पधर (मंडी)। नेशनल हाइवे मंडी पठानकोट पर मंडल जोगिंद्रनगर के अधीन घटासणी से माणा पुल तक 12 सालों से सड़क पर टारिंग का कार्य न होने से हाइवे की हालत कच्चे मार्ग से भी बदतर हो गई है। इस हाइवे पर गर्मी के मौसम में विभाग का रवैया आगे दौड़ पीछे चौड़ वाला बना हुआ है। हाइवे के उपमंडल द्रंग के अधीन गत वर्ष द्रंग से मंडी तक करीब 15 किलोमीटर सड़क पर टारिंग कार्य को अंजाम दिया गया था। हाइवे की हालत को सुधारने के मकसद से हाल ही…
Read MoreAuthor: ibindiannews
गैस देने गए वाहन को जबरन लौटाया
करसोग (मंडी)। घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा आखिर फूट ही पड़ा। गैस की सप्लाई लेकर जैसे ही वाहन करसोग के सराहन गांव में पहुंचा तो गुस्से से लाल ग्रामीणों ने गैस सिलेंडर लेकर आए कर्मचारियों को डंडों और पत्थरों से दौड़ाकर भगा दिया। यहां दर्जनों उपभोक्ता सिलेंडर लेने की आस में खड़े थे लेकिन वाहन में महज दस पंद्रह सिलेंडर देखकर लोग भड़क उठे। इस पर उपभोक्ताओं ने डंडे और पत्थर दिखाकर कर्मचारियों को वहां से उल्टे पांव लौटने पर मजबूर कर दिया। शिकायत…
Read Moreइलेक्ट्रिकल बोर्ड पर डिस्प्ले होंगी सूचना
मंडी। वल्लभ महाविद्यालय मंडी में छात्रों को हर सूचना और कॉलेज प्रशासन के जरूरी दिशा निर्देश अब इलेक्ट्रिक ल नोटिस बोर्ड पर डिस्प्ले होकर मिलेंगे। कॉलेज प्रशासन ने भवन की प्रशासनिक बिल्डिंग पर इलेक्ट्रिकल सूचना बोर्ड स्थापित किया है। अब छात्राें को कॉलेज से जुड़ी सभी सूचनाएं अन्य नोटिस बोर्डों के साथ इलेक्ट्रिकल नोटिस बोर्ड पर भी मिलेगी। कॉलेज प्रशासन ने छात्राें की सुविधाओं को लेकर कॉलेज में करीब एक लाख की राशि खर्च कर इलेक्ट्रिकल नोटिस बोर्ड स्थापित किया है। राजकीय वल्लभ कॉलेज मंडी जिले का सबसे बड़ा कॉलेज…
Read Moreपहले मंजूरी, अब आचार संहिता रोड़ा
मलोखर (बिलासपुर)। गर्मी की दस्तक और आईपीएच की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ने लगी है। सुईसुराहड़, रानी कोटला और जुखाला पंचायतों के दर्जनों गांवों में लगभग तीन महीने से पानी का घोर संकट छा गया है। दरअसल उठाऊ पेयजल योजना सुईसुराड़ की पंप मशीन खराब चल रही है। चार महीने पहले पेयजल योजना की मोटर एवं मशीनरियां बदलने के लिए एस्टीमेट बनाया था। अब जाकर उसे मंजूरी मिली है। अब आचार संहिता के चलते टेंडर नहीं किए जा सकते। लिहाजा मामला लोकसभा चुनाव संपन्न होने तक लटक गया है। लेकिन…
Read Moreगर्भवती महिलाओं में बढ़ा अनीमिया
बिलासपुर। जननी सुरक्षा एवं मातृ-शिशु सुरक्षा योजना में लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं। लेकिन जमीनी स्तर पर इसका खास फायदा नहीं दिख रहा। महिलाएं गर्भवती होने के दौरान अनीमिया की चपेट में आ रही हैं। इस तरह की महिलाओं का यह आंकड़ा पिछले वर्ष के मुकाबले तीन गुना बढ़ गया है। असंतुलित भोजन एवं चिकित्सकों द्वारा बताई गई दवाइयां न लेना ही इसका कारण माना जा रहा है। वर्ष 2012-13 की बजाए वर्ष 2013-14 में अनीमिया की चपेट में आने वाली महिलाओं की संख्या तीन गुना अधिक है। इससे…
Read Moreपरीक्षा परिणाम लटकने पर बिफरे
