अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के वार्ड में भी असुविधाएं

ठियोग (रामपुर बुशहर)। नगर परिषद ठियोग में वार्ड नंबर सात सब से बड़ा वार्ड है और नप के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी इसी वार्ड से संबंध रखते हैं। वहीं यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं। यहां पर रास्तों की हालत दयनीय है। सड़कों में फेंकी जा रही मिट्टी भी लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। बार-बार लोगों की मांग के बाद भी समस्याओं का कोई समाधान नहीं हो पाया है। सुभाष चौक से होकर जाने वाली रहीघाट सड़क में जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। यहां से…

Read More

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 23,332.90 अंक की नई ऊंचाई पर

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 23,332.90 अंक की नई ऊंचाई पर

मुंबई: एशियाई बाजार में तेजी के रूख के बीच कारोबारियों द्वारा चुनाव परिणाम से पूर्व चुनिंदा शेयरों की खरीद बढ़ाए जाने से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 23,332.90 अंक की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में पिछले कारोबारी सत्र के दौरान 650.19 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 338.67 अंक अथवा 1.47 फीसदी की और तेजी के साथ 23,332.90 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी…

Read More

…तो रद्द हो सकती है स्‍मृति ईरानी की उम्‍मीदवारी!

…तो रद्द हो सकती है स्‍मृति ईरानी की उम्‍मीदवारी!

अमेठी: अमेठी में 5 मई को हुई भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली चुनाव आयोग के निशाने पर है। संभावना है कि मोदी की इस रैली पर भारी खर्च किया गया है और यहां से बीजेपी उम्‍मीदवार स्‍मृति ईरानी की चुनाव खर्च की सीमा पार कर गई है। हालांकि, आयोग इस बारे में किसी आखिरी नतीजे तक नहीं पहुंचा है लेकिन अगर जांच में यह सही पाया गया तो स्‍मृति की उम्‍मीदवार रद्द भी हो सकती है। एक अंग्रेजी अखबार ने आयोग के एक अधिकारी के…

Read More

एनआईटी हमीरपुर में महंगी हो गई पढ़ाई

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कॉलेज हमीरपुर में इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों को झटका दिया है। मंत्रालय ने बीटेक, एमसीए और एमटेक की सालाना फीस 35 हजार से बढ़ाकर 70 हजार कर दी है। इसके अलावा एमएससी और पीचडी की वार्षिक फीस 15-15 हजार रुपये कर दी है। बढ़ी फीस जुलाई से आरंभ होने वाले 2014-15 के नए सत्र से लागू होगी। पांच साल की एमबीए और एमएससी प्रोग्राम की फीस बढ़ाने का निर्णय मंत्रालय ने सभी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पर छोड़ा है। एनआईटी काउंसिल…

Read More

हमीरपुर में 130 ने 108 में लिया जन्म

हमीरपुर। गर्भवती महिलाओं के लिए 108 एंबुलेंस वरदान साबित हो रही है। राज्य में अब तक 75256 गर्भवती महिलाएं एंबुलेंस का लाभ ले चुकी हैं। इनमें से 3218 गर्भवती महिलाओं ने एंबुलेंस में ही बच्चों को जन्म दिया है। 108 एंबुलेंस में सबसे अधिक बच्चों का जन्म जिला सिरमौर में हुआ है। वर्ष 2010 से अब तक यहां 108 एंबुलेंस में 581 महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया है। दूसरे स्थान पर जिला मंडी है। यहां कुल 548 गर्भवती महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया है। कांगड़ा जिला की गर्भवती…

