शिमला धंसने लगा रिज, दरक रहे भवन शिमला का ऐतिहासिक रिज मैदान एक बार फिर धंसने लगा है। यही नहीं इसके साथ पद्मदेव कांप्लेक्स भी दरकने की कगार पर है। बहुमंजिला बिल्डिंग की बेसमेंट में दरारें आ गई हैं। इस इमारत में एक निजी अस्पताल सहित एक दर्जन से अधिक शोरूम हैं। इसके अलावा नगर निगम की वास्तुकार एवं योजनाकार शाखा और बिजली बोर्ड का दफ्तर भी इसी इमारत में है। सैकड़ों की तादाद में लोगों का यहां आना-जाना है। पद्म देव कांप्लेक्स के दरकने के चलते ऐतिहासिक रिज मैदान…
Read MoreAuthor: ibindiannews
नशीली दवाओं के साथ तीन छात्र गिरफ्तार
नाहन (सिरमौर)। थाना क्षेत्र कालाअंब के तहत पुलिस ने नाके पर जांच के दौरान एक बोलेरो जीप में सवार तीन छात्रों को प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। छात्रों के कब्जे से 106 शीशी कोरेक्स बरामद की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने इसकी पुष्टि की। थाना कालाअंब से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने नाके के दौरान एक बोलेरो कार नंबर-जेके02एक्यू-55502 रोकी जो नाहन से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। कार में तीन युवक सवार थे। पुलिस ने शक के आधार पर जब…
Read Moreचूड़धार की चोटी में फिर बर्फबारी
नौहराधार (सिरमौर)। जिला की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में रविवार सुबह एक बार फिर बर्फबारी हुई। बर्फबारी से चूड़धार के साथ लगते क्षेत्र नौहराधार, हरिपुरधार, चाढ़ना, घंडूरी, चौरास एवं देवामानल आदि इलाकों में ठंड बढ़ गई है। अप्रैल का आधा माह बीतने पर भी क्षेत्र में अभी तक ठंड जारी है। रविवार को नौहरा बाजार ठंड से बचने के लिए दुकानदारों को हीटर एवं गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। क्षेत्र में बिजली की आंख मिचोली भी दिन भर जारी रही। नौहरा व्यापार मंडल प्रधान सुरेश बाबी, चेतन चौहान, बीनू,…
Read Moreराजगढ़ में सड़कें पक्का करने का काम लटका
राजगढ़ (सिरमौर)। लोक निर्माण मंडल राजगढ़ की करीब एक दर्जन से अधिक मार्गों की 50 किलोमीटर सड़क को पक्का करने का कार्य चुनावी आचार संहिता के चलते गर्मियाें के सीजन में हो पाने की संभावना कम हो गई है। भले ही चुनाव आयोग ने सड़कों को पक्का करने के कार्यों के टेंडर लगाने की अनुमति दे दी है लेकिन ठेकेदारों को टेंडर आवंटित आचार संहिता की अंतिम तिथि के बाद ही करने की शर्त लगा दी है। इससे इस गर्मियाें में राजगढ़ क्षेत्र की सड़कें पक्की करने की लोक निर्माण…
Read Moreत्रिलोकपुर मंदिर में 1.28 करोड़ का चढ़ावा
नाहन (सिरमौर)। त्रिलोकपुर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां बालासुंदरी मंदिर में नवरात्र से लगातार श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर में अभी तक 1 करोड़ 28 लाख 58 हजार 562 रुपये की नकद राशि चढ़ावे के रूप में चढ़ी है। इसके अलावा 114.7 ग्राम सोना एवं 16 किलो 248 ग्राम चांदी भी मंदिर में चढ़ावे के रूप में चढ़ाई गई है। मंदिर में पहले नवरात्र से ही माता के दर्शनों को श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। यहां पर प्रदेश सहित बाहरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व…
Read Moreयमुना और नाव घाट में प्रशासन ने की छापामारी
राजपुर (सिरमौर)। खोदरी माजरी पंचायत से सटे यमुना एवं नाव घाट में अवैध खनन करने वाले दो ट्रकों से खनन विभाग ने जहां 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला, वहीं पुलिस ने अन्य चार वाहनों को सीज कर दिया। शनिवार को ‘रेत-बजरी की खुलेआम तस्करी’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इससे पूरा प्रशासन हरकत में आया और बड़े पैमाने पर यमुना नदी के किनारे मौके पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया जिससे खनन माफियाओं पर हड़कंप मच गया। जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज के निर्देश पर खनन रक्षक संजीव कुमार,…
Read Moreब्रिज कोर्स पार लगाएगा नौनिहालों की नैया
सोलन। शुरूआती सालों में स्कूल न जा पाने वाले नौनिहालों को उनकी आयु के आधार पर पहली से पांचवीं कक्षा में प्रवेश मिलेगा। इसमें लिखने-पढ़ने की क्षमता और स्तर बाधा नहीं बनेगी। इस बाधा को दूर करने के लिए शिक्षा विभाग ने विशेष कोर्स (ब्रिज कोर्स) तैयार किया है। इसके माध्यम से छात्रों का स्तर आयु अनुसार कक्षा तक लाया जाएगा। शिक्षा क्षेत्र में नए प्रावधान से ग्रामीण और दुर्गम परिवेश में रहने वाले सैकड़ों छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। खासकर औद्योगिक जिला सोलन में जहां प्रवासियों की तादाद खासी…
Read More‘मतदाता लोकतंत्र का भाग्य विधाता’
सोलन। ‘मतदाता लोकतंत्र का भाग्य विधाता’। ‘जो विकास का काम करेंगे, वोट उसी के नाम करेंगे’। जैसे नारे रविवार को मतदाता जागरूकता रैली के दौरान गूंजे। भारतीय चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक डीएस मलिक ने सोलन में मतदाता जागरूकता रैली को तथा डेमोक्रेसी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नेहरू युवा केंद्र तथा महिला मंडलों की करीब 100 महिलाओं ने भाग लिया। यह रैली उपायुक्त कार्यालय से आरंभ होकर मालरोड, पुराना बस स्टेंड, गंज बाजार से होते हुए ठोडो मैदान में संपन्न हुई। इसी प्रकार से…
Read Moreसीमेंट बेचा, ट्रक खड़ाकर चालक फुर्र
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के एक ट्रक आपरेटर को उसके चालक ने दगा दे दिया। आरोप है कि चालाक ने ट्रक में लदे सीमेंट को गंतव्य तक न पहुंचाकर उसे बेच डाला। खुद ट्रक छोड़ फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी हुई है, जबकि पुलिस ने ट्रक को खाली बरामद कर लिया है, इसमें दस्तावेजों सहित बिल्टी और टोल टैक्स की पर्चियां मिली हैं। ट्रक चालक झारखंड का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नालागढ़ उपमंडल के कालीबाड़ी गांव निवासी दलीप सिंह पुत्र रतन सिंह…
Read Moreकांस्टेबल और होमगार्ड पर जांच
दाड़लाघाट (सोलन)। हुड़दंग मचाने के आरोप में पंचायत प्रधान को गिरफ्तार करने का मामला गर्मा गया है। प्रधान की शिकायत पर रविवार को डीएसपी दाड़लाघाट ने एक कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। जबकि एक होमगार्ड जवान को भी जांच के दायरे में लिया गया है। दोनों से मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस को आदेश दे दिए हैं। रविवार को प्रधान समेत भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण डीएसपी दाड़लाघाट से मिले। इस दौरान प्रधान ने एक लिखित शिकायत सौंपी,…
Read More