घुमारवीं (बिलासपुर)। रूसा के तहत 45 दिनों के भीतर यूजीसी छात्रों के परीक्षा परिणाम घोषित करने के प्रदेश विश्वविद्यालय के दावे हवाई साबित हुए हैं। विवि की लेटलतीफी के चलते प्रदेश भर केहजारों कॉलेज छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है। विवि की लापरवाही से छात्र मझधार में लटके हुए हैं। राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं प्रबंधन समिति ने रूसा के तहतयूजीसी छात्रों के परीक्षा परिणाम आने में हो रही देरी पर तल्खी जताई है। समिति ने प्रदेश विवि से जल्द से जल्द परिणाम घोषित करने की मांग की है। विश्वविद्यालय…
Read Moreहर साल लाखों की संपत्ति जलकर हो रही राख
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में अग्निशमन केंद्र खोलने का मुद्दा विधानसभा सत्र में गूंजने के बाद भी ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है। अग्निशमन केंद्र खोलने के लिए अग्निशमन विभाग की ओर से प्रस्ताव भेजा गया है। लेकिन इसे स्वीकृति नहीं मिल पाई। केंद्र नहीं होने के कारण घुमारवीं विकास खंड में हर साल लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो जाती है। घुमारवीं क्षेत्र की जनता घुमारवीं में अग्निशमन केंद्र खुलने का इंतजार कर रही है। लेकिन इस मांग को अभी तक कोई भी सरकार पूरा नहीं कर पाई। यहां…
Read Moreशोरूम के शीशे तोड़े
बरठीं (बिलासपुर)। थाना शाहतलाई के अंतर्गत बरठीं बाजार के बीचोंबीच स्थित एक शोरूम पर शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने पत्थर बरसाए। शोरूम में लगे शीशों को कथित हुड़दंगी तोड़ गए हैं। जिससे शोरूम को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। शोरूम के मालिक ने हाल ही में चंडीगढ़ के ठेकेदार से यह कार्य करवाया था। उधर, पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शृंगार शोरूम बरठीं के मालिक कृष्ण गोपाल शर्मा के मुताबिक करीब दो दिन पहले ही शोरूम में शीशे की लगवाने के लिए…
Read Moreहोली में ठेकेदार ने काटे बान के दो पेड़
होली (चंबा)। होली में ठेकेदारों ने बिना मार्क किए दो बान के पेड़ों को काट डाला है। इसकी शिकायत स्थानीय महिलाओं ने वन विभाग से की है। शनिवार को ठेकेदार के मजदूरों ने की नाले के पास सड़क को चौड़ा करने का कार्य शुरू कर दिया और बिना डिमार्केशन के दो पेड़ों को काट दिया। इसकी भनक लगते ही प्रोजेक्ट के विरोध में धरने पर बैठी महिलाओं ने ठेकेदार को काम बंद करवाने को कहा तो ठेकेदार ने कहा कि यह कार्य लोक निर्माण विभाग का है और सड़क को…
Read Moreबस हादसों के शिकार लोगों को मिलेंगे 10 लाख
चंबा। बसों में जान गंवा चुके जिले के लोगों के परिजनों को जल्द प्रशासन की तरफ से सहायता राशि बांटी जाएगी। इसके अलावा इन हादसों में अपंग हो चुके लोगों को भी सहायता मिलेगी। यह सहायता राशि परिवहन विभाग की ओर से मुहैया करवाई जाएगी। वर्ष 2012 में हुए धुलाड़ा हादसे व इसके बाद हुए बस हादसों में मारे गए लोगों के परिजनों सहित इनमें घायल होकर शारीरिक तौर पर अपंग हो चुके लोगों के लिए 10 लाख 84 हजार की राशि जारी की गई है। उपायुक्त कार्यालय से यह…
Read More