Read More

अब एचआरटीसी जाएगा कोर्ट

हमीरपुर। प्रदेश उच्च न्यायालय से नोटिस जारी होने के बाद निगम प्रबंधन भी कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। निगम प्रबंधन ने दावा जताया कि एचआरटीसी की जांच कमेटी ने नियमों के तहत निजी बसों के दस्तावेज जांचे। क्षेत्रीय मैनेजर (आरएम) के पास शक्तियां हैं कि अड्डे में निजी बसों के कागजात जांचे जा सकते हैं। आरएम की मानें तो वह एचआरटीसी के किसी भी बस अड्डा में किसी भी बस के कागजात जांच सकते हैं। इसके लिए उनके पास पूरी ऑथोरिटी है। बावजूद इसके निजी बस ऑपरेटरों ने कोर्ट का दरवाजा…

Read More

जानलेवा साबित हो रहा कौशल्या खड्ड में जाना

सोलन/ परवाणू (सोलन)। परवाणू से करीब सात किलोमीटर दूर चक्की मोड़-जोहड़जी संपर्क मार्ग के साथ लगती कौशल्या खड्ड जानलेवा है। खड्ड में नहाने और मौज मस्ती करने के लिए आने वाला युव वर्ग जरा सी लापरवाही से अपनी जान जोखिम में डाल सकता है। यहां कई लोग काल का ग्रास बन चुके हैं। मौत की चपेट में आने वालों में अधिकांश युवक-युवतियां शामिल हैं। कौशल्या खड्ड में वीक एंड पर पर्यटकों का मेला लगा रहता है। सैकड़ों पर्यटक छुट्टी मनाने पहुंचते हैं। ग्रामीणों के दावों की मानें तो चंडीगढ़, कालका,…

Read More

प्रधानाचार्यों की कोताही शिक्षकों पर पड़ेगी भारी

प्रधानाचार्यों की कोताही शिक्षकों पर पड़ेगी भारी सोलन। 156 वरिष्ठ और हाई स्कूलों के प्रधानाचार्यों की लेट लतीफी कई शिक्षकों पर भारी पड़ सकती है। सर्विस बुक अपडेट करने के उपनिदेशक के फरमानों से बेपरवाह प्रधानाचार्र्यों ने आदेशों धज्ज्यिां उड़ाई हैं। 03 मई बीत जाने के बाद भी चिंहित स्कूल प्रबंधनों ने शिक्षकों की सर्विस बुक ऑनलाइन अपडेट नहीं करवाई है। ऐसे में शिक्षकों को इंक्रीमेंट, पदोन्नति आदि के लाभ मिलने में देरी हो सकती है। वहीं उच्च शिक्षा उपनिदेशक फिर से रिमाइंडर जारी करने की बात कह रहे हैं।…

Read More

गरीब की झुग्गी पर गिरेगी गाज

नालागढ़ (सोलन)। विश्व के मानचित्र पर फार्मा हब के रूप में उभरा औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन झुग्गियों की बस्ती में तब्दील हो गया है। झुग्गियों में हुई आग की घटनाओं में प्रवासियों ने जहां अपनी संपत्ति को जलते हुए देखा है, वहीं कई जानें भी गई हैं। बीबीएन में अवैध रूप से स्थापित झुग्गियों पर अब उपमंडल प्रशासन का डंडा चलेगा, चाहे वह झुग्गी सरकारी भूमि पर लगी होगी या फिर बिना सुविधाओं वाली निजी भूमि पर। इसके लिए उपमंडल प्रशासन ने सोमवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मियाें की…

Read More

बारिश से राहत, आंधी से आफत

बद्दी/नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ क्षेत्र में जहां रविवार शाम पांच बजे के बाद बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। वहीं बद्दी इलाके में आंधी आफत साबित हुई। धूल भरी आंधी से जनजीवन बेहाल रहा। आंधी के चलते दुपहिया वाहन चालक और पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बद्दी के समीप नवांनगर, बरोटीवाला, सांई, मानपुरा आदि स्थानों पर शाम को विवाह समारोह में आंधी ने खलल डाला। बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ के बाजारों में शाम के समय लगने वाले रेहड़ी फड़ी वालों को काफी नुकसान उठाना पड़ा।…

Read More