अब तो गांवों में उजाला कर दो साहब

पधर (मंडी)। पंचायत गवाली के गांव मुलसू और दड़ा के ग्रामीण कम वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। विद्युत बोर्ड ने बिजली की समस्या को दूर करने के लिए गांव को नई विद्युत लाइन लगाकर नया विद्युत ट्रांसफार्मर भी स्थापित कर दिया है। लेकिन लाइन को चालू न करने से लोगों को रोजाना कम वोल्टेज की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है।
ग्रामीण बीरबल सिंह, प्रकाश चंद, धर्म चंद, कंचना देवी, हेमलता, राजू, नूरअली, अकमल और गुलाबा ने बताया कि समस्या के समाधान को लेकर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर से मुलाकात की थी। इस बीच विभाग ने हरकत में आते हुए लोेगों की समस्या को दूर करने के लिए गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित तो कर दिया लेकिन इसे चालू नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस समस्या को विभाग के आला अधिकारियों के ध्यानार्थ कई बार लाया लेकिन विभाग के अधिकारी ग्रामीणों की समस्या के समाधान की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। दोनों गांव के ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता अतुल मेहता से मांग की है कि गांव में स्थापित किए ट्रांसफार्मर को चालू करने के शीघ्र निर्देश विभागीय इंजीनियरों को दिए जाएं।

Related posts