फिर खली हाइड्रेंट की कमी

परवाणू (सोलन)। आग लगने की घटना के बाद परवाणू औद्योगिक क्षेत्र में हाइड्रेंट की कमी फिर खली। शनिवार मध्यरात्रि में दो फैक्ट्रियों में आग की घटना के दौरान फायर कर्मियों को आग बुझाने के लिए पास के एक उद्योग के हाइड्रेंट का सहारा लेना पड़ा। अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि 30 हजार से अधिक आबादी वाले परवाणू शहर में आग से बचने के लिए केवल तीन फायर हाइड्रेंट हैं। ‘अमर उजाला’ ने पिछले दिनों इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। यही नहीं परवाणू क्षेत्र…

Read More

धूमल को शीशे में भी दिखते वीरभद्र

गलोड़ (हमीरपुर)। गलोड़ में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल को वीरभद्र फोबिया हो गया है। शीशे और पानी में भी उन्हें वीरभद्र ही दिखता है। धूमल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि धूमल का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। इसी कारण वह लोस चुनाव के बाद प्रदेश सरकार के गिरने की बात कह रहे हैं। धूमल से पूछा कि संविधान में कौन सा ऐसा प्रावधान है कि लोस चुनाव के बाद प्रदेश सरकार बर्खास्त की जाती हो। अनुराग को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि…

Read More

धूमल की एक ही रट, गिरेगी सरकार

भोरंज/अवाहदेवी  (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को पता नहीं किस ज्योतिष ने भ्रमित किया है। वे बस एक ही रट लगाए हुए हैं कि नरेंद्र मोदी की सरकार बनते ही प्रदेश सरकार गिर जाएगी। उन्हें नहीं पता कि सरकार को जनता ने पांच साल के लिए बनाया है। कहा कि सरकार अपने पूरे पांच साल पूरा करेगी। यह भी कहा कि अगर केंद्र में मोदी सरकार बन भी गई तो राज्य सरकार को कोई असर नहीं पड़ेगा। रविवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह लंबलू,…

Read More

कॉलेजों ने पीटीए शिक्षक निकाले

हमीरपुर। महाविद्यालयों में पढ़ा रहे पीटीए शिक्षकों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुछेक महाविद्यालयों से पीटीए शिक्षकों को हटा दिया है तथा कुछेक में अल्टीमेटम दे दिया है। हफ्ते या फिर 10 दिन के अंदर पीटीए शिक्षकों को नौकरी छोड़ने के लिए कह दिया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से महाविद्यालय मुखियाओं को निर्देश हुए हैं। हमीरपुर के एक कॉलेज से छह, दूसरे से दो पीटीए शिक्षकों को हटा दिया है। एक अन्य कॉलेज से दो पीटीए शिक्षकों को अल्टीमेटम दिया है। पीटीए शिक्षकों के हटने…

Read More

बाल आश्रम से बालक फरार

हमीरपुर। बाल आश्रम सुजानपुर में रह रहा एक बालक दीवार फांद कर भाग गया है। बताया जा रहा है कि बालक अपने साथी के साथ पेशाब करने के लिए गया था। आश्रम के कर्मचारियों ने लड़के की तलाश की लेकिन कहीं नहीं मिला। उसके बाद आश्रम के अधीक्षक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाल आश्रम सुजानपुर के अधीक्षक तिलक राज ने पुलिस थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवाई है…

Read More

प्रत्याशियों को खोलना पड़ेगा जीरो बैलेंस एकाउंट

लोकसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए यह सूचना है। नामांकन से पहले उन्हें जीरो बैलेंस का एक एकाउंट खोलना होगा। कोई भी प्रत्याशी 20 हजार रुपये से अधिक कैश खर्च नहीं कर सकता है। अधिक खर्च करने के लिए उन्हें चेक बुक का इस्तेमाल करना होगा, जिसके माध्यम से उन्हें भुगतान करने की व्यवस्था की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान ने सूबे के कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला संसदीय सीट के रिटर्निंग आफिसरों को उक्त व्यवस्था लागू करने के लिए…

Read More

बूट खरीद मामले में 3 आईपीएस पर गिरेगी गाज!

  जांच को केंद्र से मंजूरी का इंतजार पूर्व भाजपा सरकार के समय पुलिस महकमे में हुई एंकल बूट खरीद मामले में सरकार 3 आईपीएस अफसरों को लपेटने की तैयारी में है। विजिलेंस ने पिछले दिनों सरकार को इस मामले की जांच रिपोर्ट सौंपी थी। जांच रिपोर्ट में विजिलेंस ने पूर्व डीजीपी डीएस मन्हास, पूर्व आईजी एसपीएस वर्मा और प्रतिनियुक्त पर नियुक्त एडीजीपी सोमेश गोयल के खिलाफ विभागीय जांच करने को कहा गया। प्रदेश सरकार तीनों आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच की अनुमति दे चुकी है। अब केंद्र से…

Read More

गैस देने गए वाहन को जबरन लौटाया

करसोग (मंडी)। घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा आखिर फूट ही पड़ा। गैस की सप्लाई लेकर जैसे ही वाहन करसोग के सराहन गांव में पहुंचा तो गुस्से से लाल ग्रामीणों ने गैस सिलेंडर लेकर आए कर्मचारियों को डंडों और पत्थरों से दौड़ाकर भगा दिया। यहां दर्जनों उपभोक्ता सिलेंडर लेने की आस में खड़े थे लेकिन वाहन में महज दस पंद्रह सिलेंडर देखकर लोग भड़क उठे। इस पर उपभोक्ताओं ने डंडे और पत्थर दिखाकर कर्मचारियों को वहां से उल्टे पांव लौटने पर मजबूर कर दिया। शिकायत…

Read More

सरकाघाट में गैस की आपूर्ति ठप

सरकाघाट/टिहरा (मंडी)। घरेलू गैस सिलेंडरों की खुली बिक्री के आदेशों के बाद लोगाें को गैस किल्लत झेलनी पड़ रही है। उपमंडल सरकाघाट के कई गांवाें में लोगों को गैस की सप्लाई नहीं मिल रही। लोग गैस सप्लाई आने की आस में दिन भर तेज धूप में तप रहे हैं। लेकिन आपूर्ति न होने से शाम को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। गैस एजेंसी से दो माह से लोगाें को एक ही जवाब मिल रहा है कि जल्द सप्लाई मिलेगी। टिहरा में भी गैस न मिलने से उपभोक्ताआें की मुश्किलें…

Read More

अब तो गांवों में उजाला कर दो साहब

पधर (मंडी)। पंचायत गवाली के गांव मुलसू और दड़ा के ग्रामीण कम वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। विद्युत बोर्ड ने बिजली की समस्या को दूर करने के लिए गांव को नई विद्युत लाइन लगाकर नया विद्युत ट्रांसफार्मर भी स्थापित कर दिया है। लेकिन लाइन को चालू न करने से लोगों को रोजाना कम वोल्टेज की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। ग्रामीण बीरबल सिंह, प्रकाश चंद, धर्म चंद, कंचना देवी, हेमलता, राजू, नूरअली, अकमल और गुलाबा ने बताया कि समस्या के समाधान को लेकर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य…

Read More