तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा के करीब 11 डिपुओं में राशन नहीं पहुंचा है। इस कारण करीब 1600 राशनकार्ड धारकों को बैसाखी के त्यौहार के लिए दुकानों से महंगे दाम पर राशन खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। सोमवार को बैसाखी का पर्व है, लेकिन क्षेत्र के चांजू, देहरा, चरड़ा, बघेई, देवीकोठी, टेपा, बैरागढ़, मंगली, बोंदेड़ी, सनवाल व मकण डिपुआें में राशन ही नहीं पहुंच पाया है। ऐसे में राशनकार्ड धारकों को काफी परेशानी हो रही है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण क्षेत्र की कई सड़कें बंद हो…
Read MoreAuthor: ibindiannews
जिया में प्रोजेक्ट प्रबंधन के खिलाफ आवाज बुलंद
चामुंडा (कांगड़ा)। जिया में चल रहे प्रोजेक्ट प्रबंधन के खिलाफ पंचायत के सदस्य और लोग मुखर हो गए हैं। इनका कहना है कि प्रोजेक्ट का काम अंतिम चरण पर है, लेकिन प्रोजेक्ट प्रबंधन ने जो वायदे गांववासियों से किए थे, उनको आज तक पूरा नहीं किया गया है। इस बाबत एसडीएम और डीएसपी के पास भी लोगों ने शिकायत की थी, लेकिन इसका कोई हल नहीं हुआ। पंचायत सदस्यों ने कंपनी को अपने वायदों को 15 दिन के अंदर पूरा करने का समय दिया था, लेकिन कंपनी ने उन पर…
Read Moreसेब की बंपर फसल की बढ़ी आस
पतलीकूहल (कुल्लू)। आधा अप्रैल माह बीत जाने के बावजूद देवभूमि में पहाड़ों पर बर्फ गिरना जारी है। ऐसे में बागवानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी से सेब की फसल के लिए जरूरी 1200 से 1600 घंटे के चिलिंग आवर की शर्त आसानी से पूरी हो गई है। बागवानी विशेषज्ञों के अनुसार इस बार भी सेब की बंपर फसल के आसार नजर आ रहे हैं। बशर्ते बागवान विशेषज्ञ सलाह पर अमल करते हुए समय-समय पर बागीचों में स्प्रे करते रहे। बागवानी अनुसंधान…
Read Moreपीठ पर उठाकर ले जाने पड़ते हैं मरीज
कोकसर (कुल्लू)। चंद्रावैली की गौंधला और खंगसर पंचायत के 18 गांवों के हजारों लोग संपर्क रास्तों के बंद होने के कारण परेशानियां झेल रहे हैं। जानकारी के अनुसार एक क्षेत्र के मात्र गौंधला स्वास्थ्य केंद्र को जाने वाले दो संपर्क अभी तक बंद पड़े हैं। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौंधला पंचायत के प्रधान सूरज कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र को जाने वाले दोनों मार्ग बंद होने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। 18 गांवों में यदि कोई व्यक्ति बीमार पड़…
Read Moreनीनूनाला से गायब हुए हैं बिजली के 320 पोल
भुंतर (कुल्लू)। पार्वती जल विद्युत परियोजना-2 के गड़सा स्थित स्टोर से पोल चोरी होने के मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। जानकारी के अनुसार एनएसपीसी-2 के प्रबंधन ने वर्ष 2008 में एक वाहन चालक पर दस पोल चोरी करने का आरोप लगाया था। इसी के आधार पर पुलिस ने उक्त चालक के खिलाफ भादंसं की धारा 379 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गड़सा घाटी में वन विभाग की चौकी के समीप सड़क किनारे से 27 पोल…
Read Moreखस्ताहाल सड़कों ने बढ़ाई दिक्कतें
जरी (कुल्लू)। धार्मिक नगरी मणिकर्ण घाटी के किसान-बागवान और पर्यटन व्यवसायी सड़कों की खस्ता हालत से काफी परेशान हैं। क्षेत्र की जरी-मलाणा, छरोड़-बड़ोगी तथा कुल्लू-चतराणी मार्गों के उखड़ने से इन पर वाहन चलाना काफी मुश्किल हो गया है। मणिकर्ण होटलियर एसोसिएशन के प्रधान किशन ठाकुर, व्यवसायी विनोद कुमार, उपाध्यक्ष प्रेम यारपा, बागवान संगठन के अध्यक्ष चमन लाल विष्ट, तारा चंद तथा तुले राम आदि के अनुसार कुछ दिनों बाद पलम के साथ साग-सब्जी की फसल तैयार होने को है, लेकिन उबड़-खाबड़ सड़कों पर उत्पाद को सब्जी मंडियों तक पहुंचाना जोखिम…
Read Moreबैंक फ्रॉड और साइबर क्राइम से जुड़े हैं आरोपियों के तार!
बैंक फ्रॉड और साइबर क्राइम से जुड़े हैं आरोपियों के तार! पतलीकूहल (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के समीप 15 मील में नशीले पदार्थ के साथ पकड़े गए तीनों विदेशी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया। अदालत ने नाइजीरियन मूल के तीनों आरोपियों को 14 अप्रैल तक पुलिस रिमांड में रखने के आदेश दिए हैं। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से कड़ी पूछताछ की है। जिसमें आरोपियों ने कई सनसनीखेज राज खोले हैं। आरोपियों के पास पकड़ा गया एमडीएमए नामक नशीला पदार्थ काफी खतरनाक…
Read Moreधार्मिक स्थल पर बहसबाजी
दुलैहड़ (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के एक विख्यात धार्मिक स्थल पर बीती रात गांव के लोगों तथा इंचार्ज के बीच बहसबाजी हो गई। धार्मिक स्थल के हिसाब-किताब को लेकर यह घटना हुई। काफी देर तक संस्थान के इंचार्ज, उनके सहयोगियों और ग्रामीणों के बीच गहमागहमी का माहौल रहा। माहौल तनावपूर्ण होता देख किसी ने पुलिस को भी सूचित किया। हरोली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत की तथा मसले को आपस मिल बैठकर सुलझाने की हिदायत दी। पुलिस ने यह भी कहा कि धार्मिक स्थल पर…
Read Moreमासूम की मौत ने हर किसी को झकझोरा
अंब (ऊना)। टकारला में पेश आए सड़क हादसे में मासूम अर्शप्रीत की मौत ने क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। लोगों का आरोप है कि यह हादसा स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से हुआ है। विभाग भी इसके लिए दोषी है। निजी स्कूलों में सत्र शुरू होने से पहले विभाग के अधिकारियों ने क्यों नहीं जांच की? स्कूल परिसर से लेकर बच्चों को लाने-ले जाने पर कैसी गाड़ियां हैं, उनमें अटेंडेंट हैं या नहीं, इसकी जांच पहले क्यों नहीं की गई? महज कुछ पैसों की खातिर विभाग के…
Read Moreकुवैत भेजने के नाम पर दो लाख ठगे
अंब (ऊना)। उपमंडल के दिलवां क्षेत्र के एक व्यक्ति से कुवैत भेजने के नाम पर करीब दो लाख रुपये हड़प लेने का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार व्यक्ति विगत तीन महीने से आरोपी को ढूंढ रहा था। गत सप्ताह उसे पता चला कि उसके साथ ठगी करने वाला जेल में बंद है। कोर्ट के आदेश पर अंब थाना में अब आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी कुठारबीत का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ओंकार सिंह निवासी दिलवां अंब…
Read More