए जहां आबादी नहीं है। इन महिलाओं को जबरन काम रोकने पर एडीएम भरमौर पहले…
Read Moreतीन दिन के भीतर जमा करवाएं हथियार
भरमौर (चंबा)। लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए उपमंडल भरमौर के लाइसेंस बंदूक धारकों को बंदूकें जमा करवाने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। लोगों को तीन दिन के भीतर अपनी बंदूकें पुलिस थाना भरमौर में जमा करवाने को कहा गया है। इसके अलावा बाहरी राज्यों से ठेकेदारों की लेबर में काम करने वाले मजदूर जिन्होंने अपना पंजीकरण नहीं करवा रखा है वे भी तीन दिन के भीतर थाने में अपना पंजीकरण करवाएं। जिन लोगों एवं होटल व्यवसायियों ने कामगारों को रखा हुआ है, वे भी तुरंत कामगारों का…
Read Moreचंबा-तीसा मुख्य मार्ग बंद, लोग परेशान
तीसा (चंबा)। चंबा-तीसा मुख्य मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है। जगह-जगह भूस्खलन होने से मार्ग बंद हुआ है। इससे लगभग 32 पंचायतों के वाशिंदों को आवाजाही में काफी परेशानी पेश आ रही है। सोमवार रात को भारी बारिश के कारण मुख्य मार्ग पर स्थित कल्हेल नाला के पास भारी भूस्खलन हो गया है। इसके अलावा पंगोला नाला व शरेला के पास भी भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया है। इससे यह मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गया है। नतीजतन यहां पर निगम…
Read More