
सुलतानपुर (चंबा)। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों पर ट्रैफिक पुलिस ने नकेल कसना शुरू कर दी है। पुलिस ने मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर 50 वाहन चालकों के चालान काटे और मौकेे पर 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला। इसमें अधिकतर वाहन चालक बिना लाइसेंस, प्रेशर हार्न के वाहन चला रहे थे। ट्रैफिक प्रभारी तिलक राज की अगुवाई में परेल, भद्रम, सुल्तानपुर नाका लगाया गया था। इस दौरान पुलिस ने नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे और जुर्माना वसूलकर उनसे यातायात नियमों का पालन करने को कहा। इस मौके पर हेड कांस्टेबल अविंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने बताया कि 50 वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि वाहन चालकों की सुरक्षा के मद्देनजर ही नियमों का उल्लघंन करने वालों के चालान काटे जाते हैं।
